एक्सप्लोरर

Kushinagar News: कुशीनगर में रिश्वत लेकर अवैध बालू खनन कराने वाले SHO और सिपाही को SP ने किया निलंबित, FIR दर्ज

Kushinagar News: बरवापट्टी थाने में तैनात सिपाही अपने खाते में हर महीने रिश्वत का पैसा मांगता था. इतना ही नहीं अवैध बालू खनन करने वालों ने पैसा देने में आना-कानी की तो उनपर मुकदमा भी दर्ज करा दिया.

Kushinagar News: यूपी (UP) के कुशीनगर (Kushinagar) में अवैध बालू खनन (Illegal Sand Mining) कराने में खाकी धारियों का कारनामा खुलकर सामने आया है. बरवापट्टी थाने में तैनात एक सिपाही के बैंक खाते में रिश्वत लेने का भी खुलासा हुआ है. सिपाही ने बालू माफिया से अपने खाते में घूस का पैसा लिया था. साथ ही बालू माफिया पर मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया. इसके बाद बालू माफिया ने बताया था कि एसओ खुद खनन कराते हैं और सिपाही के माध्यम से पैसा लेते हैं. मामला सामने आने के बाद एसपी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बरवापट्टी थाने के एसएचओ सुरेश चंद्र राम और सिपाही मंगेश कुमार को निलंबित कर दिया है.

साथ ही एसपी ने पूरे मामले की जांच सीओ तमकुहीराज को सौंप दी है. बताया जा रहा है कि बरवापट्टी थाने में तैनात सिपाही मंगेश कुमार अपने बैंक खाते में हर महीने रिश्वत का पैसा मांगता था. इतना ही नहीं अवैध बालू खनन करने वालों ने पैसा देने में आना-कानी की तो उनपर मुकदमा भी दर्ज करा दिया. पुलिस की सरपरस्ती में अवैध बालू का खनन करने वालों पर जब रिश्वत देने के बाद भी मुकदमा दर्ज हो गया तो उन्होंने सारे खेल से पर्दा उठा दिया. सिपाही मंगेश कुमार ने अवैध बालू खनन करने वालों से अपने बैंक खाते में कई बार रिश्वत का पैसा लिया था.

वीडियो हुआ था वायरल

शिकायत मिलने के बाद एसपी धवल जायसवाल ने पूरे मामले की जांच कराई तो मामला सही निकला. इसके बाद सख्त कार्रवाई करते हुए एसपी ने बरवापट्टी थाने के एसएचओ सुरेश चंद्र राम और सिपाही मंगेश कुमार की निलंबित कर दिया. एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि बरवापट्टी थाना क्षेत्र में एक वीडियो और कुछ दस्तावेज वायरल हुए थे, जिसमें थाने के एक सिपाही से ट्रांजेक्शन के सबूत मिले थे. इसी संबंध में क्षेत्राधिकारी से प्रारंभिक जांच कराई गई थी. मामले में एसएचओ और सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. क्षेत्राधिकारी को इस मुकदमे की जांच सौंपी गई है, आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

Noida News: CEO रितु माहेश्वरी को SC से झटका, कोर्ट ने कहा- HC के आदेश का पालन नहीं हुआ तो नतीजा झेलना होगा

Moradabad Bomb Threat: मुरादाबाद रेलवे स्टेशन को मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget