एक्सप्लोरर

Moradabad Bomb Threat: मुरादाबाद रेलवे स्टेशन को मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Bomb Threat: रुड़की रेलवे अधीक्षक को हरिद्वार सहित कई रेलवे स्टेशनो को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अब मुरादाबाद रेलवे मंंडल को 21 मई को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिला है.

Moradabad Bomb Threat:  मुरादाबाद के रेलवे स्टेशन सहित उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के रुड़की, हरिद्वार सहित कई रेलवे स्टेशनो और धार्मिक स्थलों को 21 मई को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है.. रेलवे ने अपने जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर चैकिंग अभियान चलाया है. इसी के साथ सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट पर हैं. 

मुरादाबाद सहित कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी

मुरादाबाद मंडल के रुड़की रेलवे स्टेशन मास्टर को अज्ञात लोगों द्वारा एक लैटर भेजा गया है जिसमें मुरादाबाद सहित कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, धमकी देने वाले ने 21 मई को कई रेलवे स्टेशन और कुछ धार्मिक स्थानों को भी उड़ाने की धमकी दी गई थी. धमकी मिलने के बाद आरपीएफ और जीआरपी द्वारा  संघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है. मनोज कुमार सीनियर कमांडेंट आरपीएफ ने जानकारी देते हुए बताया कि कल रुड़की रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को एक पत्र मिला था,.उसके अंदर स्टेशनों और कुछ तीर्थ स्थलों को 21 मई को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.

Bijnor: घरवालों ने शादी से मना किया तो चुन लिया मौत का रास्ता, प्रेमी की गई जान, प्रेमिका की हालत गंभीर

सभी ने मिलकर चैकिंग अभियान चलाया

आरपीएफ ने आगे बताया कि इसके संबंध में जो भी संस्थाए हैं उनको अवगत करा दिया गया है, उनके द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है, हम लोगों की तरफ से जीआरपी, रेलवे सुरक्षा बल और लोकल पुलिस के साथ मिलकर लगातार हर एक स्टेशनों पर चेकिंग की जा रही है, रविवार को भी रुड़की, देहरादून, लक्सर इन स्टेशनों पर सघन चेकिंग अभियान किया गया, ये अभियान लगातार चलता रहेगा और मुरादाबाद मंडल के बाकी सभी स्टेशनों पर भी हम ऐसे सुरक्षा चेकिंग अभियान चलाते रहेंगे.

साथ ही उत्तराखंड और यूपी के रेलवे स्टेशनों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है. रेलवे सूत्रों के मुताबिक रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक को शनिवार शाम एक धमकी भरा पत्र मिला. पत्र टूटी-फूटी हिंदी में लिखा हुआ है. इसमें खुद को आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का एरिया कमांडर सलीम अंसारी बता कर लक्सर, नजीबाबाद, देहरादून, रुड़की, ऋषिकेश, हरिद्वार रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. साथ ही हरिद्वार में मंशा देवी, चंडी देवी समेत अन्य धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाने की धमकी दी है

Barabanki News: घायल को इलाज के लिए ले जा रहे पुलिसकर्मी की बाइक को सांड ने मारी टक्कर, हुई मौत

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा का ऐलान, भरतपुर से पहुंचे गुलाबी पत्थर
मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा का ऐलान, भरतपुर से पहुंचे गुलाबी पत्थर
उत्तराखंड में 9 लाख लोगों को पहुंचा लाभ, सरकार ने खाते में भेजे 146 करोड़
उत्तराखंड में 9 लाख लोगों को पहुंचा लाभ, सरकार ने खाते में भेजे 146 करोड़

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget