एक्सप्लोरर

पत्नी की हत्या कर शव को नमक के साथ दफनाया, थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट, ऐसे खुला राज

Kushinagar News: पुलिस ने आरोपी पति विशाल से सख्ती से पूछताछ की तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 42 दिन बाद शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Kushinagar News: यूपी के कुशीनगर में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर शव को ठिकाने लगा और फिर थाने जाकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी. आरोपी ने शव को गलाने के लिए उसपर ढेर सारा नमक भी डाल दिया ताकि किसी को पता न चले. लेकिन पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो सारा मामला खुल गया. 42 दिनों के बाद महिला के शव को गड्ढे से बाहर निकाला गया तो पति ने सारा राज उगल दिया. 

गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के देउरवीर गांव में रहने वाले रामअवध मौर्य की बेटी गीता की शादी कुशीनगर के बलुआ गांव के विशाल कुशवाहा के साथ 18 फरवरी 2022 को हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले गीता को दहेज के लिए परेशान करने लगे. इसकी शिकायत गीता ने अपने भाई और पिता से की थी. शुरुआत में उन्हें लगा कि धीरे-धीरे सब कुछ ठीक हो जाएगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. 

5 मार्च 2025 को गीता के पति विशाल ने अहिरौली थाने में तहरीर देकर अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और ससुराल वालों को भी इसके बारे में सूचना दी. सूचना मिलने के बाद गीता के मायके वाले पुलिस थाने पहुंचे और ससुरालियों पर ही शक जताया और कहा कि वो कहीं नहीं गई है बल्कि दहेज के लालच में उसकी हत्या की गई है. पुलिस की पूछताछ में पति बड़े शातिर तरीके से पुलिस को गुमराह करता रहा. 

सख्ती से पूछताछ की तो खुला राज
एक महीना गुजर जाने के बाद भी पुलिस के लिए ये मामला एक पहेली बनता जा रहा था. ऐसे में पुलिस की प्राथमिकता गुमशुदा महिला को ढूंढना था. जिसके बाद पुलिस ने पति विशाल से सख्ती से पूछताछ करनी शुरू कर दी. जिसके बाद पूरा मामला खुल गया. पुलिस के आगे आरोपी की एक नहीं चल पाई और फिर उसने पूरी सच्चाई बता दी. पति की निशानदेही पर 42 दिन बाद पुलिस ने रामकोला थाना क्षेत्र की सेमरा नदी के किनारे दफनाए गए शव को बाहर निकाला. 

शव को ठिकाने लगाने के लिए शातिर पति बोरी में नमक का प्रयोग किया था ताकि शव आसानी से गल जाए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है. इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन कुमार सिंह ने कहा कि ससुराल वालों की निशानदेही पर शव को बाहर निकाला गया है. मृतका के पति हिरासत में ले लिया गया है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lucknow News: मृत मरीजों के नाम पर निकाली गईं लाखों की कैंसर दवाएं, KGMU में 2 करोड़ से ज्यादा का घोटाला
मृत मरीजों के नाम पर निकाली गईं लाखों की कैंसर दवाएं, KGMU में 2 करोड़ से ज्यादा का घोटाला!
योगी सरकार की पहल से सिविल सर्विस का सपना होगा साकार, IAS-PCS की फ्री कोचिंग का युवाओं में बढ़ा उत्साह
योगी सरकार की पहल से सिविल सर्विस का सपना होगा साकार, IAS-PCS की फ्री कोचिंग का युवाओं में बढ़ा उत्साह
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर पुलिस ने पकड़ा 15 लाख किलो यूरिया का काला खेल! 8 तस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर पुलिस ने पकड़ा 15 लाख किलो यूरिया का काला खेल, 8 तस्कर गिरफ्तार
कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ दायर याचिका खारिज, इलाहाबाद हाईकोर्ट बोला- 'गलत राज्य, गलत अदालत...'
कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ दायर याचिका खारिज, इलाहाबाद हाईकोर्ट बोला- 'गलत राज्य, गलत अदालत...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: खोड़ा थाने में 150 अपराधियों ने हाथ उठाकर मांगी माफी, योगी पुलिस का खौफ!
UP Police Action: मथुरा पुलिस का 'ऑन-स्पॉट' इंसाफ! | Vrindavan
UP Election 2027 | Surya Murder Case | Janhit:खोड़ा में 'असद' के नाम पर शुरू हुई वोट बैंक की सियासत!
Bharat Ki Baat | CM Yogi Speech | Akhilesh: CM Yogi की हुंकार, अखिलेश का पलटवार!
Weather Update: मौसम का क्यों बिगड़ रहा मिजाज? | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल पर अमेरिका ने फिर की हरकत तो भारत को आया गुस्सा, दिया दो टूक जवाब- 'इंडिया तय करेगा...'
रूसी तेल पर अमेरिका ने फिर की हरकत तो भारत को आया गुस्सा, दिया दो टूक जवाब- 'इंडिया तय करेगा...'
Lucknow News: मृत मरीजों के नाम पर निकाली गईं लाखों की कैंसर दवाएं, KGMU में 2 करोड़ से ज्यादा का घोटाला
मृत मरीजों के नाम पर निकाली गईं लाखों की कैंसर दवाएं, KGMU में 2 करोड़ से ज्यादा का घोटाला!
IPL ट्रॉफी जीतने के बाद प्रेमानन्द महाराज के आश्रम पहुंचे विराट कोहली को उपहार में ऐसा क्या मिला जिसकी हो रही चर्चा
IPL ट्रॉफी जीतने के बाद प्रेमानन्द महाराज के आश्रम पहुंचे विराट कोहली को उपहार में ऐसा क्या मिला जिसकी हो रही चर्चा
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
सीबीएसई OSM सिस्टम विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा
सीबीएसई OSM विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
Explained: दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए 'डक कर्व' और सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
Embed widget