एक्सप्लोरर

कुशीनगर में कार और ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर, 6 की मौत 2 घायल

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में कार और ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप घायल हो गए. उनकी हालत नाज़ुक बनी हुई है.

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां ओमनी कार की ट्रेलर से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में कार में सवार छह लोगों की मौत हो गई. इनमें पाँच लोग एक ही परिवार के हैं. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. ये सभी रिश्तेदारी में एक मांगलिक कार्यक्रम के बाद घर लौट रहे थे. 

ये दर्दनाक हादसा हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ. जानकारी के मुताबिक़ कुशीनगर के कप्तानगंज थाना स्थित भलुही गाँव में रहने वाला परिवार अपने रिश्तेदार के घर एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था. कार्यक्रम खत्म होने के बाद ये सभी लोग देर रात क़रीब 12 बजे अपनी कार से लौट रहे थे, इसी दौरान हाटा कोतवाली क्षेत्र में इनकी कार की ट्रेलर से आमने-सामने की सीधी टक्कर हो गई. 

कार और ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर

ये टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि ओमनी कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच गई, जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला. 

यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें- आज का मौसम

भीषण सड़क हादसे में 6 की मौके पर मौत

इस दर्दनाक हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग बुरी तरह घायल हो गए. घायलों के तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. लेकिन, उनकी नाज़ुक हालत को देखते हुए दोनों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. मरने वालों में एक ही परिवार के 5 लोग शामिल हैं. 

हादसे के वक्त कार में आठ लोग सवार थे. मरने वालों में कन्हैया प्रसाद (उम्र 40), रामबिलास (उम्र 65), राममिलन (उम्र 35), आयुष (उम्र 12), मृदुल मिश्रा (उम्र 37) रंजय गुप्ता (उम्र 35) शामिल हैं. इस हादसे ख़बर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहा़ड़ टूट पड़ा है. ट्रेलर चालक मौके से फ़रार हो गया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. 

 

About the author आरती सुमन

आरती सुमन, एबीपी लाइव में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सेक्शन के लिए बतौर कंसलटेंट राइटर कार्यरत हैं. उन्हें इलेक्ट्रॉनिक, यूट्यूब और डिजिटल मीडिया में 18 वर्षों से अधिक का व्यापक पत्रकारीय अनुभव है. राष्ट्रीय और दोनों राज्यों की राजनीति, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों, क्राइम और यूटिलिटी खबरों की गहरी समझ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'पीएम मोदी अभिमन्यु नहीं, अर्जुन हैं', आचार्य प्रमोद कृष्णम का विपक्ष पर हमला
'पीएम मोदी अभिमन्यु नहीं, अर्जुन हैं', आचार्य प्रमोद कृष्णम का विपक्ष पर हमला
गोरखपुर से BJP का 2027 चुनावी शंखनाद, नितिन नवीन और योगी करेंगे पदयात्रा
गोरखपुर से BJP का 2027 चुनावी शंखनाद, नितिन नवीन और योगी करेंगे पदयात्रा
संभल में 100 करोड़ का बीमा घोटाला खोला, IPS अनुकृति को मिलेगा पदक
संभल में 100 करोड़ का बीमा घोटाला खोला, IPS अनुकृति को मिलेगा पदक
सीएम योगी ने दीपोत्सव से पहले लिखी पाती, प्रदेशवासियों से की यह अपील
सीएम योगी ने दीपोत्सव से पहले लिखी पाती, प्रदेशवासियों से की यह अपील
Advertisement

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मिसाइल की तरह जमीन पर आ गिरा विमान', लोगों ने फ्लोरिडा हादसे पर क्या कहा?
'मिसाइल की तरह जमीन पर आ गिरा विमान', लोगों ने फ्लोरिडा हादसे पर क्या कहा?
'पीएम मोदी अभिमन्यु नहीं, अर्जुन हैं', आचार्य प्रमोद कृष्णम का विपक्ष पर हमला
'पीएम मोदी अभिमन्यु नहीं, अर्जुन हैं', आचार्य प्रमोद कृष्णम का विपक्ष पर हमला
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, मन्नत के बाहर जुटे फैंस
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, मन्नत के बाहर जुटे फैंस
न्यूजीलैंड से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
NZ से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
‘मोदी जी कहीं नहीं जा रहे ब्रो!’ दिल्ली में लाल हिट जनता पार्टी ने किया मार्च
‘मोदी जी कहीं नहीं जा रहे ब्रो!’ दिल्ली में लाल हिट जनता पार्टी ने किया मार्च
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
ऑन-कॉल पंक्चर सर्विस! बाइक को ही बना दिया दुकान, वीडियो वायरल
ऑन-कॉल पंक्चर सर्विस! बाइक को ही बना दिया दुकान, वीडियो वायरल
Embed widget