एक्सप्लोरर

'पीएम मोदी अभिमन्यु नहीं, अर्जुन हैं', आचार्य प्रमोद कृष्णम का विपक्ष पर हमला

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की महारैली पर तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल पीएम मोदी को चक्रव्यूह में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वो अर्जुन हैं.

श्री कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने विरोधी दलों की कौरवों से तुलना करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ षडयंत्र रचा जा रहा है. लेकिन पीएम मोदी अभिमन्यु नहीं अर्जुन हैं. उनकी मंशा कभी सफल नहीं हो पाएगी. 

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी तीखे हमले किए और कहा कि विपक्षी दलों का मक़सद देश की जनता की समस्याओं को उठाना नहीं बल्कि किसी तरह सत्ता तक पहुंचना हैं. ये लोग हिन्दुओं की एकता को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. इंडिया ब्लॉक की रैली किसी सरकार के खिलाफ नहीं बल्कि देश के खिलाफ है. ऐसे उन्हें सत्ता नहीं मिलेगी.  

'मुलायम सिंह की पंरपरा भूले अखिलेश, कांग्रेस के लिए दरी बिछाने पहुंचे', ओपी राजभर का हमला

पीएम मोदी को बताया 'अर्जुन'

एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध इंडिया ब्लॉक की रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने महाभारत का उदाहरण देकर कहा कि विरोधी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'चक्रव्यूह' में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं, हालांकि, 'कौरवों' (इंडिया एलायंस) के इस गठबंधन को ये समझ नहीं आ रहा कि पीएम मोदी अभिमन्यु नहीं हैं, वो अर्जुन हैं.

उन्होंने कहा कि विरोधी दल कभी सरकार को भ्रष्ट बताते हैं तो कभी सुप्रीम कोर्ट या चुनाव आयोग पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने लगते हैं. 

राहुल गांधी पर लगाए बांटने के आरोप

राहुल गांधी और उनके सहयोगी किसी भी तरह से सत्ता के सिंहासन पर काबिज होने की कोशिश कर रहे हैं. सच्चाई ये है कि वे सनातन के विरोधी और हिंदुओं के दुश्मन है. ये लोग ख़ासतौर पर हिंदुओं की एकता को तोड़ने, विभाजित करने और अलग करने के लिए एकसाथ आए हैं. ये सब भारत के लोगों के सामने पूरी तरह से बेनकाब हो चुके हैं. 

आचार्य कृष्णम ने कहा कि विपक्ष की रैली सिर्फ सरकार के खिलाफ नहीं है. यह वास्तव में पूरे देश के खिलाफ है. वे मानते हैं कि जब तक सनातन सुरक्षित और एकजुट है, वे सत्ता प्राप्त नहीं कर सकते.

About the author आरती सुमन

आरती सुमन, एबीपी लाइव में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सेक्शन के लिए बतौर कंसलटेंट राइटर कार्यरत हैं. उन्हें इलेक्ट्रॉनिक, यूट्यूब और डिजिटल मीडिया में 18 वर्षों से अधिक का व्यापक पत्रकारीय अनुभव है. राष्ट्रीय और दोनों राज्यों की राजनीति, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों, क्राइम और यूटिलिटी खबरों की गहरी समझ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

कुशीनगर में कार और ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर, 6 की मौत 2 घायल
कुशीनगर में कार और ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर, 6 की मौत 2 घायल
गोरखपुर से BJP का 2027 चुनावी शंखनाद, नितिन नवीन और योगी करेंगे पदयात्रा
गोरखपुर से BJP का 2027 चुनावी शंखनाद, नितिन नवीन और योगी करेंगे पदयात्रा
संभल में 100 करोड़ का बीमा घोटाला खोला, IPS अनुकृति को मिलेगा पदक
संभल में 100 करोड़ का बीमा घोटाला खोला, IPS अनुकृति को मिलेगा पदक
सीएम योगी ने दीपोत्सव से पहले लिखी पाती, प्रदेशवासियों से की यह अपील
सीएम योगी ने दीपोत्सव से पहले लिखी पाती, प्रदेशवासियों से की यह अपील
Advertisement

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मिसाइल की तरह जमीन पर आ गिरा विमान', लोगों ने फ्लोरिडा हादसे पर क्या कहा?
'मिसाइल की तरह जमीन पर आ गिरा विमान', लोगों ने फ्लोरिडा हादसे पर क्या कहा?
'पीएम मोदी अभिमन्यु नहीं, अर्जुन हैं', आचार्य प्रमोद कृष्णम का विपक्ष पर हमला
'पीएम मोदी अभिमन्यु नहीं, अर्जुन हैं', आचार्य प्रमोद कृष्णम का विपक्ष पर हमला
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, मन्नत के बाहर जुटे फैंस
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, मन्नत के बाहर जुटे फैंस
न्यूजीलैंड से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
NZ से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
‘मोदी जी कहीं नहीं जा रहे ब्रो!’ दिल्ली में लाल हिट जनता पार्टी ने किया मार्च
‘मोदी जी कहीं नहीं जा रहे ब्रो!’ दिल्ली में लाल हिट जनता पार्टी ने किया मार्च
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
ऑन-कॉल पंक्चर सर्विस! बाइक को ही बना दिया दुकान, वीडियो वायरल
ऑन-कॉल पंक्चर सर्विस! बाइक को ही बना दिया दुकान, वीडियो वायरल
Embed widget