एक्सप्लोरर

कुशीनगर डबल मर्डर: महिला मित्र का जन्मदिन मनाने आया था युवक

कुशीनगर में जिस युवक को भीड़ ने पीट पीटकर मार डाला वह अपनी दोस्त का जन्मदिन मनाने आया था. वहीं, युवक के घरवालों की मानें तो इस पूरे मामले में उन्हें कुछ जानकारी ही नहीं थी. फिलहाल पुलिस के सामने कई गुत्थियां हैं जिन्हें सुलझाना बाकी है.

कुशीनगर. कुशीनगर में सोमवार को मॉब लिचिंग की घटना घटी थी. युवक को गोली मारकर भाग रहे बदमाश को भीड़ ने घर के छत पर घेर लिया, इसके बाद पुलिस ने बदमाश को हिरासत में ले लिया था. आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के हाथों से छीनकर बदमाश की पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया. भीड़ बदमाश को पीटती रही और पुलिस देखती रही. दरसअल तरयासुजान थाना क्षेत्र के रामपुर बंगरा में सोमवार की सुबह घर के बाहर बैठे शिक्षक को एक स्कूटी सवार बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी. गोली मारने के बाद बदमाश मृतक के घर के छत पर जाकर हवाई फायर कर दहशत फैलाने का प्रयास करने लगा.

पुलिस के सामने युवक को पीटती रही भीड़

सूचना के लगभग डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची तरयासुजान पुलिस ने हमलावर को पकड़ लिया लेकिन घेराबंदी करके खड़े ग्रामीणों ने लाठी डंडे से पीटकर हमलावर को मौत के घाट उतार दिया. जबकि पुलिस बेबस खड़ी मूकदर्शक बनी रही. ग्रामीणों के आक्रोश के मद्देनजर मौके पर पुलिस व ग्रामीणों के बीच संघर्ष की स्थिति बनी हुई थी. पुलिस के सामने भीड़ हत्यारोपी को पीट रही थी, इसका वीडियो भी सामने आया था. पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने पहले तो गलत बयान दिया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसकी ग्रामीणों द्वारा पीट पीटकर हत्या कर दी गई लेकिन शाम होते ही जैसे एक वीडियो सामने आया कि युवक पुलिस कस्टडी में है, और ग्रामीण उसको पीट रहे हैं. उसके बाद एसपी ने एसएचओ तरयासुजान को लापरवाही बरतने के लिए निलंबित कर दिया और पूरे मामले में जांच बैठा दी है.

कुशीनगर में जिस आर्यमन यादव को भीड़ ने पीटकर मार डाला, वह गोरखपुर के नंदानगर दरगहिया का रहने वाला था. उसके पिता उमेश यादव प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं. आर्यमन अपनी महिला मित्र से मिलने कुशीनगर गया था. इसी बीच विवाद हुआ और गोलीबारी में शिक्षक गुड्डू सिंह की जान चली गई. इसी आरोप में भीड़ ने पीटकर आर्यमन की हत्या कर दी.

महिला मित्र का जन्मदिन मनाने कुशीनगर आया था

आपको बता दें कि सैनिककुंज में रहने वाली महिला के साथ उसकी गहरी दोस्ती थी. वह आर्यमन के स्कूल में पढ़ती थी. सोमवार को छात्रा का जन्मदिन था और लॉकडाउन होने की वजह से वह परिवार के साथ अपने गांव तरयासुजान थाना क्षेत्र के रामपुर बंगरा कुशीनगर अपने गांव चली आई थी. उसका जन्मदिन मनाने के लिए आर्यमन घर से निकला था. आर्यमन ने रविवार की रात डेढ़ बजे तक उससे बातचीत कर जन्मदिन की बधाई भी दी थी. आर्यमन के पास पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर थी जिसे वह लेकर भाई की स्कूटी से गया था. इतनी सुबह बेटे को जाता देख मां अनिता देवी ने टोका भी था लेकिन आर्यमन ने दोस्त के घर जाकर नए जिम के बारे में जानकारी जुटाने की बात कह कर बात टाल दी थी.

बड़े भाई का बयान..

बड़े भाई की माने तो आर्यमन स्कूटी से सोनबरसा पहुंचा और वहां से अपने एक दोस्त को साथ ले लिया. फिर कुशीनगर गया था. जब घटना हुई तो आर्यमन का साथी भाग निकला. उधर, आर्यमन को पुलिस ने पकड़ लिया था लेकिन भीड़ ने उसे खींच कर उसकी हत्या कर दी. आर्यमन का बड़ा भाई अभिषेक बीटेक कर रहा है. तरयासुजान पुलिस ने सबसे पहले अभिषेक को ही फोन कर सूचना दी थी. आर्यमन यादव नंदानगर के ही एक स्कूल में इंटर का छात्र था. वह कब घर से लाइसेंसी पिस्टल निकालकर अपने पास रख लिया इसकी भनक तक माता-पिता व भाई को नहीं लग सकी. भाई के मुताबिक आर्यमन ने कहा था कि वह दोस्त जिज्ञासु के घर जा रहा है. वह सुबह साढ़े पांच बजे ही घर से निकला था. उस वक्त पिता सुबह टहलने गए थे. जब काफी देर तक आर्यमन नहीं लौटा तो खोजबीन की गई. उसका मोबाइल फोन बंद जा रहा था. इसी बीच कुशीनगर से फोन आ गया. पता चला कि भीड़ ने आर्यमन की पीटकर हत्या कर दी है.

पिता ने कहा..कुशीनगर जाने की बात समझे से परे

पिता उमेश का कहना है कि बेटे ने ऐसा कैसे कर दिया यह समझ से परे है. वह सिर्फ दोस्तों के ही घर जाता था. घर से अकेले कुशीनगर तक जाने की बात तो समझ में ही नहीं आ रही है. अभी भी उसकी मौत का यकीन नहीं हो रहा है. सूचना मिलते ही कलेजा फट गया. आर्यमन पिता का लाइसेंसी पिस्टल लेकर क्यों गया था, इस सवाल का जवाब अभी तक नहीं मिल सका है. अगर उसे सिर्फ महिला मित्र का जन्मदिन मनाना था तो पिस्टल की जरूरत क्या थी. कहीं ऐसा तो नहीं कि उसे पहले से आशंका थी कि घरवाले विरोध कर सकते हैं जिस वजह से पिस्टल लेकर गया था. फिलहाल, पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है. आर्यमन के एक दोस्त ने बताया कि आर्यमन काफी दिनों से लड़की के घर पर आता जाता था. यही वजह है कि उसे जन्मदिन के साथ ही उसके गांव की पूरी जानकारी थी. लड़की के घरवाले भी आर्यमन और लड़की की दोस्ती के बारे में जानते थे.

ये भी पढ़ें.

आजम खान को मिली हाईकोर्ट से राहत, हमसफ़र रिसॉर्ट गिराए जाने के आदेश पर लगी रोक

नोएडा: भाई की फीस माफ कराने गई युवती के साथ स्कूल प्रबंधक ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में मानसून को लेकर आई गुड न्यूज, IMD ने बताई संभावित डेट; 30 जून को भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में मानसून को लेकर आई गुड न्यूज, IMD ने बताई संभावित डेट; 30 जून को भारी बारिश का अलर्ट
समाजवादी पार्टी की बागी पूजा पाल को BJP ने दे दी बड़ी जिम्मेदारी, पंकज चौधरी की टीम में मिला यह काम
समाजवादी पार्टी की बागी पूजा पाल को BJP ने दे दी बड़ी जिम्मेदारी, पंकज चौधरी की टीम में मिला यह काम
ग्रेटर नोएडा: गोल्डन आई मॉल के पास कमर्शियल टावर की 9वीं मंजिल पर भीषण आग, दमकल ने काबू पाया
ग्रेटर नोएडा: गोल्डन आई मॉल के पास कमर्शियल टावर की 9वीं मंजिल पर भीषण आग, दमकल ने काबू पाया
राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह समेत 13 लोग हाउस अरेस्ट, भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात
राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह समेत 13 लोग हाउस अरेस्ट, भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात

वीडियोज

Venezuela Earthquake: भूकंप से थर्राया वेनेजुएला, सैकड़ों इमारतें जमींदोज, देखिए लाइव तस्वीरें
Carry On Jatta 4 की स्टारकास्ट ने दिल्ली में की मस्ती और शेयर की फिल्म की दिलचस्प बातें
Ram Mandir Donation Scam | Investigation | Ayodhya: SIT की Report में क्या है?
Ram Mandir Donation Theft | Janhit: राम मंदिर चंदा 'चंपत' करने वाले चंपत राय हैं?
Bilauti Mahapanchayat | Bharat Tiwari Encounter: एनकाउंटर फर्जी या असली? | Bihar | Samrat Chaudhary

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indian Passport Ranking: भारत का पासपोर्ट कितना मजबूत, रैकिंग में किस नंबर पर, कहां है पाकिस्तान? जानें
भारत का पासपोर्ट कितना मजबूत, रैकिंग में किस नंबर पर, कहां है पाकिस्तान? जानें
'परमात्मा का बड़ा विशेष आशीर्वाद है कि समय रहते...', भगवंत मान के वीडियो विवाद पर बोले राघव चड्ढा
'परमात्मा का बड़ा विशेष आशीर्वाद है कि समय रहते...', भगवंत मान के वीडियो विवाद पर बोले राघव चड्ढा
Who is Jay Mundra: भारत के सामने होगा राजस्थान का ये तेज गेंदबाज, आयरलैंड के लिए डेब्यू करने को तैयार
भारत के सामने होगा राजस्थान का ये तेज गेंदबाज, आयरलैंड के लिए डेब्यू करने को तैयार, जानिए नाम
Explained: पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण क्यों नहीं? विदेश मंत्रालय के बयान के मायने क्या, कैसे साबित होती सिटीजनशिप?
पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण क्यों नहीं? MEA के बयान के मायने क्या, कैसे साबित होती सिटीजनशिप?
ताश के पत्तों की तरह ढहा गोदाम, 8 की मौत... मलबे में दबी चीखों ने दहला दिया कोलकाता, PM ने किया मदद का ऐलान
ताश के पत्तों की तरह ढहा गोदाम, 8 की मौत... मलबे में दबी चीखों ने दहला दिया कोलकाता, PM ने किया मदद का ऐलान
104 डिग्री फीवर में अक्षय कुमार ने शूट किया था 'वेलकम टू द जंगल' का 'घिस घिस' सॉन्ग, अक्षरा सिंह का खुलासा, बोलीं- 'मैं ब्लैंक हो गई थी'
104 डिग्री फीवर में अक्षय ने शूट किया था 'वेलकम टू द जंगल' का गाना, अक्षरा सिंह का खुलासा
Viral Post: तेजस एक्सप्रेस में यात्री को परोसा दिया 'मक्खी वाला खाना', सोशल मीडिया पर वायरल हो गई तस्वीर
तेजस एक्सप्रेस में यात्री को परोसा दिया 'मक्खी वाला खाना', सोशल मीडिया पर वायरल हो गई तस्वीर
Fairness Cream: क्या सच में कोई काला शख्स गोरा हो सकता है? कई साल से दवा कंपनियां परोस रहीं आपको ये झूठ
क्या सच में कोई काला शख्स गोरा हो सकता है? कई साल से दवा कंपनियां परोस रहीं आपको ये झूठ
Embed widget