एक्सप्लोरर

आजम खान को मिली हाईकोर्ट से राहत, हमसफ़र रिसॉर्ट गिराए जाने के आदेश पर लगी रोक

समाजवादी पार्टी के नेता और सांसद आजम खान के लिये मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत भरी खबर आई. रामपुर विकास प्राधिकरण द्वारा उनके रिसॉर्ट को गिराये जाने के आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी गई है.

प्रयागराज. पिछले कई महीनों से परिवार समेत जेल में बंद रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद मोहम्मद आज़म खान को आज इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने आज़म खान के परिवार के ड्रीम प्रोजेक्ट हमसफ़र रिसॉर्ट को गिराए जाने के आदेश पर रोक लगा दी है. हाईकोर्ट ने रिसॉर्ट को गिराए जाने के रामपुर विकास प्राधिकरण के आदेश को गलत मानते हुए उसके अमल होने पर रोक लगा दी है.

ध्वस्तीकरण पर रोक

अदालत ने आज़म खान के परिवार को इस आदेश के खिलाफ अपील करने की छूट दे दी है. जब तक अपील पर कोई फैसला नहीं आ जाता, तब तक रामपुर विकास प्राधिकरण के ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक जारी रहेगी. प्राधिकरण के ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ आज़म खान की पत्नी और विधायक डा० तंजीन फातिमा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की थी. हाईकोर्ट में जस्टिस शशिकांत गुप्ता और जस्टिस पीयूष अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने आज अर्जेन्ट बेसिस पर इसकी सुनवाई की.

जिला पंचायत से पास कराया था नक्शा

गौरतलब है कि आज़म खान के परिवार का हमसफ़र रिसॉर्ट रामपुर में जिस जगह पर है, वह पहले जिला पंचायत के दायरे में आती थी. साल 2014 में आज़म की पत्नी तंजीन फातिमा ने इसका नक्शा जिला पंचायत से पास कराया था. बाद में यह जगह विकास प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में आ गई थी. करीब दस दिन पहले 28 अगस्त को रामपुर विकास प्राधिकरण ने एक नोटिस जारी करते हुए आज़म के परिवार को जिला पंचायत द्वारा मंजूर किया गया नक्शा रद्द किये जाने की जानकारी दी.

अपील की मोहलत दी

नोटिस में कहा गया कि रद्द करने के बाद इस रिसॉर्ट का अब कहीं कोई नक्शा मंजूर नहीं है, इसलिए इसे पंद्रह दिनों में गिरा दिया जाएगा. नोटिस में यह चेतावनी दी गई थी कि आजम का परिवार इस रिसॉर्ट को पंद्रह दिनों में खुद ही ध्वस्त कर दे, वरना प्राधिकरण इसे जबरन गिरा देगा. नोटिस में यह भी कहा गया कि अपील सुनने वाली अथॉरिटी भी आरडीए के इस कदम से सहमत है. अदालत ने इसे सही नहीं माना और ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक लगा दी. अदालत ने आज़म के परिवार को दस दिनों में प्राधिकरण के फैसले को मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर की कोर्ट में अपील करने की मोहलत भी दी है. हाईकोर्ट में आज़म के परिवार का पक्ष एडवोकेट सफदर काज़मी ने रखा.

ये भी पढ़ें.

बदमाशों की गोली लगने से घायल सिपाही की मेरठ में इलाज के दौरान मौत

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget