एक्सप्लोरर

Kushinagar News: रिश्वतखोरी की शिकायत पर CBI का पंजाब नेशनल बैंक में छापा, मैनेजर रंगे हाथों गिरफ्तार

Kushinagar News: सीबीआई की पंजाब नेशनल बैंक में छापेमारी से हड़कंप मच गया. घात लगाए बैठी टीम ने ब्रांच मैनेजर को रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा. कार्रवाई के बाद सीबीआई की टीम लखनऊ रवाना हो गई.

CBI Action in Kushinagar: कुशीनगर में सीबीआई की कार्रवाई से हड़कंप मच गया. सीबीआई की टीम ने पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर को 27 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा. बैंक में टीम चार घंटे तक मौजूद रही. चार घंटों के दौरान खातों की भी जांच की गई. सूत्रों का कहना है कि सीबीआई टीम को बैंक मैनेजर के बैग से 85 हजार रुपए और रिश्वतखोरी के सबूत मिले हैं. मामला पंजाब नेशनल बैंक की शाखा छितौनी का है. रिश्वतखोरी की शिकायत पर लखनऊ से आई सीबीआई की टीम ने कार्रवाई की. नगर पंचायत छितौनी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक सौरभ रघुवंशी पर खाताधारकों से अवैध वसूली का आरोप था.

पंजाब नेशनल बैंक में सीबीआई का छापा 

फरियादी प्रदीप पुत्र राजकुमार कुशवाहा ने बताया कि अलग-अलग काम के लिए ब्रांच मैनेजर रिश्वत की मांग करते थे. उन्होंने 6 माह पूर्व मुद्रा लोन के लिए बैंक में आवेदन दिया था. आरोप है कि ब्रांच मैनेजर बहाना बनाकर लोन देने के लिए दौड़ते रहे. काफी दौड़ धूप के बाद ब्रांच मैनेजर ने सितंबर माह में लोन देने की बात कही. उन्होंने 30 हजार रुपए रिश्वत की मांग भी कर दी. रिश्वत की मांग सुनकर प्रदीप ने हामी भर दी. उसने ब्रांच मैनेजर की शिकायत सीबीआई लखनऊ में कर दी.

ब्रांच मैनेजर रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया

शनिवार दोपहर रिश्वत की रकम से तीन हजार कम लेकर ब्रांच मैनेजर को देने पहुंचा. घात लगाए सीबीआई टीम ने ब्रांच मैनेजर को घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया. कार्रवाई के बाद 4 घंटों तक बैंक में सर्च ऑपरेशन चला. सीबीआई टीम ने भ्रष्ट मैनेजर के खिलाफ सबूतों को जुटाया. दोपहर बाद ब्रांच मैनेजर को हिरासत में लेकर सीबीआई की टीम लखनऊ रवाना हो गई. छापेमारी के दौरान सीबीआई मीडिया के सवालों का जवाब देने से बचती रही. सूत्रों के मुताबिक ब्रांच मैनेजर सौरभ रघुवंशी के घर और कई ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी करने की तैयारी की है. 

UP News: शामली में दलित युवक का धर्म परिवर्तन कर बनाया मुस्लिम, फ्री फायर गेम से लड़की पर झांसे में लेने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; मायानगरी में ऑरेंज अलर्ट
मुंबई समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; मायानगरी में ऑरेंज अलर्ट
चंपत राय रहेंगे या जाएंगे? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की आज अहम बैठक
चंपत राय रहेंगे या जाएंगे? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की आज अहम बैठक
UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया भी मालामाल, देखें पूरी प्राइज मनी लिस्ट
T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया भी मालामाल, देखें पूरी प्राइज मनी लिस्ट
UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
Embed widget