एक्सप्लोरर

UP News: सरकारी एंबुलेंस में बीमार बच्चे ने तड़प-तड़प कर तोड़ा दम, धक्का लगाने के बावजदू नहीं हुई स्टार्ट

Kushinagar News: कुशीनगर में सरकारी एंबुलेंस की पोल खुली है. धक्का लगाने के बावजूद स्टार्ट नहीं होने से बच्चे की मौत हो गई. फाजिलनगर में बघौच मोड़ के पास एंबुलेंस बंद हो गयी थी.

UP News: कुशीनगर में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाली एंबुलेंस की हकीकत खुलकर सामने आ गई. एंबुलेंस के रास्ते में बंद हो जाने से एक बच्चे की जान चली गयी. परिजनों के धक्का देने से भी एंबुलेंस स्टार्ट नहीं हुई. यही नहीं एंबुलेंस में जीवन रक्षक दवाइयों से लेकर ऑक्सीजन तक गायब रहता है. सीएमओ सुरेश पटारिया की जांच में भी एंबुलेंस सेवा की कलई खुलकर सामने आ गयी. अब मुख्य चिकित्साधिकारी लापरवाह एंबुलेंस संचालकों पर कार्रवाई करने की बात कर रहें हैं. ताजा मामला तमकुहीराज ब्लॉक के गांव बलुआ समशेर शाही का है.

कुशीनगर में बदहाल एंबुलेंस सेवा की खुली पोल

मोहन शर्मा के बेटे बबलू की तबीयत 31 मई को अचानक खराब हो गई थी. परिजन बीमार बच्चे को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर ले गये. डॉक्टरों ने मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए संयुक्त जिला अस्पताल कुशीनगर रेफर कर दिया. परिजन 102 नंबर की एंबुलेंस से गंभीर बीमार बब्लू को लेकर अस्पताल की ओर निकले. कुछ दूर जाने पर फाजिलनगर में बघौच मोड़ के पास एंबुलेंस बंद हो गयी. ड्राइवर के कहने पर परिजन एंबुलेंस को ठेलते रहे लेकिन स्टार्ट नहीं हुई. नतीजतन एंबुलेंस में ही बब्लू की मौत हो गयी.

धक्का लगाने पर भी नहीं हुई स्टार्ट, बच्चे की मौत

एंबुलेंस में न तो जीवन रक्षक दवाइयां थीं और न ही लाइफ सपोर्ट सिस्टम सही हालत में था. स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस संचालन के लिए कुछ मानक तय कर रखे हैं. हर एंबुलेंस में जीवन रक्षक दवाइयों की कीट के साथ-साथ फर्स्ट एड का सारा सामान मौजूद होना चाहिए. ऑक्सीजन सिलेंडर, लाइफ सपोर्ट सिस्टम की व्यवस्था भी होनी चाहिए. लेकिन देखरेख के अभाव में सभी एंबेलुंस की हालत खस्ता है. बता दें कि सरकार की ओर से जिले में 75 एंबुलेंस संचालित हो रही हैं. चार ALS की, 34 BLS की और 102 सेवा की 37 एंबुलेंस मानक के मुताबिक नहीं हैं.

सीएमओ सुरेश पटारिया की जांच के दौरान भी एंबुलेंस में कमियों का खुलासा हुआ. सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने एबीपी गंगा को बताया कि कल एक एंबुलेंस का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो की जांच के लिए मैं सीएचसी फाजिलनगर आया हूं. दो एंबुलेंस की मैंने जांच की है. उजागर कमियों नोट करा दिया है. मैनेजर को भी अवगत करा दिया हूं. सभी कमियों को ठीक करवाता हूं. उन्होंने आश्वासन दिया कि एंबुलेंस को धक्का लगाने के मामले की जांच में दोषी पाए जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

Azamgarh News: मैगी खा रहे थे अखिलेश यादव, तभी पहुंच गया नया नवेला 'दूल्हा', सपा अध्यक्ष से कर दी ऐसी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरना पर आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले, '...बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत'
राहुल गांधी के धरना पर आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले, '...बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत'
यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
UP News: योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
AAP की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget