एक्सप्लोरर

Azamgarh News: मैगी खा रहे थे अखिलेश यादव, तभी पहुंच गया नया नवेला 'दूल्हा', सपा अध्यक्ष से कर दी ऐसी मांग

Azamgarh News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को आजमगढ़ दौरे पर थे, इस बीच रास्ते में उन्होंने गाड़ी रुकवाकर मैगी खाई. इस दौरान वहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए.

Akhilesh Yadav Azamgarh Visit: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आजमगढ़ (Azamgarh) दौरे पर पहुंचे. इस दौरान रास्ते में उन्होंने कई लोगों से बात की और यूपी सरकार पर भी जोरदार तरीके से हमला बोला. आजमगढ़ जाते हुए रास्ते में अखिलेश यादव एक मैगी की दुकान पर रुके और अपने लिए मैगी बनवाई. इस दौरान उनके आसपास बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. सपा अध्यक्ष ने उनके साथ भी बातचीत की और फोटो खिंचवाई, तभी उनके साथ एक बेहद दिलचस्प वाकया हो गया. 

हुआ ये कि अखिलेश यादव जब मैगी की दुकान पर खड़े होकर लोगों से बात कर रहे थे, तभी अचानक लोगों के बीच से एक आवाज आई. भीड़ के पीछे से एक युवक ने अखिलेश को संबोधित करते हुए कहा कि 'मेरा आशीर्वाद भी बाकी रह गया है...' जिस पर अखिलेश ने भी जवाब दिया और पूछा क्या..? इस पर युवक ने कहा कि 'मेरी अभी शादी हुई है और आप आए नहीं...' इस पर सपा अध्यक्ष ने युवक को अपने पास बुलाया और उसके साथ फोटो खिंचवाई और हंसते हुए कहा कि 'अभी तो दूल्हे को हमें 1100 रुपये भी देने हैं.'

अखिलेश यादव ने जब आशीर्वाद के रूप में 1100 रुपये देने की बात कही तो युवक ने भी झट से कह दिया, '1100 या 2100 जो भी देना है अपने हाथ से दे दीजिए.. ' इस पर अखिलेश यादव ने युवक से आगे का वादा कर दिया. इसके बाद वहां मौजूद सब लोग हंसने लगे. अखिलेश कुछ देर यहां ठहरे और लोगों से बात व फोटो खिंचाने के बाद आगे की तरफ चले गए और पत्रकारों से भी बात की. 

अखिलेश यादव ने आजमगढ़ दौरे के दौरान पहलवानों के विरोध प्रदर्शन से लेकर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बात की, उन्होंने कहा कि हमारी रणनीति साफ है जहां जो दल मजबूत है उसके नेतृ्त्व में चुनाव लड़ा जाए और दलों को भी जोड़ा जाए. हम नफरत की राजनीति नहीं करते, वहीं पहलवानों के प्रदर्शन पर कहा कि आज जब बेटियां धरने पर बैठी है तो इनका 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं' का नारा कहां गया.

ये भी पढ़ें- UP Politics: आज से सपा का प्रशिक्षण शिविर, इन मुद्दों पर होगी गंभीर चर्चा, अखिलेश यादव करेंगे संबोधित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!

Embed widget