एक्सप्लोरर

UP News: IMA ने प्रदर्शन करते हुए कोतवाली का किया घेराव, प्रशासन ने आनन-फानन में खोला सील अस्पताल

Kushinagar News: कुशीनगर में बच्चा बदलने के मामले में एक अस्पताल को सील कर दिया गया था. वहीं IMA के विरोध के बाद प्रशासन को झुकना पड़ा और आनन-फानन में अस्पताल का सील तोड़ने का फरमान जारी कर दिया.

UP News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बच्चा बदलने के मामले में जीवनदीप चाइल्ड एंड मैटरनिटी सेंटर को सील कर दिया गया था. इसके साथ ही प्रशासन ने अस्पताल के संचालक डॉ रवि जायसवाल पर केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया था. वहीं अब इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने कोतवाली का घेराव किया और जमकर विरोध करना शुरू किया तो प्रशासन को डाक्टरों के सामने झुकना पड़ा.

जानकारी के अनुसार मामले में प्रशासन ने डॉक्टरों के प्रदर्शन को देखते हुए अस्पताल के संचालक डॉ रवि जायसवाल को पुलिस हिरासत से आजाद करने के साथ ही आनन-फानन में अस्पताल का सील तोड़ने का फरमान जारी कर दिया. फिलहाल प्रशासन का कहना है कि अस्पताल व संचालक के खिलाफ जांच जारी रहेगी. मामले में बताया जा रहा है कि पडरौना कस्बे में बच्चा बदलने के मामले में जीवनदीप चाइल्ड एंड मैटरनिटी सेंटर को सील कर दिया गया था.

अस्पताल में बदल गया बच्चा

बताया जा रहा है कि रामकोला के विजयपुर सियरहा गांव निवासी दीपलाल कुशवाहा की पत्नी को 29 सितंबर को रामकोला सीएचसी पर बेटा पैदा हुआ. जहां नवजात की तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. इलाज के बावजूद जिला अस्पताल में आराम नहीं होने पर एक स्वास्थ्यकर्मी के कहने पर नवजात को जटहा रोड स्थित जीवनदीप चाइल्ड एंड मैटरनिटी सेंटर में भर्ती कराया गया. जहां इलाज से नवजात की तबीयत में सुधार हो गया. इसके बाद 5 अक्टूबर को नवजात की डॉक्टर ने छुट्टी कर दी. 

कर्मचारियों ने कर दी परिजनों की पिटाई

इस दौरान वहां तैनात स्टाफ नर्स ने अंजली को बेटा की जगह बेटी पकड़ा दिया. ऐसे में जब घर वालों ने विरोध किया तो अस्पताल के कर्मचारियों ने उनकी पिटाई कर दी. इसके बाद भड़के परिवार वालों ने हंगामा शुरू कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल संचालक डॉ रवि जायसवाल को हिरासत में ले लिया. पुलिस की जांच में पता चला कि एक महिला के बेटे से पहले अस्पताल से डिस्चार्ज की गई है. वह अपनी बेटी की जगह बेटा को लेकर चली गई है. फिलहाल पुलिस की मदद से बदला गया बच्चा मिल गया. वहीं कार्रवाई की जिद पर अड़े लोगों ने तीन घंटे तक हंगामा किया. पुलिस ने अंजली की तहरीर पर डॉ रवि जायसवाल पर केस दर्ज कर लिया है. वहीं अस्पताल को भी स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया.

IMA ने किया कोतवाली का घेराव

अस्पताल के सील होने और डॉक्टर को हिरासत में होने को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कोतवाली का घेराव किया और जमकर विरोध किया. IMA के अध्यक्ष डॉ ज्ञान प्रकाश राय ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि बिना जांच किये कार्रवाई कर दी गई. एसोसिएशन के सचिव डॉ वीके सिंह ने कहा कि अब प्रशासन भीड़ के अनुसार काम कर रही है, भीड़ जो कहेगी प्रसाशन वहीं करेगा. सिस्टम का पालन नहीं हो रहा है अगर ऐसा रहा है तो हम लोग प्रदर्शन करेंगे. 

फिलहाल डॉक्टरों के तेवर देखने के बाद पुलिस को हिरासत में लिये गये डॉ रवि को रिहा करना पड़ा. इसके बाद डॉक्टर ने डीएम और एसपी से मिलकर कार्रवाई को गलत बताया. डॉक्टरों की मानें तो दोनों अफसरों ने हंगामा की वजह से कार्रवाई का तर्क दिया. डीएम के कहने पर सीएमओ डॉ सुरेश पटारिया ने निजी अस्पताल का सील को खुलवा दिया.

यह भी पढ़ेंः 
Israel Attack: इजरायल और हमास की जंग के बीच सपा नेता का चौंकाने वाला बयान, कहा- हम फिलिस्तीन के साथ क्योंकि वहां मुसलमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाबरी पर आंसू बहाने वाले कर रहे आस्था की बात... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस-सपा पर भड़के सीएम योगी
बाबरी पर आंसू बहाने वाले कर रहे आस्था की बात... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस-सपा पर भड़के सीएम योगी
Ram Mandir News Live: ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति के लिए 3 सदस्यों वाली कमेटी गठित, रिटायर्ड जज भी शामिल
Live: ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति के लिए 3 सदस्यों वाली कमेटी गठित, रिटायर्ड जज भी शामिल
साधु को इतना गुस्सा! चढ़ावा चोरी के सवाल पर भड़के ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष, सुरक्षाकर्मियों ने की इंटरव्यू रोकने की कोशिश
साधु को इतना गुस्सा! चढ़ावा चोरी के सवाल पर भड़के ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष, इंटरव्यू रोकने की कोशिश
सैयद सालार मसूद गाजी दरगाह में चंदा चोरी पर दरगाह कमेटी की सफाई, वक्फ के आरोप पर दिया जवाब
सैयद सालार मसूद गाजी दरगाह में चंदा चोरी पर दरगाह कमेटी की सफाई, वक्फ के आरोप पर दिया जवाब

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget