एक्सप्लोरर

Kundarki ByPolls: कुंदरकी में दिखा BJP उम्मीदवार की टोपी का असर, मुस्लिमों ने भी दिल खोलकर दिया वोट

Kundarki ByPolls 2024 Results: चुनाव के दौरान बीजेपी उम्मीदवार रामवीर सिंह का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वो नमाजी टोपी पहनकर वोट मांगते हुए दिख रहे थे जिसने काफी सुर्खियां बटोरीं थी.

Kundarki ByPolls 2024 Results: उत्तर प्रदेश उपचुनाव में कुंदरकी सीट पर बीजेपी ने बड़ा उलटफेर कर दिया है. सपा का मज़बूत किला कहे जाने वाली इस सीट सीट पर भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने 19वें राउंड तक 98537 वोटों की लीड बना ली है जिसे पाट पाना सपा के लिए मुश्किल है. इस सीट पर बीजेपी की जीत तय है. 31 साल बाद यहां बीजेपी का सूखा खत्म हो रहा है. मुस्लिम बहुल आबादी में बीजेपी की जीत के कई मायने निकाले जा रहे हैं. दावा है कि इस सीट पर मुस्लिम वोटरों ने खुलकर कमल को समर्थन दिया है. 

कुंदरकी सीट पर शुरुआत में तो समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हाजी रिजवान ने आगे निकलते दिखाई दिए थे लेकिन, कुछ राउंड के बाद बीजेपी प्रत्याशी रामवीर सिंह ने बढ़त बनाना शुरू कर दिया. इसके बाद तो हर राउंड के साथ वो अपने बढ़त को और बढ़ाते गए और सपा को इतना पीछे छोड़ दिया कि सपा की जीत को असंभव कर दिया. 

बीजेपी उम्मीदवार की टोपी का जादू चला
कुंदरकी सीट मुस्लिम बहुल सीट मानी जाती है. इस सीट पर लंबे समय से समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है. लेकिन इस बार यहां एकतरफा बीजेपी की लहर दिखाई दी. बीजेपी इस सीट पर एक लाख से ज्यादा के अंतर से चुनाव जीतने की ओर है. इस सीट पर सपा और बीजेपी के बीच जिस तरह का मुकाबला देखने को मिला उसके बाद ये माना जा रहा कि इस बार मुस्लिम वोटरों ने भी बीजेपी को खुलकर समर्थन किया.

चुनाव के दौरान बीजेपी उम्मीदवार रामवीर सिंह का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वो नमाजी टोपी पहनकर वोट मांगते हुए दिख रहे थे. सपा ने इसे लेकर बीजेपी को घेरने की कोशिश भी की लेकिन, चुनाव के परिणाम को देखते हुए कहा जा रहा है कि उनकी टोपी सपा पर भारी पड़ गई. टोपी पहनना बीजेपी के पक्ष में गया. उन्होंने मुस्लिम मतदाताओं के साथ मेलजोल बढ़ााय जिसका फायदा उन्हें हुआ.

यूपी उपचुनाव में सपा की करारी हार पर डिंपल यादव बोलीं- गुंडागर्दी चल रही है

यूपी बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने भी बीजेपी को मुस्लिमों का वोट मिलने का दावा किया. उन्होंने एक्स पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि 'हिंदू मुस्लिम मिल गया, कुंदरकी में कमल खिल गया'. जिसकी वजह से रामवीर सिंह की जीत हुई हैं. इसके साथ ही उन्होंने अल्पसंख्यक मतदाताओं को उनकी मेहनत के लिए धन्यवाद और शुभकामनाएं दीं हैं. कुंदरकी सीट पर 31 साल से बीजेपी चुनाव जीत नहीं पाई थी. मुस्लिम बहुल होने की वजह से इस सीट पर कभी सपा तो कभी बसपा चुनाव जीतती रही है. लेकिन अब बीजेपी ने इस सूखे को खत्म कर दिया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget