एक्सप्लोरर

कृष्णदासी ने अपनी सेवा से बदली कई जिंदगियां, महाकुंभ में हो रही है चर्चा, 16 साल की उम्र में छोड़ा घर

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में त्रिवेणी के संगम पर अलग-अलग रुप देखने को मिल रहा है. देश विदेश से करोड़ों श्रद्धालु यहां पवित्र स्नान करने पहुंच रहे हैं, जिनकी सेवा के लिए कृष्णदासी ने कैंप लगाया है.

Prayagraj News Today: प्रयागराज में जारी महाकुंभ के कई रुप देखने को मिल रहे हैं. अब तक मां गंगा, जमुना और सरस्वती की त्रिवेणी पर करोड़ों भक्त पवित्र आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. महाकुंभ में अलग-अलग रूपों में एक रूप कृष्णदासी का भी है, जो पिछले 60 सालों से नर सेवा ही नारायण सेवा के मूल मंत्र पर काम कर रही हैं. 

कृष्णदासी ने महिलाओं, अनाथों और संतों की सेवा के लिए अपना घर मात्र 16 साल की आयु में छोड़ दिया था. उन्होंने बताया कि धर्म कर्म करने की किसको इच्छा नहीं होती, लेकिन घर में इस बात की आजादी नहीं थी. इसलिए घर छोड़ दिया.

कृष्णदासी कहती हैं कि "यह गुण साधन ते नहीं होई, तुम्हरी कृपा पाव कोई कोई." उन्होंने आगे इसका अर्थ समझाते हुए कहा, "सब परमातमा की कृपा से मिलता है, जब प्रभु चाहेंगे तभी आप सेवा कर सकते हैं. प्रभु ही मुझे सेवा में लेकर आये हैं और करवा रहे हैं. इसलिए हम कर रहे हैं."

प्रभु सेवा के लिए छोड़ा घर
कृष्णदासी मूल रूप से चित्रकूट के बांदा जिले की रहने वाली है. उनके परिवार में माता-पिता, भाई-भतीजे सब हैं. इसलिए उनका वहां पर मन नहीं लगता था. उन्होंने कहा कि मन में लोगों की सेवा करने का भाव था, पर घर वाले अनुमति नहीं देते थे. उन्होंने कहा कि एक रात अचानक 12 बजे घर छोड़ दिया और निकल लिए प्रभु सेवा के लिए.

कृष्णदासी ने कहा कि घर से निकलने के बाद वे प्रयाग गई और फिर वहां वृंदावन गई. वह वृंदावन में 12 साल तक रहकर लोगों की सेवा करती रहीं. उनका कहना है कि वृंदावन में उन्हें भगवान कृष्ण ने बुलाया, आश्रय दिया, आंसू पोंछे और अपनी शरण दी. फिर उसके बाद महादेव की नगरी काशी पहुंची. 

महाकुंभ में भी लोगों की सेवा के लिए कृष्णदासी ने कैंप लगाया है और यह कैंप पिछले 40 सालों से कुंभ में और माघी पूर्णिमा में लगता है. उन्होंने कहा कि अच्छे काम में बाधाएं आती हैं, लोग रोकते हैं पर ईश्वर आगे बढ़ाता है. उन्होंने अपने गुरु के बारे में बताया कि उनके गुरु श्री 1008 महंत हनुमान दास गुरु जी हैं और उन्होंने लोगों की सेवा के लिए उनको प्रेरित किया.

'माता कुमाता नहीं होती'
एक रोचक किस्से का जिक्र करते हुए कृष्णदासी ने कहा, "कई महिलाएं गुरु जी पास शरण लेने के लिए आती हैं." उन्होंने कहा, "इसी तरह से पिछले दिनों एक महिला आई थी. महिला ने बताया कि उसके बेटे-बहू दोनों उसकी पिटाई करते हैं, लेकिन एक महीने बाद वह अपने परिवार के पास वापस जाने लगी."

कृष्णदासी ने आगे बताया कि जब उन्होंने उससे पूछा कि जब परिवार मारता है तो क्यों जा रही हो? तो उसने जवाब दिया कि अपने हैं तो मार रहे हैं और ना होते तो कैसे मारते. उन्होंने कहा पुत्र कुपुत्र हो सकता है पर माता कुमाता नहीं होती है. ऐसे ही यहां पर कई कहानियां देखने को मिलती हैं.

'विधवा को नहीं करनी चाहिए शादी'
हालांकि कृष्णदासी का विधवा महिलाओं के दोबारा शादी करने को लेकर अलग विचार हैं. उनका कहना है कि एक बार कोई महिला विधवा हो गई तो उसे दोबारा शादी नहीं करनी चाहिए. अगर एक बार किसी की जान चली गई तो उसको दोबारा शादी नहीं करनी चाहिए. हमें अपने धर्म के मुताबिक रहना चाहिए.

कृष्णदासी ने कहा कि सनातन धर्म में एक शादी की बात कही गई है. अगर एक मर गया तो दूसरा भी तो मर सकता है. हमारे भाग्य में जो लिखा है टल नहीं सकता है. उन्होंने कहा कि आजकल महिलाएं एक शादी के बाद दूसरी शादी और फिर तीसरी शादी कर लेती हैं. सबका अपना विचार है, जिसको जो अच्छा लगता है वह करता है.

ये भी पढ़ें: संभल हिंसा का PAK कनेक्शन! पाकिस्तानी मौलाना से युवक ने पूछा मारे गए लोग शहीद हैं या नहीं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
लखनऊ में फर्जी फर्मों पर करोड़ों का कारोबार, बिना रिकॉर्ड के खपा दी लाखों गोलिया दवा
लखनऊ में फर्जी फर्मों पर करोड़ों का कारोबार, बिना रिकॉर्ड के खपा दी लाखों गोलिया दवा
मुजफ्फरनगर दंगे में सपा सांसद समेत 22 नेताओं के मुकदमे वापस, BJP नेताओं भी राहत
मुजफ्फरनगर दंगे में सपा सांसद समेत 22 नेताओं के मुकदमे वापस, BJP नेताओं भी राहत
योगी सरकार में तकनीक से जुड़ेगा भविष्य, 5 सर्वोदय स्कूलों में शुरू स्मार्ट क्लास
योगी सरकार में तकनीक से जुड़ेगा भविष्य, 5 सर्वोदय स्कूलों में शुरू स्मार्ट क्लास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget