एक्सप्लोरर

Kotdwar: कोटद्वार में धंसे पुल का निरीक्षण करने पहुंचीं रितु खंडूरी, बोलीं- जल्द शुरू हो मरम्मत का काम

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने आज कोटद्वार के नींबूचौड़ में क्षतिग्रस्त हुए सुखरो पुल का अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द  सुखरो पुल को दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए.

Uttarakhand News: उत्तराखंड विधानसभा (Uttarakhand Assembly) अध्यक्ष रितु खंडूरी (Ritu Khanduri) ने आज कोटद्वार (Kotdwar) के नींबूचौड़ में क्षतिग्रस्त हुए सुखरो पुल का अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को जल्द से जल्द  सुखरो पुल को दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए. बीते दिनों भारी बारिश से उफनाई सुखरो नदी में बने 385 मीटर के नींबूचौड़ मोटर पुल का एक पिलर धंस गया था. पिलर धंसते ही पुल भी दो इंच नीचे हो गया. जिस कारण पुल पर आवाजाही रोक दी गई है. इससे कोटद्वार भाबर क्षेत्र का कोटद्वार बाजार से संपर्क टूट चुका है. भाबर के गांवों के साथ ही लालढांग और हरिद्वार की ओर चलने वाले वाहन पुल के ठीक होने तक कौड़िया-बीईएल पुल होते हुए मोटाढांक से आवाजाही कर रहे हैं.

एक्सपर्ट टीम करेगी पुल की जांच

 विधानसभा अध्यक्ष ने पुल दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा अभी तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली गई. लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष को बताया कि पिलर के नीचे हुए कटाव से पुल करीब दो इंच धंस गया है. सूचना मिलते ही विभाग ने नदी के पानी को डायवर्ट कर पुल के पिलर की मरम्मत शुरू कर दी है. एक्सपर्ट और टेक्निकल टीम द्वारा पुल की जांच कर दी गई है.अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने बताया कि पुल की प्रारंभिक मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है.

UP Politics: रायबरेली पहुंचे मंत्री नरेंद्र तोमर ने सरकार का खूब किया बखान, विपक्ष के एक होने पर कही ये बड़ी बात

नोएडा से बुलाई गई है एक्सपर्ट टीम

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नोएडा से पहुंचे एक्सपर्ट टीम के द्वारा पुल की जांच के बाद धंसे भाग को लिफ्ट करने की योजना बनाई गई है. विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान उप जिलाधिकारी से पुल की सुरक्षा की बात कही. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुल के मरम्मत करने का काम जल्द शुरू किया जाए. उन्होंने कहा कि एक महीने के अंदर छोटी-बड़ी गाड़ियों का आवागमन शुरू होगा जिससे लोगों को हो रही परेशानियों से निजात मिलेगी.

ये भी पढ़ें -

Ghaziabad: शराब पीकर मारपीट करता था पिता, नाबालिग बेटी ने तंग आकर कर दी हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fatehpur News: पहले प्रेम जाल, फिर शादी और आखिर में कत्ल..., पति की साजिश से हर कोई हैरान
फतेहपुर: पहले प्रेम जाल, फिर शादी और आखिर में कत्ल..., पति की साजिश से हर कोई हैरान
वाराणसी में विदेशी नागरिक ने जमकर मचाया उत्पात, अब मेंटल हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
वाराणसी में विदेशी नागरिक ने जमकर मचाया उत्पात, अब मेंटल हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के लिए 'संकट मोचन' बनेगी सपा? डेलीगेशन ने कमिश्नर के सामने रखी ये मांग
मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के लिए 'संकट मोचन' बनेगी सपा? डेलीगेशन ने कमिश्नर के सामने रखी ये मांग
अमरोहा: 3 रीलबाज सगी बहनों ने अपने कैमरामेन से की शादी? मंदिर प्रशासन का इनकार, जांच की मांग
अमरोहा: 3 रीलबाज सगी बहनों ने अपने कैमरामेन से की शादी? मंदिर प्रशासन का इनकार, जांच की मांग

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget