एक्सप्लोरर

UP Politics: रायबरेली पहुंचे मंत्री नरेंद्र तोमर ने सरकार का खूब किया बखान, विपक्ष के एक होने पर कही ये बड़ी बात

Raebareli News: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दो दिन के दौरे पर रायबरेली पहुंचे. केंद्रीय मंत्री ने सपा, बसपा और कांग्रेस को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का नाम देते हुए प्रत्याशी चयन पर मजाक बनाया.

Narendra Singh Tomar News: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) दो दिन के प्रवास पर रायबरेली (Raebareli) पहुंचे. केंद्रीय मंत्री ने सपा (SP), बसपा (BSP) और कांग्रेस (Congress) को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का नाम देते हुए प्रत्याशी चयन पर मजाक बनाया. वहीं रायबरेली लोकसभा सीट पर कमल खिलाने की बात भी कही. इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री ने अपनी सरकार का बखान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के दावेदारों में नरेंद्र मोदी के चेहरे के आगे सभी चेहरे फीके हैं. रायबरेली सीट इस समय बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा मानी जा रही है. यही कारण है कि रायबरेली में लगातार बीजेपी के विशेष चेहरे दौरा कर रणनीतियां बनाने में जुटे हैं.

सरकारी योजनाओं की जमकर तारीफ की

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने रायबरेली प्रवास के दूसरे दिन पहले सरकार की योजनाओं का जमकर बखान किया. फिर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने आज तक सिर्फ भारत की जनता को छला ही है. अगर कांग्रेस के एजेंडे में विकास होता तो रायबरेली की तस्वीर कुछ अलग ही होती. जब-जब कांग्रेस की सरकारें रहीं उन सरकारों ने विकास के लिए कोई बहुत काम नहीं किया और बुनियादी विकास कैसे होगा इसका भी उनको ज्ञान नहीं रहा है. इसी तरह प्रत्याशी चयन की बात पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीजेपी एक सिस्टम के तहत काम करती है.

जिला संगठन से लेकर चुनाव समिति तक प्रत्याशियों के बारे में जांच पड़ताल करती है जबकि अन्य पार्टियां प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां बनकर रह गई हैं. अपने झोले से प्रत्याशी बाहर निकाला और जब नाराज हुए तो उसे फिर अंदर डाल दिया. इस तरह सपा, बसपा और कांग्रेस पर केंद्रीय मंत्री ने जमकर निशाना साधा.

विपक्ष के एक होने पर ये कहा

प्रधानमंत्री के नए चेहरे पर विपक्ष एक हो रहा है और लगातार बैठकें कर रहा है. इस पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे के आगे सभी चेहरे फीके हैं. विपक्ष इससे पहले भी एक हुआ था लेकिन जनता सिर्फ मोदी जी के चेहरे पर मुहर लगाती है. आगामी लोकसभा को लेकर जिन सीटों पर बीजेपी परास्त हुई थी उस पर लगातार बीजेपी के प्रमुख चेहरे दौरा कर रहे हैं और उस पर कमल खिलाने की रणनीतियां बना रहे हैं.

इस तरह केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए रायबरेली लोकसभा सीट पर कमल खिलाने का संकेत दिया. साथ ही सरकार का बखान करते हुए किसान सम्मान निधि किसानों के खाते में पहुंचने की बात कही. केवाईसी कराने के सवाल पर उन्होंने कहा यह एक प्रक्रिया है जिसके तहत काम कराया जा रहा है. केंद्रीय मंत्री के साथ लोकसभा प्रभारी वीरेंद्र तिवारी, मुकुट बिहारी वर्मा, सदर विधायिका अदिति सिंह, जिला अध्यक्ष रामदेव पाल, मीडिया प्रभारी विजय बाजपेई सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

Twitter पर followers के मामले में CM योगी का जलवा, राहुल गांधी के अलावा यूपी के ये दिग्गज नेता भी काफी पीछे

मंत्री सुरेश राही के धरने पर बैठने की खबर से अधिकारियों में मचा हड़कंप, दौड़े-दौड़े पहुंचे मजिस्टेट, SDM और DM

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget