एक्सप्लोरर

क्रिएटिव होते हैं भरणी नक्षत्र में जन्मे लोग, आसान नहीं इसके गूढ़ रहस्यों को समझना, यम हैं देवता

भरणी यम का नक्षत्र है और यम पितरों के देवता हैं, इसलिए इस नक्षत्र में शुभ कार्यों को करना वर्जित बताया गया है। भरणी नक्षत्र वाले लोगों के अंदर क्रिएटिविटी जन्मजात होती है।

पंडित शशिशेखर त्रिपाठी 

अश्विनी नक्षत्र के बाद अब बात भरणी नक्षत्र की। नक्षत्र तारों का एक समूह है। भरणी नक्षत्र में तीन तारे हैं। भरणी का अर्थ भरण से है। भरण को वृहद रूप से समझना होगा। जहां पर बीज संरक्षित होकर पोषित हो। भरणी कलश, गर्भ के रूप में भी समझा जाता है। यह नक्षत्र बहुत ही गूढ़ नक्षत्र है। इस के नक्षत्र के देवता यम होते हैं। यम दिवंगत आत्माओं का शासक है यानी दूसरे लोक का प्रमुख है।

अष्टांग योग यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, समाधि में सर्वप्रथम यम ही आता है इसलिए भरणी नक्षत्र अतिमहत्वपूर्ण हो जाता है। चूंकि भरणी यम का नक्षत्र है और यम पितरों के देवता हैं, इसलिए इस नक्षत्र में शुभ कार्यों को करना वर्जित बताया गया है। इस नक्षत्र का स्वामी शुक्र ग्रह होता है, जिसकी वजह से ये लोग काफी आकर्षक और सुंदर होते हैं।

क्रिएटिव होते हैं भरणी नक्षत्र में जन्मे लोग, आसान नहीं इसके गूढ़ रहस्यों को समझना, यम हैं देवता

गुण

यह नक्षत्र भी मेष राशि में पड़ता है इसलिए जिन लोगों की मेष राशि है उनका यह नक्षत्र हो सकता है।

भरणी नक्षत्र वाले लोगों के अंदर क्रिएटिविटी जन्मजात होती है।

भरणी नक्षत्र वाले व्यक्ति को कोई गलत सूचना दे तो यह बहुत नाराज हो जाते हैं। इनके अफवाह फैलाना बिल्कुल पसंद नहीं होता है।

इन लोगों को चापलूसी पसंद नहीं होती है या दूसरे शब्दों में कहें कि स्पष्टवादी होते हैं।

यदि आपका बॉस या सबॉर्डिनेट भरणी नक्षत्र का है तो उसको केवल काम से ही प्रभावित किया जा सकता है। यहां बटरिंग से दाल नहीं गलेगी।

यह लोग दृढ़निश्चयी और किसी का पक्षपात नहीं करते हैं।

नियम कायदे कानून का पालन करने वाले होते हैं।

ऐश्वर्य भोगने की इच्छा रखने वाले होते हैं।

इनके मित्रों की संख्या काफी होती है और सामाजित दायरा बड़ा होता है।

लोगों के साथ घुलने मिलने में थोड़ा सा समय लगता है लेकिन बाद में काफी मिलनसार हो जाते हैं।

यह अपने काम में किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं करते हैं। अपनी धुन के पक्के होते हैं।

अनावश्यक रूप से धन खर्च करने से बचकर चलते हैं।

समस्याओं से भागते नहीं है यह उनका डट कर मुकाबला करते हैं।

सावधानी

भरणी नक्षत्र वालों को अनावश्यक रूप से किसी भी विवाद में नहीं पड़ना चाहिए।

जीवन में बेवजह की प्रतिस्पर्धा से बचना चाहिए। अनावश्यक रूप से अपनी तुलना हर किसी से नहीं करनी चाहिए।

अति भोग विलास से दूर रहना चाहिए।

क्रिएटिव होते हैं भरणी नक्षत्र में जन्मे लोग, आसान नहीं इसके गूढ़ रहस्यों को समझना, यम हैं देवता

कैसे बढ़ाएं पावर

भरणी नक्षत्र को और मजबूत करते हुए वनस्पतियों में आंवला के प्रति भावनात्मक लगाव और श्रद्धा को जन्म देना होगा। आंवले का पौराणिक नाम धात्री है। आंवले के फल को अमृत फल भी कहा गया है। यह बहुत ही सामान्य किन्तु बहुत गूढ़ बात है कि भरणी नक्षत्र वालों को आंवले का पौधा लगाना चाहिए। लगाने के साथ-साथ उनकी पूजा, संरक्षण एवं फल भी ग्रहण करना चाहिए। वैसे से यह हर जगह पाया जाता है लेकिन उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में अधिक तादाद में होता है। भरणी नक्षत्र वाले व्यक्तियों को कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी जिसे आखा नौवमी भी कहते हैं इस दिन आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन करना चाहिए। आंवले के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव: 'मैं चाहता हूं हिंदु- मुसलमानों में ध्रुवीकरण हो', DU प्रोफेसर संगीत रागी का बयान
UP चुनाव: 'मैं चाहता हूं हिंदु- मुसलमानों में ध्रुवीकरण हो', DU प्रोफेसर संगीत रागी का बयान
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा
UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget