एक्सप्लोरर

फिरोजाबाद के हैं मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में लूट करने वाले बदमाश, एबीपी गंगा की पड़ताल में सामने आई ये बात

आगरा में मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में लूट करने वाले तीन बदमाश मनीष पांडे उर्फ राजा पांडे, नरेंद्र यादव उर्फ लाला और निर्दोष प्रजापति तीनों फिरोजाबाद के रहने वाले हैं.  

Firozabad Link in Agra Manappuram Gold Loan Office Robbery: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में लूट करने वाले तीन बदमाश मनीष पांडे उर्फ राजा पांडे, नरेंद्र यादव उर्फ लाला और निर्दोष प्रजापति तीनों फिरोजाबाद के रहने वाले हैं. आगरा पुलिस ने मनीष पांडे और निर्दोष प्रजापति को एनकाउंटर में मार गिराया था, लेकिन अभी नरेंद्र उर्फ लाला फरार है. नरेंद्र उर्फ लाला की बात करें तो ये थाना दक्षिण हिमायूपुर का रहने वाला है. नरेंद्र उर्फ लाला पर थाना दक्षिण और थाना लाइनपार में 15 मुकदमे दर्ज हैं. जिसमें 7 मुकदमों में इसको सजा मिल चुकी है. 

नरेंद्र उर्फ लाला का पूरा परिवार है क्रिमिनल है
एबीपी गंगा की टीम जब नरेंद्र उर्फ लाला के घर हिमायूपुर पहुंची तो उसके घर पर ताला लगा था. वहां पड़ोस में रहने वाले उसके पड़ोसी टिंकू ने बताया कि नरेंद्र उर्फ लाला यहां काफी समय से आया ही नहीं है. यहां उसका भांजा प्रिंस रहता है और कल रात को करीब 1:00 बजे पुलिस आई थी उसे पकड़ कर ले गई. नरेंद्र उर्फ लाला का पूरा परिवार क्रिमिनल है. उसके भाई जयहिंद का पुलिस काफी पहले एनकाउंटर कर चुकी है, उसने 2 पुलिस वालों की हत्या की थी. उसकी बहन विजया जेल में बंद है, वो भी लूट करती थी. नरेंद्र उर्फ लाल भी जेल में बंद था लेकिन 2020 में कोरोना काल में उसे पैरोल पर छोड़ दिया गया था.  जेल से बाहर आने के बाद उसने फिर क्राइम की दुनिया में दस्तक दी और अपराधिक घटनाएं करने लगा. 

मनीष पांडे करता था लूटपाट 
ये तो थी नरेंद्र यादव उर्फ लाला की कहानी. अब हम बात करते हैं मनीष पांडे उर्फ राजा पांडे की जो कि 2014 में जैन नगर में रहता था. मनीष पांडे ने जैन नगर में रहने वाले मुकेश यादव नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी. वो जेल चला गया तब परिवार मकान बेचकर जैन नगर छोड़कर दिल्ली शिफ्ट हो गया. बाद में मनीष जमानत पर रिहा हुआ और फिर से आपराधिक वारदातों को अंजाम देने लगा. मनीष पांडे का आगरा पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है. 

एबीपी गंगा की टीम उस मुकेश यादव के घर पहुंची जिसकी हत्या मनीष पांडे उर्फ राजा पांडे ने की थी. मुकेश के पिता से बात की गई तो उनका कहना था कि मनीष पांडे शुरू से ही लूटपाट की घटनाएं करता रहा है. वो और उसका पिता दोनों बदमाश थे, उसने हमारे बेटे मुकेश यादव की हत्या कर दी था. पुलिस ने उसे एनकाउंटर में मारा है, बहुत ही सही किया है. पुलिस का बहुत अच्छा कार्य है. 

निर्दोष के भाई ने बताई हैरान करने वाली बात 
वहीं, अगर निर्दोष प्रजापति की बात करें तो वो गांव रसीदपुर कनेटा थाना मटसेना क्षेत्र का रहने वाला है. उसके एनकाउंटर के बाद उसका पूरा परिवार शोकाकुल है. एबीपी गंगा की टीम उसके घर पहुंची और उसके भाई सोनू से बात की. सोनू ने बताया कि निर्दोष नोएडा में जॉब करता था और उसने काफी अच्छी पढ़ाई कर रखी थी, डिप्लोमा भी कर रखा था. पिछले महीने उससे बात हुई थी तो कह रहा था वो जल्द ही घर आएगा, फिर उससे कोई बात नहीं हुई. पुलिस घर आई और बताया कि ये बदमाश था और इसका एनकाउंटर किया गया है. हमें नहीं पता कि वो कैसे बदमाशों के संग पहुंच गया. हमें तो बस इतना पता था कि वो नोएडा में नौकरी करता है. 

ये भी पढ़ें: 

यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- इस साल कांवड़ यात्रा नहीं होगी, कांवड़ संघ यात्रा स्थगित करने के लिए तैयार

बारात से लौट रही इनोवा पेड़ से टकराई, दुल्हे समेत 4 की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget