एक्सप्लोरर

बारात से लौट रही इनोवा पेड़ से टकराई, दुल्हे समेत 4 की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

कासगंज में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. यहां पर दुल्हन को विदा कराकर लौट रही इनोवा गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. इस जबरदस्त टक्कर में दुल्हा समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

Road Accident in Kasganj: कासगंज में दुखद सड़क हादसा हुआ. यहां बारात से लौट रही इनोवा के पेड़ से टकरा जाने और उसमे दूल्हे सहित 4 परिजनों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने खुद संज्ञान लिया है.

सीएम योगी ने दु:ख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए और शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की. सभी मृतकों के परिजनों को 2/2 लाख रुपये और घायलों को इलाज के लिए 50/50 हजार रुपये देने की घोषणा की है. साथ ही कासगंज के जिलाधिकारी सीपी सिंह और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर को घायलों का बेहतर इलाज करवाने और सभी कार्यवाही सम्मानजनक तरीके से पूर्ण करवाकर परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के निर्देश दिए हैं.

कार के परखच्चे उड़ गये

रविवार शाम कासगंज जनपद के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र में बाजीतपुर गांव के पास गंजडुंडवारा सिढ़पुरा रोड पर बारात से दुल्हन को विदा करवाकर लौट रही इनोवा कार सड़क के किनारे जामुन के पेड़ से टकरा गई थी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए थे और कार सवार उसमे बुरी तरह से फंस गए थे. कार में कुल 7 वयस्क और 3 बच्चे सवार थे. दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि दूल्हा विजेंद्र शाक्य, दूल्हे के पिता होरीलाल शाक्य, बहनोई प्रवीन शाक्य और उनका परिजन कार के ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई.

दुल्हन लक्ष्मी, विकास और अजय बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. कार में सवार तीनों बच्चे सकुशल हैं. दरअसल, कासगंज सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के कलानी-वाजिदपुर के बीच गंजडुंडवारा सिढ़पुरा रोड पर शादी के बाद दुल्हन को विदा कराकर लौट रही कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे जामुन के पेड़ से टकरा गई, जिससे हादसे में कार में सवार दूल्हा व उसके पिता, उसके बहनोई समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दुल्हन लक्ष्मी, विकास, अजय समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया जहां से सभी को गम्भीर हालत में उच्च चिकित्सा के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पूरा घटनाक्रम

बता दें कि, सिढपुरा थाना क्षेत्र के नगला भुजपुरा के रहने वाले विजेंद्र पुत्र होरी लाल की बारात रविवार सुबह क्षेत्र के गांव नगला बरी सिरसोल गई थी. शाम करीब 6 बजे दुल्हन लक्ष्मी की विदा कराने के बाद परिवार के सभी सदस्य दूल्हा समेत एक ही कार में सवार होकर अपने गांव भुजपुरा की ओर लौट रहे थे. जैसे ही कार कलानी और वाजिदपुर गांव के मध्य पहुंची, तभी अचानक कार अनियंत्रित हो गई और कार सड़क किनारे खड़े जामुन के पेढ़ से जा टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार पेड़ में फंस गई और उसके चीथड़े उड़ गए. घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली सिढ़पुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई.

पुलिस ने जेसीबी से कार के टुकड़े अलग कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला. इस हादसे में दूल्हा विजेंद्र उसके पिता होरी लाल, बहनोई प्रवीन और परिवार का ही ड्राइवर कल्यान सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. 

ये भी पढ़ें.

Azam Khan Health Updates: जेल में बंद आजम खान की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए भेजे गए लखनऊ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
देहरादून में बड़ा हादसा टला, संतला देवी मंदिर के पास नदी में फंसे 7 लोगों को SDRF ने बचाया
देहरादून में बड़ा हादसा टला, संतला देवी मंदिर के पास नदी में फंसे 7 लोगों को SDRF ने बचाया
गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट
गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget