एक्सप्लोरर

लखनऊ: KGMU के डॉक्टरों ने रचा इतिहास, सर्जरी कर जन्म से ही आपस में जुड़े राम और श्याम को किया अलग

लखनऊ में के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों ने सर्जरी के बाद जुड़े हुए जुड़वा बच्चों को सफलतापूर्वक अलग कर दिया है. केजीएमयू में पहली बार इस तरह की सर्जरी की गई है.

लखनऊ: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) ने जन्म से ही आपस में जुड़े दो बच्चों को सर्जरी से अलग करके इतिहास रचा है. KGMU के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ विपिन पुरी ने बताया कि KGMU में पहली बार इस तरह की सर्जरी कर बच्चों को अलग किया गया है. वहीं, इस ऑपरेशन को लीड करने वाले मुख्य पीडियाट्रिक सर्जन प्रो जेडी रावत का कहना है कि पूरे नॉर्थ इंडिया में ये अपनी तरह का पहला सफल ऑपरेशन है. दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं.

शरीर से आपस में जुड़े थे बच्चे कुशीनगर निवासी प्रियंका ने नवंबर 2019 में गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था. लेकिन, ये दोनों बच्चे शरीर से आपस में जुड़े हुए थे. राम और श्याम नाम के बच्चों की उम्र बढ़ने के साथ पालन पोषण में समस्या होने लगी. गोरखपुर में डॉक्टर्स ने जवाब दे दिया तो दंपत्ति अपने बच्चों को KGMU के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में प्रोफेसर डॉ जेडी रावत के पास ले आईं.

कोरोना की वजह से सर्जरी में हुई देरी कोरोना की वजह से इनकी सर्जरी में देरी हुई. आखिरकार 9 नवंबर को KGMU में डॉ जेडी रावत के नेतृत्व में लगभग 7 घंटे चली सर्जरी के बाद दोनों बच्चों को अलग किया गया. सर्जरी के बाद दोनों बच्चों को कई दिन वेंटीलेटर पर रख गया. अब दोनों बच्चे स्वस्थ हैं. डॉ जेडी रावत ने बताया कि बच्चे चेस्ट से नाभी के नीचे तक आपस में जुड़े थे. ऐसे में सीने की निचली हड्डी (स्टर्नम का लोअर हिस्सा) काटकर दोनों को अलग किया गया. दोनों में दिल अलग थे लेकिन उसे कवर करने वाली झिल्ली पेरिकार्डियम जुड़ी हुई थी जिसे अलग किया गया. लिवर एक था जिसे दोनों में बांटा गया.

लखनऊ: KGMU के डॉक्टरों ने रचा इतिहास, सर्जरी कर जन्म से ही आपस में जुड़े राम और श्याम को किया अलग

आयुष्मान योजना के तहत किया गया ऑपरेशन बच्चों के सफल ऑपरेशन के बाद इनके माता-पिता बेहद खुश हैं. खास बात ये भी कि इतना जटिल ऑपरेशन KGMU में आयुष्मान योजना के तहत किया गया है. ऐसे में परिवार पर आर्थिक बोझ भी नहीं आया. KGMU के कुलपति डॉ विपिन पुरी ने सर्जरी करने वाली टीम को सम्मानित किया. सर्जरी के दौरान पीडियाट्रिक सर्जन के साथ ही प्लास्टिक सर्जन, लिवर सर्जन, कार्डियक सर्जन भी शामिल रहे.

ये भी पढ़ें:

अलीगढ़ में बीजेपी नेता की कार का पहिया चुरा ले गए चोर, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

लखनऊ: ठगी की वारदातों को अंजाम देने के लिए नए हथकंडे अपना रहे हैं साइबर अपराधी, पढ़ें- सावधान करने वाली रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव के प्रभारी बनाए गए विनोद तावड़े
UP चुनाव के प्रभारी बनाए गए विनोद तावड़े
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'
CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'
भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग
भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget