एक्सप्लोरर

Khatauli Bypoll: 'बुलडोजर माफियाओं पर चलता है, आम लोगों पर नहीं', जयंंत चौधरी पर संजीव बालियान ने किया हमला

Khatauli Bypoll: संजीव बालियान ने कहा कि जो माफिया हैं या जिस तरह के तत्व उनकी पार्टी में ज्यादा आ रहे हैं उन्हें तो बुलडोजर से चिंता हो सकती है, आम जनता तो खुश है कि बाबा का बुलडोजर चल रहा है.

Khatauli By-Election 2022: मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) की खतौली विधानसभा उपचुनाव (Khatauli Bypoll) अंतिम पड़ाव पर है ऐसे में बीजेपी (BJP) लगातार जातीय आधार पर वोटरों को साधने के लिए जनसभाएं कर रही है. इसी क्रम में खतौली में यूपी सरकार में राज्यमंत्री दिनेश खटीक (Dinesh Khatik) और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान (Sanjeev Balyan) ने खटीक समाज के साथ एक बैठक की. इस दौरान दोनों नेताओं ने लोगों से बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में वोट की अपील की. इस दौरान संजीव बालियान ने कहा कि यूपी सरकार में राज्यमंत्री दिनेश खटीक के नेतृत्व में समाज ने जिम्मेदारी ली है और ये वोट भी मांगेंगे. ये समाज तो बीजेपी के साथ ही है. 

गन्ना किसानों को लेकर कही ये बात
इससे पहले सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खतौली में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए गन्ने की मिठास की बात तो कही थी लेकिन गन्ने के मूल्य घोषित करने की बात नहीं की इस सवाल पर केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि अभी आचार संहिता लागू है और चार-पांच दिन बाद आचार संहिता समाप्त हो जाएगी और पिछले साल भी गन्ने पर ₹25 प्रति क्विंटल बढ़ाया गया था. उन्होंने कहा कि मैं खुद किसान हूं और मैं तो लगातार गन्ने की फसल के दाम बढ़ाने की मांग करता हूं. 

बुलडोजर की चाबी वाले बयान पर पलटवार
संजीव बालियान ने रालोद प्रमुख जयंत चौधरी की उस बात का भी जवाब दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि यहां बुलडोजर की धौंस नहीं चलने वाली है. यहां बुलडोजर की चाबी जनता के हाथ में है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये बात सही है, कि सभी की चाबी जनता के हाथ में है. चाबी मेरी, सबकी चाबी जनता के हाथ में है और जनता ही तो नेता बनाती है. अगर सीएम योगी बुलडोजर की बात करते हैं तो कहीं न कहीं कानून व्यवस्था के जुड़ी बात करते हैं. वो माफियाओं पर चलता है आम आदमी पर कभी नहीं चलता.

जो माफिया हैं या जिस तरह के तत्व उनकी पार्टी में ज्यादा आ रहे हैं उन्हें तो बुलडोजर से चिंता हो सकती है, आम जनता तो इस बात से खुश है कि बाबा का बुलडोजर चल रहा है.

चुनाव में हार के बावजदू कैराना मुद्दे को बार-बार उठाने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फिर तो जयंत चौधरी को भी अपने सारे मुद्दे बंद कर देना चाहिए. जयंत चौधरी भी तो 4 बार से लगातार चुनाव हार रहे हैं. वो भी तो 2 लोकसभा और दो राज्यसभा के चुनाव हार गए. अब समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा सीट दी है. उन्होंने कहा कि हमारा तो एक चुनाव हारने पर कटाक्ष मार गए और वो जो लगातार चार बार से हार रहे हैं उनका कुछ नहीं. 

ये भी पढ़ें- UP By-Election: मुख्यमंत्री पद के ऑफर पर केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव को जवाब, जानिए क्या कहा?

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मायावती ने ऊना हिंसा आरोपियों के बरी होने पर जताई चिंता, सरकार से की अपील
मायावती ने ऊना हिंसा आरोपियों के बरी होने पर जताई चिंता, सरकार से की अपील
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब
आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget