एक्सप्लोरर

UP By-Election: मुख्यमंत्री पद के ऑफर पर केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव को जवाब, जानिए क्या कहा?

केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को मुख्यमंत्री पद के ऑफर पर जवाब दिया है.

UP By-Election 2022: उत्तर प्रदेश में उपचुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी थमने का नाम ही नहीं ले रही है. पहले रामपुर (Rampur) में गुरुवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) और केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) को मुख्यमंत्री पद का ऑफर दिया था. अब केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख को जवाब दिया है. 

सपा प्रमुख ने अखिलेश यादव पर पलटवार कर ट्विटर पर लिखा, "सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आप न मुख्यमंत्री बन पायेंगे न बना पायेंगे, बयानों से लगता है, बौखलाए/खिसियाए ही नहीं मैनपुरी और रामपुर में पराजय देख मानसिक संतुलन भी खो चुके हैं. गुंडागर्दी,बूथ कब्ज़ा कर नहीं पाओगे, जनता ने सपा की साइकिल को खारिज कर दिया है."

Watch: क्या मुख्यमंत्री बनेंगे केशव प्रसाद मौर्य या ब्रजेश पाठक? अखिलेश यादव ने दिया खुला ऑफर

अखिलेश यादव ने दिया था बयान
इससे पहले सपा प्रमुख गुरुवार को रामपुर उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी आसिम रजा के लिए प्रचार करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा, "डिप्टी CM में क्या रखा है,जो अपने विभाग के एक CMO, डॉक्टर का ट्रांसफर न कर पाए. एक दूसरे डिप्टी CM हैं. उनका विभाग बदल दिया और जिस विभाग में मंत्री बने वहां का बजट ही नहीं है. हम उन्हें ऑफर देने आए हैं कि हमारे 100 विधायक आपके साथ, जब चाहो CM बन जाओ."

अखिलेश यादव ने कहा, "आपने देखा होगा दो डिप्टी सीएम घुम रहे हैं. वो लोग जगह-जगह आ रहे हैं वो कहते हैं हमलोग अपराधी हैं, हमलोगों को माफिया कहते हैं. मैं आपसे कह कर जा रहा हूं, आप ये चुनाव जीता दीजिए. आप देख लीजिएगा 2024 के बाद उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार नहीं बचेगी. इनकी सरकार नहीं रहेगी."

कुछ महीने पहले भी अखिलेश यादव ने कहा था, "अगर केशव प्रसाद मौर्य 100 से ज्यादा विधायक लेकर आए तो सपा उन्हें मुख्यमंत्री के लिए बाहर से समर्थन दे देगी. केशव प्रसाद मौर्य बहुत कमजोर आदमी हैं."

अब्दुल वाहिद आज़ाद इस वक़्त abp न्यूज़ में बतौर एडिटर (एबीपी लाइव- हिंदी) अपनी सेवाएं दे रहे हैं. आज़ाद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में बीते 12 साल से हिंदी वेबसाइट की जिम्मेदारी संभाले रहे हैं. इससे पहले वे बीबीसी उर्दू और हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और साढ़े तीन साल तक उनका जुड़ाव बीबीसी से रहा. इस दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर खबरों के संपादन के काम को बखू़बी अंजाम दिया. अब्दुल वाहिद आज़ाद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत हिंदुस्तान एक्सप्रेस अखबार में बतौर कॉरेस्पोंडेंट की. पांच महीने की इस छोटी सी पारी में उन्हें बीजेपी और कांग्रेस पार्टी की बीट दी गई थी. बाजापता तौर पर पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया (केंद्रीय विश्वविद्यालय) के हिंदी विभाग से मास मीडिया में स्नातक और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान MCRC से कनवर्जेंट जर्नलिज्म का कोर्स किया. आज़ाद राजनीति, चुनाव, समाज, मुस्लिम, भेदभाव, उत्पीड़न जैसे संजीदा मसलों के हल में रूचि रखते हैं और इन मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. अंतरराष्ट्रीय राजनीति और कूटनीति पर भी उनकी पैनी नज़र है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नबीन दूसरे सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, खरगे सबसे बुजुर्ग; सबसे कम उम्र के किस नेता के पास पार्टी की कमान?
नितिन नबीन दूसरे सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, खरगे सबसे बुजुर्ग; सबसे कम उम्र के किस नेता के पास पार्टी की कमान?
महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, 15 जनवरी को BMC के लिए वोटिंग, 16 को नतीजे
महाराष्ट्र: नगर निगम चुनाव का बजा बिगुल, 15 जनवरी को BMC के लिए वोटिंग, 16 को नतीजे
'देवता को एक मिनट भी विश्राम नहीं करने देते और धनी लोग तो..., श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन की टाइमिंग पर बोले CJI सूर्यकांत
'देवता को विश्राम नहीं करने देते', श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन की टाइमिंग पर बोले CJI सूर्यकांत
'एक रुपया नहीं है..'कंगाल अंगद बेदी संग अपनी बेटी की शादी नहीं करवाना चाहते थे नेहा धूपिया के पेरेंट्स
'कंगाल' अंगद बेदी संग अपनी बेटी की शादी नहीं करवाना चाहते थे नेहा धूपिया के पेरेंट्स

वीडियोज

Mahadangal: मोदी पर विवादित बयान, हो गया बवाल | PM Modi | Congress Controversial Statement
Gold Investors Alert! अब पुराने Gold से भी कमाएं Passive Income | Gold Leasing Explained
Vodafone Idea में तूफानी तेजी! AGR Moratorium की खबर से शेयर 52-Week High पर| Paisa Live
Indian Stock Market गिरा! FPI Selling, Global Weakness का असर | Paisa Live
India@2047 Entrepreneurship Conclave: इंडिगो मिस मैनेजमेंट पर ये बोलकर राघव ने किस पर साधा तंज?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन दूसरे सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, खरगे सबसे बुजुर्ग; सबसे कम उम्र के किस नेता के पास पार्टी की कमान?
नितिन नबीन दूसरे सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, खरगे सबसे बुजुर्ग; सबसे कम उम्र के किस नेता के पास पार्टी की कमान?
महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, 15 जनवरी को BMC के लिए वोटिंग, 16 को नतीजे
महाराष्ट्र: नगर निगम चुनाव का बजा बिगुल, 15 जनवरी को BMC के लिए वोटिंग, 16 को नतीजे
'देवता को एक मिनट भी विश्राम नहीं करने देते और धनी लोग तो..., श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन की टाइमिंग पर बोले CJI सूर्यकांत
'देवता को विश्राम नहीं करने देते', श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन की टाइमिंग पर बोले CJI सूर्यकांत
'एक रुपया नहीं है..'कंगाल अंगद बेदी संग अपनी बेटी की शादी नहीं करवाना चाहते थे नेहा धूपिया के पेरेंट्स
'कंगाल' अंगद बेदी संग अपनी बेटी की शादी नहीं करवाना चाहते थे नेहा धूपिया के पेरेंट्स
ऑस्ट्रेलिया में शाहीन अफरीदी की घनघोर बेइज्जती, डेब्यू मैच में हो गया ये कांड, जानें पूरा मामला
ऑस्ट्रेलिया में शाहीन अफरीदी की घनघोर बेइज्जती, डेब्यू मैच में हो गया ये कांड, जानें पूरा मामला
BJP के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने संभाला कार्यभार, दिल्ली हेडक्वार्टर में अमित शाह और जेपी नड्डा मौजूद
BJP के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने संभाला कार्यभार, दिल्ली HQ में शाह-नड्डा मौजूद
मार्च से पहले पीएफ से यूपीआई होगा लिंक, ATM से निकलेगा पैसा; जानें कैसे आसान हो जाएगा प्रोसेस
मार्च से पहले पीएफ से यूपीआई होगा लिंक, ATM से निकलेगा पैसा; जानें कैसे आसान हो जाएगा प्रोसेस
इंसानी आंखों को चकमा देने में माहिर है ये सांप, काटा तो पानी भी नहीं होगा नसीब
इंसानी आंखों को चकमा देने में माहिर है ये सांप, काटा तो पानी भी नहीं होगा नसीब
Embed widget