एक्सप्लोरर

Khatauli Bypoll: खतौली में गरजे CM योगी, कहा- कवाल का बवाल सपा का कलंक, जब हिंदू नौजवानों को...

Khatauli by-Election: खतौली में CM योगी ने कहा, हम लोगों ने मेहनत से यूपी की कानून व्यवस्था को एक नजीर बनाया है. पहले यहां गुंडे गुंडा टैक्स वसूल करते थे, हत्या करते थे.

Khatauli Assembly by-Election: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) के खतौली विधानसभा उपचुनाव (Khatauli Bypoll) के मतदान में अब कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में राजनीतिक दल चुनाव जीतने के लिए एंड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं. इस सीट पर सपा-रालोद प्रत्याशी मदन भैया मैदान में हैं तो वहीं बीजेपी ने उनके खिलाफ विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को मैदान में उतारा है. बीजेपी अपने प्रत्याशी को चुनाव जिताने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है. यही वजह है कि आज चुनाव प्रचार करने खुद सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) खतौली पहुंचे. मुख्यमंत्री ने खतौली में एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने सपा पर जमकर निशाना साधा. सीएम ने बीजेपी प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के समर्थन में वोट मांगा.

यहां हो रहा था कवाल का बवाल- सीएम
खतौली में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि, जब कवाल का बवाल हो रहा था तब सपा की सरकार थी, महीनों कर्फ्यू था. लोगों को अपने घरों से पलायन करना पड़ा था. हजारों हिंदू नौजवानों को जेल में ठूंस दिया गया था. तब सपा के नेता तो याद नहीं थे लेकिन लोकदल के नेता कहां थे? आज इन लोगों से पूछा जाना चाहिए कि तब लोकदल कहां था. हमलोगों ने मेहनत से आज यूपी की कानून व्यवस्था को एक नजीर बनाया है. पहले यहां गुंडे गुंडा टैक्स की वसूली करते थे. हत्या करते थे. किसान अपने खेतों में नहीं जा सकता था. बहन बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं. 

कवाल का बवाल सपा का कलंक- योगी
सीएम ने कहा कि यह धरती धर्म की धरती है. यह शांति का संदेश देती है लेकिन जब धर्म पर संकट आता है तो इस धरती ने क्रांति का संदेश भी दिया है. सीएम ने कहा कि कवाल का बवाल सपा का कलंक है. निर्दोष सचिन और गौरव जिस तरीके से निर्मम और बर्बर अत्याचार के शिकार हुए थे उसे कौन भूल सकता है. जिन लोगों ने सचिन और गौरव के साथ क्रूरता की थी उनके साथ क्या हो रहा है आज हर व्यक्ति देख रहा है. उन्होंने कहा, विक्रम सिंह सैनी अपने परिवार के लिए अपनी सदस्यता नहीं गंवाए. यहां के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा करने के लिए उन्होंने अपनी सदस्यता गंवाई. सदस्यता जाने के बाद भी उनके चेहरे पर कहीं कोई शिकन नहीं थी. 

Mainpuri Bypoll: मैनपुरी में वोटिंग से पहले चुनाव आयोग पहुंची सपा, राम गोपाल यादव ने लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
Exclusive: 2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget