एक्सप्लोरर

Mainpuri Bypoll: मैनपुरी में वोटिंग से पहले चुनाव आयोग पहुंची सपा, राम गोपाल यादव ने लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी बीजेपी पर उसके कार्यकर्ताओं को परेशान करने के आरोप लगा रही है. इसका कहना है कि चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है.

UP News: मैनपुरी (Mainpuri) के चुनावी अखाड़े में पार्टियां हर दिन नए दांव-पेंच लगाने में लगी हुई हैं. स्टार प्रचारकों के जमावड़े लग रहे हैं तो सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच सपा ने चुनाव आयोग (Election Commission) से पुलिस और जिला प्रशासन के खिलाफ शिकायत की है. पार्टी का आरोप है कि दोनों अनियमितता बरत रहे हैं. पार्टी महासचिव राम गोपाल यादव (Ram Gopla Yadav) का आरोप है कि मैनपुरी के सीडीओ ने प्रधान और कोटेदार को कहा है कि अगर बीजेपी उनके पोलिंग स्टेशन में नहीं जीतती तो वे अपने पद पर नहीं रह पाएंगे.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक रामगोपल यादव ने कहा, 'चुनाव आयोग से पुलिस और जिला प्रशासन की शिकायत की है. हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है ताकि वे एजेंट न बन पाएं. मैनपुरी के सीडीओ ने प्रधान और कोटेदार को कहा है कि अगर उनके पोलिंग स्टेशन पर बीजेपी नहीं जीतती तो वे पद पर बरकरार नहीं रह पाएंगे.' ऐसे आरोप सपा प्रत्याशी डिंपल यादव (Dimple Yadav) भी लगा चुकी हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा था कि 5 दिसंबर को चुनाव होने के बाद ही वे अपने घर जाएं और चुनाव होने के बाद प्रशासन उन्हें परेशान नहीं करेगा.

पुलिसकर्मियों की लिस्ट से उठा था विवाद

कुछ दिन पहले सपा के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था जिसमें शिकायत की गई थी कि जिला और पुलिस प्रशासन आम लोगों पर बीजेपी को वोट देने के अनुचित दबाव बना रहा है. वहीं मंगलवार को ही सोशल मीडिया पर एटा के एसएसपी के नाम से पुलिसकर्मियों की लिस्ट वायरल हुई थी. यह मैनपुरी में तैनात किए जाने वाले पुलिसकर्मियों की लिस्ट बताई जा रही थी जिसको लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब उसमें पुलिसकर्मियों की जाति का कॉलम देखा गया. इससे यह जाहिर हो रहा था कि मैनपुरी में मुस्लिम और यादव पुलिसकर्मियों की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी. वायरल लिस्ट पर सपा ने सरकार की नियत पर सवाल उठाए थे. 

ये भी पढ़ें -

UP By-Election: क्या उपचुनाव से पहले सपा गठबंधन में सब ठीक है? अखिलेश यादव के इस फैसले से उठ रहे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सनातन को मिटाने का प्रयास करने वाले मिट्टी में मिल चुके...', वाराणसी में बोले CM योगी आदित्यनाथ
'सनातन को मिटाने का प्रयास करने वाले मिट्टी में मिल चुके...', वाराणसी में बोले CM योगी आदित्यनाथ
यूपी के मदरसे में 'मेड इन पाकिस्तान' पंखा मिलने से मचा हड़कंप, हिरासत में मदरसा प्रबंधक
यूपी के मदरसे में 'मेड इन पाकिस्तान' पंखा मिलने से मचा हड़कंप, हिरासत में मदरसा प्रबंधक
'अब बहुत हो गया सपा को वोट देते हुए...', मौलाना शहाबुद्दीन ने मुसलमानों को दिया बड़ा संदेश
'अब बहुत हो गया सपा को वोट देते हुए...', मौलाना शहाबुद्दीन ने मुसलमानों को दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में सुहावने मौसम से बढ़ी नैनीताल की रौनक, वीकेंड पर 15 हजार से ज्यादा पहुंचे पर्यटक
उत्तराखंड में सुहावने मौसम से बढ़ी नैनीताल की रौनक, वीकेंड पर 15 हजार से ज्यादा पहुंचे पर्यटक

वीडियोज

Somnath Amrit Mahotsav: PM Modi ने सरदार वल्लभभाई पटेल को किया याद | Gujarat | BJP | Breaking
Somnath Amrit Mahotsav: Air Force planes created a 'heart' from smoke during Somnath festival
Thalapathy Vijay Car Collection, Swift से BMW i7 तक | Actor से Leader की Journey #vijay #autolive
Top 3 Hyundai cars in India over 30 years including Creta, Santro and more | #hyundai #autolive
Driving a Porsche 911 GTS Hybrid to have a Vada Pav in Mumbai | #porsche #porsche911 #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सीटों की संख्या 850 करने को शशि थरूर ने बता दिया मजाक, कहा- चीन जैसा...
लोकसभा में सीटों की संख्या 850 करने को शशि थरूर ने बता दिया मजाक, कहा- चीन जैसा...
इल्तिजा मुफ्ती के खिलाफ बड़ा एक्शन! X अकाउंट को भारत में किया गया बैन
इल्तिजा मुफ्ती के खिलाफ बड़ा एक्शन! X अकाउंट को भारत में किया गया बैन
'कोई ताकत भारत को...', सोमनाथ से पीएम मोदी ने दुनिया को दिया अग्रेसिव मैसेज
'कोई ताकत भारत को...', सोमनाथ से पीएम मोदी ने दुनिया को दिया अग्रेसिव मैसेज
IPL 2026: भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, जानिए ऑरेंज कैप की रेस में कौन सबसे आगे
IPL 2026: भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, जानिए ऑरेंज कैप की रेस में कौन सबसे आगे
थलापति विजय के पास कितना सोना? पत्नी संगीता के पास है इतने करोड़ की जूलरी
थलापति विजय के पास कितना सोना? पत्नी संगीता के पास है इतने करोड़ की जूलरी
Explained: राष्ट्रपति चुनाव कितनी आसानी से जीतेगी बीजेपी? लोकसभा के जख्मों पर कैसे लगेगा पांच विधानसभा चुनावी नतीजों का 'मरहम'
राष्ट्रपति चुनाव कितनी आसानी से जीतेगी बीजेपी? लोकसभा के जख्म पर विधानसभा चुनावी नतीजों का मरहम
Video: पैसे निकालने पहुंचा शख्स तो एटीएम में चल रहा था सैलून, वीडियो देख घूमा यूजर्स का माथा, ले लिए मजे
Video: पैसे निकालने पहुंचा शख्स तो एटीएम में चल रहा था सैलून, वीडियो देख घूमा यूजर्स का माथा, ले लिए मजे
Overhydration Risk: क्या गर्मी में सिर्फ पानी पीना है खतरनाक? डॉक्टर से जानें चौंकाने वाला सच
क्या गर्मी में सिर्फ पानी पीना है खतरनाक? डॉक्टर से जानें चौंकाने वाला सच
Embed widget