एक्सप्लोरर

UP Politics: मायावती के गिरगिट वाले बयान पर बोले केशव प्रसाद मौर्य, इन्हें बताया सपा का असली चेहरा

Mayawati News: यूपी की पूर्व सीएम और बसपा सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को गिरगिट करार दिया है. उन्होंने बसपा के कार्यकर्ताओं को सपा से सतर्क रहने की सलाह दी.

Keshav Prasad Maurya On Mayawati: बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने जन्मदिन के मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूपी की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है. उन्होंने साफ किया कि बसपा आगामी लोकसभा चुनाव में किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा हमला करते हुए उन्हें गिरगिट तक कह डाला. अब बसपा सुप्रीमो के बयान पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी प्रतिक्रिया दी है. 

केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी को एक बार फिर गुंडों की पार्टी करार देते हुए सोमवार (15 जनवरी) को एक्स पर लिखा, "सपा बहादुर अखिलेश यादव को बसपा प्रमुख बहन मायावती जी ने गिरगिट बताया है. वैसे तो सपा का असली चेहरा गुंडागर्दी अपराध और भ्रष्टाचार का है. जो सपा के समाप्त होने के बाद ही समाप्त होगा." 

मायावती का अखिलेश पर तीखा प्रहार

इससे पहले पूर्व सीएम मायावती ने अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा था कि पिछले महीने मैंने आकाश आनंद को अपना एकमात्र उत्तराधिकारी घोषित किया था जिसके बाद मीडिया में यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि मैं जल्द ही राजनीति से संन्यास लेने वाली हूं. मैं बताना चाहूंगी कि इन अटकलों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है. 

बसपा के लोगों को सतर्क रहने की दी सलाह

उन्होंने आगे कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने विपक्ष के इंडिया गठबंधन को लेकर बसपा के लोगों को गुमराह करने के लिए गिरगिट की तरह रंग बदला है. इसको लेकर बसपा के कार्यकर्ताओं को सावधान रहना होगा. लोकसभा चुनाव को लेकर मायावती ने कहा कि मैं साफ कर देना चाहता हूं कि बहुजन समाज पार्टी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी, किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी. 

ये भी पढ़ें- 

Ram Mandir: बाराबंकी के सप्तऋषि आश्रम से श्री राम का खास कनेक्शन, यहां आज भी है रामायण काल का चमत्कारी कुआं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
रामपुर में पत्नी की करंट लगाकर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार
रामपुर में पत्नी की करंट लगाकर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार
बीजेपी की नई टीम में दो मुस्लिम, AIMIM बोली- हमें कोई गिला शिकवा नहीं लेकिन...
बीजेपी की नई टीम में दो मुस्लिम, AIMIM बोली- हमें कोई गिला शिकवा नहीं लेकिन...
यूपी में राशन कोटेदारों का बढ़ा मार्जिन, CM योगी ने दिया तोहफा
यूपी में राशन कोटेदारों का बढ़ा मार्जिन, CM योगी ने दिया तोहफा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget