एक्सप्लोरर

UP Politics: अब्दुल्ला आजम की विधायकी जाने पर केशव प्रसाद मौर्य की पहली प्रतिक्रिया, स्वार सीट पर किया बड़ा दावा

Suar Seat: केशव मौर्य ने कहा, स्वार सीट पर भी बीजेपी का कमल खिलेगा. उन्होंने शिवपाल यादव के बयान पर साधा निशाना और कहा, मुख्तार अंसारी के परिवार का बचाव कर वो अपनी पार्टी की हकीकत को बयां कर रहे हैं.

Keshav Prasad Maurya on Abdullah Azam Khan: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता मोहम्मद आजम खान (Azam Khan) के बेटे अब्दुल्ला आजम को उत्तर प्रदेश विधानसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया है. अब्दुल्ला आजम की विधायकी जाने के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) का बयान आया है. उन्होंने कहा कि जिस तरह आजम खान की सीट पर आकाश सक्सेना ने कमल खिलाया उसी तरह से  स्वार सीट पर भी बीजेपी जीत दर्ज करेगी. बीजेपी स्वार सीट पर भी पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी.

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि स्वार सीट पर भी बीजेपी का कमल खिलेगा. उन्होंने शिवपाल यादव के बयान पर भी साधा निशाना और कहा कि मुख्तार अंसारी के परिवार का बचाव कर वो अपनी पार्टी की हकीकत को बयां कर रहे हैं. आज एक बार फिर साबित हो गया कि समाजवादी पार्टी किसी भी गुंडे-माफिया व अपराधी से अपने रिश्ते खत्म नहीं करना चाहती.

समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी- मौर्य
मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी पहले की तरह ही अब भी सभी अपराधियों को खुलकर संरक्षण देते हुए उनका बचाव कर रही है. अकेले अंसारी परिवार ही नहीं बल्कि अतीक अहमद से लेकर दूसरे अपराधियों और माफियाओं को भी समाजवादी पार्टी ने हमेशा संरक्षण दिया है. उन्होंने कहा कि अपराधियों से सांठगांठ के चलते समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी.

Azam Khan News: आजम खान को एक और बड़ा झटका, बेटे अब्दुल्ला आजम की भी विधानसभा सदस्यता रद्द

बता दें कि अब्दुल्ला आजम पिछले साल हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में रामपुर जिले की स्वार सीट से विधायक चुने गए थे. 2017 में भी वो समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते थे. यह दूसरी बार है जब अब्दुल्ला आजम को अयोग्य घोषित किया गया है. सालों बाद यह होने जा रहा है कि आजम खान के परिवार का यूपी की राजनीति में कोई प्रतिनिधित्व नहीं रह गया है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Rain: 24 घंटे की बारिश में डूबा सदर बाजार, घुटनों तक भरा पानी, इंतजामों की खुली पोल
दिल्ली: 24 घंटे की बारिश में डूबा सदर बाजार, घुटनों तक भरा पानी, इंतजामों की खुली पोल
Firozabad News: डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
फिरोजाबाद में डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget