एक्सप्लोरर

UP Politics: केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दी ये बड़ी चुनौती, शिवपाल यादव को भी दिया जवाब

शिवपाल यादव को लेकर पूछे गये सवाल पर Keshav Prasad Maurya ने कहा कि शिवपाल को श्रीरामचरितमानस पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है, क्या वह अयोध्या में राम भक्तों पर गोली चलवाना भूल गये हैं.

Ramcharitramanas Row: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने मंगलवार को श्रीरामचरितमानस (Ramcharitramanas) को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के विवादित बयान पर निशाना साधते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को चुनौती दी. उन्होंने कहा कि अखिलेश स्पष्ट करें कि इस बयान का विरोध करते हैं या समर्थन और अगर विरोध करते हैं तो उन्हें स्‍वामी प्रसाद मौर्य को पार्टी से बर्खास्त कर देना चाहिए. मौर्य ने कहा कि सपा मुस्लिम तुष्टीकरण की घटिया राजनीति कर रही है, विशेष रूप से हिंदू भावनाओं को आहत करने का बयान दिलाने का काम कर रही है.

स्‍वामी प्रसाद का नाम लिए बिना केशव मौर्य ने कहा कि कई घाटों का पानी पीकर सपा में गये एक नये नवेले नेता, जिनकी पार्टी में कोई हैसियत भी नहीं है, उनका श्रीरामचरित मानस पर बयान देना, सपा के ही कुछ नेताओं से इसका विरोध कराना और अखिलेश यादव का चुप रहना सवाल खड़ा करता है. केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा अब तक इस विषय पर कोई बयान न देने पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि वे (अखिलेश यादव) यह कहते थकते नहीं कि हम राम और कृष्ण के वंशज हैं, लेकिन उनकी चुप्पी यूपी के माहौल को खराब करने का प्रयास है.

शिवपाल यादव पर किया पलटवार
केशव मौर्य ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने अयोध्या में राम भक्तों पर गोली चलवाकर सरयू नदी को लाल कर दिया था, जिससे सपा का असली चरित्र उजागर हुआ था. शिवपाल यादव को लेकर पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा कि शिवपाल को श्रीरामचरितमानस पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है, क्या वह अयोध्या में राम भक्तों पर गोली चलवाना भूल गये हैं.

UP Politics: स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से ओवैसी की AIMIM भी खफा, राम भक्तों को लेकर किया बड़ा दावा

स्‍वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किये जाने पर उन्होंने कहा कि कानून सम्मत जो भी कार्रवाई होगी की जायेगी. उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव स्‍वामी प्रसाद मौर्य के बयान से सहमत नहीं हैं, तो उन्हें (स्‍वामी प्रसाद मौर्य) पार्टी से बर्खास्त कर देना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget