एक्सप्लोरर

UP Politics: स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से ओवैसी की AIMIM भी खफा, राम भक्तों को लेकर किया बड़ा दावा

UP News: सपा नेता द्वारा रामचरितमानस पर दिए गए बयान को लेकर एआईएमआईएम प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य से जानबूझकर यह बयान दिलवाया है.

AIMIM on Swami Prasad Maurya Statement: यूपी सरकार के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के रामचरितमानस (Ramcharitmanas) पर दिए गए विवादित बयान के बाद बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. उनके इस बयान को लेकर कई नेता सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे हैं. इसी बीच असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) ने भी स्वामी प्रसाद मौर्य सहित पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. एआईएमआईएम के प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए दावा करते हुए कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य के इस बयान से करोड़ों राम भक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं.

AIMIM प्रवक्ता का अखिलेश यादव पर भी निशाना

एआईएमआईएम प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने कहा कि इस बयान को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. इस मामले में अखिलेश यादव की चुप्पी यह साबित करती है कि यह स्वामी प्रसाद मौर्य का नहीं बल्कि खुद अखिलेश और उनकी समाजवादी पार्टी का बयान है. अखिलेश यादव अगर सहमत नहीं हैं तो उन्हें सामने आकर माफी मांगना चाहिए और स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. इसके साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए. वहीं एआईएमआईएम प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य से जानबूझकर यह बयान दिलवाया है.

स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से मुस्लिम समुदाय भी नाराज

एआईएमआईएम प्रवक्ता ने कहा कि ऐसे बयान से लोगों की भावनाएं आहत कर वह वोटों का ध्रुवीकरण कराना चाहते हैं. स्वामी प्रसाद मौर्य के इस बयान से देश का माहौल बिगड़ सकता है, उन्हें फौरन माफी मांगनी चाहिए. एआईएमआईएम प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने कहा कि इस्लाम धर्म के लोग जितना सम्मान कुरान का करते हैं उतना ही दूसरे धार्मिक ग्रंथों का करते हैं. स्वामी प्रसाद मौर्य के इस बयान से मुस्लिम समुदाय के लोग भी दुखी और नाराज हैं.

UP Politics: मैनपुरी का जिक्र करते हुए केशव प्रसाद मौर्य पर शिवपाल यादव ने किया पलटवार, जानें- क्या दावा किया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत

Embed widget