एक्सप्लोरर

शिवपाल यादव के BJP में शामिल होने को लेकर केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, जानें- क्या कहा?

UP News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जितने भी आज तक राम भक्ति से दूर रहते थे, आज राम भक्ति कर रहे हैं, उन सबका स्वागत है.

Keshav Prasad Maurya on Shivpal Singh Yadav: समाजवादी पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर विधानसभा से चुनाव जीतने वाले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के बीजेपी में शामिल होने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. सोमवार को भगवान श्री राम की स्तुति वाला ट्वीट कर शिवपाल सिंह यादव ने इन चर्चाओं को और ज्यादा हवा दे दी है.

शिवपाल सिंह यादव के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जितने भी आज तक राम भक्ति से दूर रहते थे, आज राम भक्ति कर रहे हैं, उन सबका स्वागत है.

शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार सुबह भगवान श्री राम के पूरे परिवार के तस्वीर को शेयर करते हुए ट्वीट कर लिखा, प्रातकाल उठि कै रघुनाथा. मातु पिता गुरु नावहिं माथा॥ आयसु मागि करहिं पुर काजा. देखि चरित हरषइ मन राजा॥ भगवान राम का चरित्र 'परिवार, संस्कार और राष्ट्र' निर्माण की सर्वोत्तम पाठशाला है. चैत्र नवरात्रि आस्था के साथ ही प्रभु राम के आदर्श से जुड़ने व उसे गुनने का भी क्षण है.

शिवपाल सिंह यादव अखिलेश यादव से नाराज बताए जा रहे हैं
दरअसल, लगभग पांच सालों तक चले विवाद के बाद शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव के बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सुलह हो गई थी. शिवपाल इस बार समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर ही जसवंतनगर से चुनाव लड़े और जीते भी. लेकिन उन्हें समाजवादी पार्टी विधायक दल की बैठक में यह कहते हुए नहीं बुलाया गया कि वह सहयोगी दल के नेता हैं, सपा के नहीं. उसके बाद से ही शिवपाल सिंह यादव अखिलेश यादव से नाराज बताए जा रहे हैं और उनके बीजेपी में शामिल होने को लेकर आज केशव प्रसाद मौर्य ने यह बड़ा बयान दे दिया है.

यह भी पढ़ें-

Ayodhya: राम मंंदिर निर्माण के लिए राजस्थान से अयोध्या पहुंचे तराशे गए पत्थर, जानिए- कब से खुलेगा मंदिर का गर्भगृह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चारधाम में आस्था का सैलाब, 8 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दरबार में लगाई हाजिरी
चारधाम में आस्था का सैलाब, 8 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दरबार में लगाई हाजिरी
नोएडा में देर रात खूनी वारदात, छत पर सो रहे परिवार पर धारदार हथियार से हमला, महिला की मौत
नोएडा में देर रात खूनी वारदात, छत पर सो रहे परिवार पर धारदार हथियार से हमला, महिला की मौत
यूपी: हीटवेव पर योगी सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए ये आवश्यक निर्देश
यूपी: हीटवेव पर योगी सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए ये आवश्यक निर्देश
UP News: CM योगी के कार्यक्रम में DM का वीडियो वायरल, खुद संभाली ट्रैफिक व्यवस्था, सड़क से कूड़ा भी उठाया
CM योगी के कार्यक्रम में DM का वीडियो वायरल, खुद संभाली ट्रैफिक व्यवस्था, सड़क से कूड़ा भी उठाया

वीडियोज

Bollywood news: कान्स 2026 में ऐश्वर्या के लुक पर छिड़ी सोशल मीडिया पर जंग!
Twisha Sharma Case Update: पोस्टमार्टम से खुलेगी ट्विशा डेथ मिस्ट्री? | MP | Breaking
India-America Relations: 'सुरक्षा, व्यापार और निवेश को लेकर बात हुई'- S. Jaishankar | Marco Rubio
Honda City का नया Facelift आ गया! Hybrid और नए Look के साथ | #honda #hondacity #newupdate #autolive
Honda ZR-V Hybrid debuts in India, Booking open now | Auto Live #hondacity #hondazrv #hybridcars

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फाल्टा उपचुनाव: जहां TMC के जहांगीर खान ने छोड़ा मैदान, वहां कांग्रेस नहीं ये पार्टी नंबर-2 पर, चौंका रहे आंकड़े
फाल्टा उपचुनाव: जहां TMC के जहांगीर खान ने छोड़ा मैदान, वहां कांग्रेस नहीं ये पार्टी नंबर-2 पर, चौंका रहे आंकड़े
चारधाम में आस्था का सैलाब, 8 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दरबार में लगाई हाजिरी
चारधाम में आस्था का सैलाब, 8 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दरबार में लगाई हाजिरी
प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए KKR को कितने ओवर में जीतना होगा मैच? डिफेंड का भी आया समीकरण
प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए KKR को कितने ओवर में जीतना होगा मैच? डिफेंड का भी आया समीकरण
'अगले कुछ घंटों में आ सकती है गुड न्यूज', ईरान अमेरिका युद्ध पर मार्को रुबियो का भारत से बड़ा ऐलान
'अगले कुछ घंटों में आ सकती है गुड न्यूज', ईरान अमेरिका युद्ध पर मार्को रुबियो का भारत से बड़ा ऐलान
थिएटर रिलीज के बाद ओटीटी पर कहां देख पाएंगे 'है जवानी तो इश्क होना है'? वरुण धवन मचाने आ रहे धमाल
थिएटर रिलीज के बाद ओटीटी पर कहां देख पाएंगे 'है जवानी तो इश्क होना है'? वरुण धवन मचाने आ रहे धमाल
जगदंबिका पाल, निशिकांत दुबे और एकनाथ शिंदे समेत 12 सांसदों को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट
जगदंबिका पाल, निशिकांत दुबे, एकनाथ शिंदे समेत 12 MPs को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार, देखें लिस्ट
NEET UG Re-Exam 2026 : पंजाब के बाद अब इस राज्य में भी NEET छात्रों को मिलेगी फ्री बस, एडमिट कार्ड ही बनेगा टिकट
पंजाब के बाद अब इस राज्य में भी NEET छात्रों को मिलेगी फ्री बस, एडमिट कार्ड ही बनेगा टिकट
हादसे में घायल मासूम, अस्पताल जाते हुए पिता की गोद में तोड़ा दम, वीडियो देख रो पड़ेंगे आप
हादसे में घायल मासूम, अस्पताल जाते हुए पिता की गोद में तोड़ा दम, वीडियो देख रो पड़ेंगे आप
Embed widget