एक्सप्लोरर

Opposition Party Meet: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- 'घमंडिया गठबंधन के 6 पीएम पद उम्मीदवार आ चुके हैं...'

Opposition Parties Meeting: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन ये सब कांग्रेस का खेल हैं ताकि किसी तरह राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन सकें.

INDIA Meeting in Mumbai: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (keshav Prasad Maurya) ने मुंबई (Mumbai) में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर विरोधी दलों पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि अभी तक इस गठबंधन में 6 प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार सामने आ चुके हैं, 22 दलों के भी पीएम पद की दावेदारी आना बाकी है. मौर्य ने कहा कि ये सभी लोग कानूनी कार्रवाई से डरे हुए हैं और इसलिए एकसाथ आए हैं ताकि किसी तरह से कानून से बच जाएं. उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वो मुख्यमंत्री तो बन नहीं पाए अब प्रधानमंत्री बनने चले हैं. 

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन ये सब कांग्रेस का खेल हैं ताकि किसी तरह राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन सकें. उन्होंने दावा किया कि तीसरी बार भी पीएम नरेंद्र मोदी के ही नेतृत्व में सरकार बनेगी. परिवारवादी पार्टियां फिर 2024 में चुनाव हारेंगी. केशव मौर्य ने कहा, "घंमडिया गठबंधन के छह दलों से पीएम पद के उम्मीदवारों के नाम सामने आ चुके हैं, अभी 22 दलों के पीएम पद के दावेदारों के नाम आना बाकी है. मुझे लगता है कि देश की जनता ये जानती है कि पीएम मोदी के नेतृत्व हिन्दुस्तान ने विकास का एक नया कीर्तीमान स्थापित किया है. 

पीएम मोदी के साथ देश की जनता

केशव मौर्य ने कहा कि देश की जनता का भरोसा और विश्वास पूरी तरह पीएम मोदी के साथ है, बीजेपी पर है. विपक्ष की व्याकुलता सत्ता में पहुंचने को लेकर है कि कैसे सत्ता में पहुंचे, कैसे जो भ्रष्टाचार और पाप किए हैं, जिसकी जांच हो रही है, जिसमें कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई हो रही है उससे कैसे बचा जाए, लेकिन भ्रष्टाचार मुक्त भारत, परिवारवाद मुक्त भारत, तुष्टिकरण मुक्त भारत बनाने का जो संकल्प है उस संकल्प को देश की जनता पूरा सफल बनाना चाहती है. 

विपक्षी दलों की बैठक पर निशाना

केशव प्रसाद मौर्य लगातार इंडिया गठबंधन पर हमले कर रहे हैं, इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा था कि इस गठबंधन की लोकसभा सीटे बढ़ें या न बढ़ें लेकिन प्रधानमंत्री पद के दावेदार लगातार बढ़ रहे हैं, उन्होंने मजाक उड़ाते हुए कहा कि जल्द इस गठबंधन में लंगड़ी मार खेल शुरू हो जाएगा. 

Opposition Party Meet: INDIA अलायंस की बैठक से पहले अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 'यूपी के 80 सीटों की...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget