एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra 2023: केदारनाथ हेली सेवा के लिए दूसरे चरण की टिकट बुकिंग शुरू, IRCTC पर ऐसे करें बुक

Chardham Yatra 2023: यूकाडा सीईओ सी रविशंकर ने बताया कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर 18 अप्रैल 12 बजे से टिकट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. साथ ही पहले ही दिन टिकट फुल होने की उम्मीद है.

Dehradun News: केदारनाथ (Kedarnath) हेली सेवा के लिए 18 अप्रैल से दूसरे चरण की टिकट बुकिंग शुरू हो गई है. दूसरे चरण के लिए 1 मई से 7 मई तक के लिए टिकट बुक किए जाएंगे. आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर से यात्रा करने वाले श्रद्धालु टिकट बुक करा सकते हैं. बता दें कि इससे पहले 25 अप्रैल से 30 अप्रैल तक टिकट बुकिंग की गई थी, जो एक ही दिन में फुल हो चुकी थी, ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि दूसरे चरण के टिकट भी एक ही दिन में फुल हो सकते हैं.

यूकाडा सीईओ सी रविशंकर ने बताया कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर 18 अप्रैल 12 बजे से टिकट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जिस तरह से श्रद्धालुओं में पहले चरण में उत्साह देखा गया था वही उत्साह दूसरे चरण में भी होने की उम्मीद है, इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि पहले दिन ही टिकट बुकिंग फुल हो जाएगी. इसी के साथ हैलीपेेड पर सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड को तैनात किया गया है और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है.

आईआरसीटीसी की ओर से मंगलवार को वेबसाइट Heliyatra.irctc.co.in पर टिकट बुकिंग पोर्टल यात्रियों के लिए खोला गया है, यहां जाकर आप खुद ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं. उत्तराखंड के नागरिक उड्डयन सचिव दिलीप जावलकर ने पहले भी जानकारी देते हुए बताया था कि जो भी हैलीकॉप्टर के द्वारा यात्रा करना चाहते हैं उनको चार धाम में अपना रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है.

हेलीपैड पर सिक्योरिटी की व्यवस्था की गई
टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए भी इस बार यूकाडा ने विशेष प्रबंध किए हैं. इस बार सभी हेलीपैड पर सिक्योरिटी के मद्देनजर सुरक्षा गार्ड मौजूद रहेंगे. इसके लिए 80 सुरक्षा गार्डों की तैनाती की गई है. साथ ही सभी हेलीपैड पर सीसीटीवी कैमरा से निगरानी की जाएगी, ताकि कोई भी बाहरी व्यक्ति टिकट की कालाबाजारी ना कर सके और यात्रा करने वाले हर व्यक्ति की सही जानकारी भी मिल सके. पहले चरण की अगर बात की जाए तो 25 अप्रैल से 30 अप्रैल तक केदारनाथ यात्रा की बुकिंग की गई थी, जिसमें एक ही दिन में टिकट फुल हो चुकी थी, वहीं दूसरे चरण को लेकर भी यही उम्मीद की जा रही है.

यह भी पढ़ें:-

Atiq Ahmed Case: अतीक अहमद के बाद अगला नंबर किसका? अफजाल अंसारी का चौंकाने वाला दावा, कहा- 'तीन नहीं पांच शूटर थे' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget