एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed Case: अतीक अहमद के बाद अगला नंबर किसका? अफजाल अंसारी का चौंकाने वाला दावा, कहा- 'तीन नहीं पांच शूटर थे'

Atiq Ahmed and Ashraf Shot Dead: बीएसपी सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि अतीक अहमद शूट आउट एक बड़ी साजिश था. उस दिन वहां शूटर तीन नहीं पांच थे. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अब अगला नंबर किसका होगा.

Afzal Ansari React On Atiq Ahmed Shootout: अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और अशरफ (Ashraf) की मौत के बाद प्रदेश की सियासत गर्माई हुई है. विरोधी दल लगातार इस मुद्दे पर सत्ताधारी पार्टी को घेरने की कोशिश कर रहे हैं. इस बीच गाजीपुर (Ghazipur) से बीएसपी सांसद अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) ने भी अतीक अहमद की हत्या पर बयान दिया. उन्होंने अतीक अहमद शूट आउट को बड़ी साज़िश करार दिया, और कहा कि शूटर तीन नहीं पांच थे. उन्होंने कहा कि इस बात की भी बहुत चर्चा है कि अतीक के बाद अब मुख्तार का नंबर हैं. लेकिन मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है. 

बसपा सांसद ने खुद पर लगे गैंगस्टर मामले में एमपी एमएलए कोर्ट से आने वाले 29 अप्रैल के फैसले के बारे में बात की और कहा कि उनके ऊपर ये मुकदमा सुनियोजित तरीके से लगाया है और ये पूरी तरह बेबुनियाद है. अफजाल अंसारी ने कहा कि केस का ट्रायल कोर्ट में परीक्षण चल रहा है और देश की न्यायिक व्यवस्था और संविधान पर उन्हें पूरा भरोसा है. वहीं उन्होंने अपने भाई मुख्तार अंसारी के ऊपर जान के खतरे और प्रयागराज में हुए अतीक अहमद शूट आउट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

अतीक-अशरफ शूटआउट में 3 नहीं 5 हत्यारे थे

अफजाल अंसारी ने कहा, अतीक अहमद शूट आउट एक सुनियोजित षड्यंत्र था. उन्होंने कहा है कि हमारे यहां सुबह उठकर ॐ नमः शिवाय का जाप होता है और कृत्य कैसा-कैसा होता है. इस दौरान उन्होंने सवाल उठाए और कहा कि कालनेमि भी भेष बदल कर आया था और रावण ने भी भेष बदलकर सीता मैया का अपहरण किया था. उन्होंने आरोप लगाया कि अतीक और अशरफ के शूटआउट में 3 नहीं 5 हत्यारे थे और जो दो थे उनकी कोई भी तस्वीर मीडिया में नहीं आई है. अगर इसकी जांच हो तो सब भेद खुल जाएगा. 

अतीक के बाद अब किसका नंबर

अफजाल अंसारी ने कहा कि 15 अप्रैल को प्रयागराज में जो हुआ वो दिल दहला देने वाला था. चर्चा हो रही है कि अब इसके बाद मुख्तार आंसरी का नंबर है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है, मारने वाले से बचने वाला बड़ा होता है. आज समाज में जो हो रहा है वह अच्छा नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि आप इन्वेस्टर समिट में दावे करते हैं कि उत्तम प्रदेश, उत्तर प्रदेश में परिंदा पर नहीं मार सकता लेकिन अतीक अहमद का शूटआउट जैसा इतना बड़ा कांड हो गया. उन्होंने कहा कि 2024 में केंद्र की सरकार 200 का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी. उन्होंने महाराष्ट्र से लगाए अन्य प्रदेशों के आंकड़ा भी गिनाया और कहा कि भाजपा की हालत खराब है, क्योंकि अगस्त में क्रांति होने वाली है और बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा जो साथ है शायद वह भी साथ ना रहे. अतीक अहमद हत्याकांड भी दब जाएगा.

बसपा सांसद ने इस दौरान मीडिया की भूमिका पर भी सवाल उठाए और कहा कि उन्हें देश का अदालतों पर भरोसा है. उनके खिलाफ झूठे चार्ज लगाए गए हैं जिसके खिलाफ वो ट्रायल कोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से रख रहे हैं, उन्होंने साफ कहा कि 29 अप्रैल को जो भी फैसला आए उसके लिए वे तैयार हैं. 

ये भी पढ़ें- UP Bypolls 2023: अखिलेश यादव के लिए बीजेपी ने आसान की राह? स्वार सीट पर फैसले ने चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
SIT रिपोर्ट के बीच राम मंदिर पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, रामभक्तों ने किया स्वागत
SIT रिपोर्ट के बीच राम मंदिर पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, रामभक्तों ने किया स्वागत
जेल में बीतेगी सपा नेता की जिन्दगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा
जेल में बीतेगी सपा नेता की जिंदगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget