एक्सप्लोरर

Kedarnath: केदारनाथ धाम पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब गर्भगृह में जाकर कर सकेंगे 11वें ज्योतिर्लिंग के दर्शन

केदारनाथ यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को गर्भगृह में जाने दिया जायेगा. इससे पहले भक्तों को सभामंडप से ही भगवान केदारनाथ के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाये जा रहे थे.

Kedarnath Dham. केदारनाथ यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए अच्छी खबर है. अब उन्हें मंदिर समिति की ओर से गर्भगृह में जाने दिया जायेगा. इससे पहले केदारनाथ धाम पहुंच रहे भक्तों को सभामंडप से ही भगवान केदारनाथ के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाये जा रहे थे. तीर्थ पुरोहितों ने मंदिर समिति के खिलाफ बुधवार को अपना आक्रोश दिखाया तो मंदिर समिति ने अपना निर्णय वापस ले लिया. जिसके बाद से श्रद्धालुओं को गर्भगृह में जाने दिया जा रहा है. गर्भगृह में जाने की अनुमति मिलने के बाद श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

बता दें कि इस वर्ष छह मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में दर्शनार्थियों का नया रिकॉर्ड बना है. यात्रा के पहले ही दिन 23,512 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए थे. इसके बाद मई माह के 26 दिनों में ही 4 लाख से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच गए थे. इस वर्ष अभी तक 12 लाख 87 हजार श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं. 

बारिश कम होने के बाद से बंद किए गए थे दर्शन

केदारनाथ धाम में जब भी यात्रियों की भीड़ बढ़ी, तब बीकेटीसी ने मंदिर के गर्भगृह के दर्शन की व्यवस्था बंद की थी. इसके बाद मानसून सीजन में यात्रियों की संख्या में कुछ कमी आई तो श्रद्धालुओं को गर्भगृह के दर्शन करवाए गये, लेकिन बीते तीन सप्ताह पहले जब बारिश कम होने पर केदारनाथ में यात्रियों की संख्या बढ़ी तो बीकेटीसी ने गर्भगृह से दर्शन की व्यवस्था बंद कर दी थी.

इस मामले में मंदिर समिति का कहना था कि केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के कारण गर्भगृह के दर्शन बंद किये गये हैं. श्रद्धालुओं को सभामंडप से भगवान केदारनाथ के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाये जा रहे हैं. वहीं इस मामले में तीर्थ पुरोहितों का कहना था कि केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में सोने की परत लगाये जाने से दर्शन पर रोक लगाई गई है. देश-विदेश से भगवान शंकर के प्रति अपनी आस्था रखने वाले भक्त ग्यारहवें ज्योतिलिंग के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें गर्भगृह में नहीं जाने दिया जा रहा था, जिससे श्रद्धालुओं में मायूसी देखने को मिल रही थी. 

UP News: सुभासपा की 'सावधान यात्रा' का तीसरा दिन, OP Rajbhar यहां करेंगे शक्ति प्रदर्शन

बहस के बाद बनी सहमति

श्रद्धालुओं को गर्भगृह के दर्शन नहीं कराये जाने से तीर्थ पुरोहितों और मंदिर समिति के बीच तनातनी का माहौल चल रहा था. बुधवार को जब बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय केदारनाथ धाम पहुंचे तो तीर्थ पुरोहितों ने उनसे बातचीत की. इस बीच तीर्थ पुरोहित और उनके बीच गर्भगृह के दर्शन को लेकर नोक-झोंक भी हो गई. काफी बहस के बाद मंदिर समिति अध्यक्ष ने तीर्थ पुरोहितों की बातों को मान लिया और श्रद्धालुओं को गर्भगृह के दर्शन शुरू करवाये गए.

केदारनाथ के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने कहा कि केदारनाथ गर्भगृह में सोने की परत लगाये जाने के बाद से गर्भगृह के दर्शन नहीं कराये जा रहे थे. एक ओर ब्रदी-केदार मंदिर समिति अपनी मनमानी करके गर्भगृह के भीतर सोने की परत लगा रही है और दूसरी ओर देश-विदेश के केदारनाथ पहुंच रहे भक्तों को गर्भगृह के दर्शन नहीं करवाये जा रहे थे. उन्होंने कहा कि मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय के केदारनाथ पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों ने उनसे बातचीत की. इस दौरान उनके साथ नोंक-झोंक होने के बाद गर्भगृह के दर्शन करवाये जाने की बात पर सहमति बनी. 

उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम पहुंचने वाले हर श्रद्धालु की यही प्रार्थना रहती है कि वह गर्भगृह में ग्यारहवें ज्योतिलिंग के दर्शन करे. उन्हें गर्भगृह के दर्शन से वंचित रखने से उनकी आस्था को ठेस पहुंचती है. अब श्रद्धालु गर्भगृह के दर्शन कर सकते हैं. आगे से गर्भगृह के भीतर प्रवेश को बंद नहीं होने दिया जायेगा.


वहीं मंदिर समिति अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने कहा कि गर्भगृह के भीतर यात्रियों के प्रवेश को लेकर तीर्थ पुरोहित समाज के लोग उनसे मिलने आये थे. काफी देर बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया कि तीर्थ यात्रियों को गर्भगृह में भगवान केदारनाथ के स्वयंभू लिंग के दर्शन करवाये जायेंगे. उन्होंने कहा कि तीर्थ पुरोहितों के साथ नोक-झोंक जैसी कोई बात नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें

Pratapgarh News: जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, सरकारी वादों को आईना दिखा रहा ये स्कूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget