एक्सप्लोरर

Kedarnath Dham: सफाई अभियान के बाद बढ़ी केदारनाथ धाम की रौनक, अब तक 40 क्विंटल प्लास्टिक कचरा इकट्ठा

Uttarakhand News: केदारनाथ धाम में डीएम मयूर दीक्षित की कार्यशैली ने धाम की सुंदरता पर चार चांद लगा दिये हैं. अभी तक धाम के साथ ही पैदल मार्ग से 40 क्विंटल प्लास्टिक कचरा इकट्ठा कर लिया गया है.

Kedarnath News: केदारनाथ धाम में हर दिन चलाए जा रहे सफाई अभियान के चलते धाम अब स्वच्छ और सुंदर नजर आ रहा है. इससे जहां तीर्थयात्रियों में भी अच्छा संदेश जा रहा है, वहीं स्थानीय लोग भी काफी खुश नजर आ रहे हैं. पीएम मोदी के आह्वान के साथ ही डीएम मयूर दीक्षित की कार्यशैली ने धाम की सुंदरता पर चार चांद लगा दिये हैं. अभी तक धाम के साथ ही पैदल मार्ग से 40 क्विंटल प्लास्टिक कचरा इकट्ठा कर लिया गया है.

डीएम के निर्देश पर सफाई अभियान चलाया गया
बता दें कि केदारनाथ धाम की यात्रा में हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं पहुंचने से चारों ओर गंदगी फैल रही थी. इसके साथ ही स्थानीय व्यापारी भी यहां-वहां कूड़ा-कचरा फेंकने में लगे हुए थे. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर हर दिन केदारधाम में सफाई अभियान चलाया गया और अब केदारपुरी के साथ ही पैदल मार्ग स्वच्छ और सुंदर नजर आ रहा है. डीएम मयूर दीक्षित धाम में सफाई व्यवस्था का खुद जिम्मा संभाले हुए हैं. हर दिन केदारनाथ धाम के साथ ही यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई की मॉनीटरिंग की जा रही है. इसके अलावा विशेष स्वच्छता अभियान चलाये जाने को लेकर नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं और हर अधिकारी को संबंधित क्षेत्र बांटकर सफाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

Uttarakhand: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और CM धामी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, केंद्र की Agneepath Scheme पर कही ये बड़ी बात

गंदगी फैलाने वालों के चालान काटे जा रहे
सफाई व्यवस्था में तैनात अधिकारी व्यापारियों, तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोग भी सफाई के प्रति जागरूक हो रहे हैं. गंदगी फैलाने वालों के चालान काटे जा रहे हैं, जिससे लोग जागरूक हो सकें और गंदगी ना फैलाएं. केदारनाथ मंदिर परिसर, मंदिर के सामने पैदल मार्ग, घाट, आस्था पथ, बैसे कैंप, मंदाकिनी और अलकंनदा घाट समेत सभी स्थानों पर सफाई व्यवस्था दिखने लगी है. अब कूड़ा केवल कूडे़ दान में ही नजर आ रहा है. सफाई व्यवस्था में नगर पंचायत, सुलभ इंटरनेशनल और जिला पंचायत को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई है. जो प्रत्येक दिन डीएम को रिपोर्ट कर रहे हैं.

वहीं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि केदारनाथ धाम को स्वच्छ बनाए रखने के लिए धाम में हर दिन विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिससे केदारनाथ आने वाले श्रद्धालु स्वच्छता के प्रति जागरूक हो सकें. साथ ही स्थानीय व्यापारी भी गंदगी ना फैलाएं. उन्होंने कहा कि सफाई अभियान को लेकर नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. केदारपुरी के साफ और सुंदर नजर आने से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु भी अच्छा संदेश लेकर जा रहे हैं.

Shivpal Yadav का छलका दर्द, इशारों में Akhilesh Yadav और Ram Gopal Yadav पर बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान का दौर खत्म या कांग्रेस के दबाव में सबसे ऊंचा दर्जा दे रहे अखिलेश यादव! जानें- क्यों लग रहीं ये अटकलें?
आजम खान का दौर खत्म या कांग्रेस के दबाव में सबसे ऊंचा दर्जा दे रहे अखिलेश यादव! जानें- क्यों लग रहीं ये अटकलें?
'अब वर्ण व्यवस्था से तय किया...', कन्नौज में DM द्वारा मंत्री की अनदेखी मामले पर गरजे चंद्रशेखर आजाद
'अब वर्ण व्यवस्था से तय किया...', कन्नौज में DM द्वारा मंत्री की अनदेखी मामले पर गरजे चंद्रशेखर आजाद
नाबालिग के पिता का पता लगाने के लिए DNA जांच जरूरी, हाईकोर्ट ने दिया आदेश, भरण-पोषण का फैसला रद्द
नाबालिग के पिता का पता लगाने के लिए DNA जांच जरूरी, हाईकोर्ट ने दिया आदेश, भरण-पोषण का फैसला रद्द
UP Weather: यूपी में आज कहां-कहां होगी बारिश? नोएडा से लखनऊ तक कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में आज कहां-कहां होगी बारिश? नोएडा से लखनऊ तक कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अलर्ट

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'सऊदी एयरबेस बना जंग का मैदान, ईरान के हमले में 12 अमेरिकी सैनिक घायल, रिफ्यूलिंग विमान को नुकसान
Live: 'सऊदी एयरबेस बना जंग का मैदान, ईरान के हमले में 12 अमेरिकी सैनिक घायल, रिफ्यूलिंग विमान को नुकसान
Delhi Weather: सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?
IPL 2026 Live Streaming: कहां-कहां लाइव देख सकते हैं IPL के मैच, जानिए लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल
कहां-कहां Live देख सकते हैं IPL 2026 के मैच, जानिए लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल
Friday OTT Release: 'ओ रोमियो' से 'मर्दानी 3' तक, ओटीटी पर नई फिल्मों और सीरीज की आई बाढ़, वीकेंड पर करें बिंज वॉच
'ओ रोमियो' से 'मर्दानी 3' तक, ओटीटी पर नई फिल्मों और सीरीज की आई बाढ़, वीकेंड पर करें एंजॉय
सऊदी के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले मार्को रुबियो
ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले रुबियो?
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
पर्पल साड़ी में नोरा फतेही ने दिखाया मिनिमल ग्लैम का जादू, सादगी में जीता लोगों का दिल
पर्पल साड़ी में नोरा फतेही ने दिखाया मिनिमल ग्लैम का जादू, सादगी में जीता लोगों का दिल
High Court Recruitment 2026: 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए बड़ा मौका, हाई कोर्ट में निकली 300 पदों पर भर्ती; जानें आवेदन का तरीका
10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए बड़ा मौका, हाई कोर्ट में निकली 300 पदों पर भर्ती; जानें आवेदन का तरीका
Embed widget