एक्सप्लोरर

केदारनाथ यात्रा में बड़ा हादसा: जंगलचट्टी में भूस्खलन से दो श्रद्धालुओं की मौत

Chardham Yatra: जंगलचट्टी के पास अचानक पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने लगे, जिससे कई यात्री इसकी चपेट में आ गए. हादसे के समय पैदल मार्ग से बड़ी संख्या में यात्री और स्थानीय लोग गुजर रहे थे.

Kedarnath Land Slide:  बुधवार सुबह केदारनाथ धाम मार्ग पर एक बुरी खबर आई है. यहां पैदल मार्ग पर लैंड स्लाइड होने से दो श्रधालुओं की मौत हो गयी. जब कई घायल हैं. सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने रेसक्यू शुरू कर दिया है. घटना केदारनाथ मार्ग पर जंगलचट्टी की बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 11:20 बजे जंगलचट्टी के पास अचानक पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने लगे, जिससे कई यात्री इसकी चपेट में आ गए. हादसे के समय पैदल मार्ग से बड़ी संख्या में यात्री और स्थानीय लोग गुजर रहे थे. हादसे की जानकारी मिलते ही चौकी जंगलचट्टी पर तैनात पुलिस बल और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. पहाड़ी से गिरे मलबे में फंसे और खाई में गिरे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

दो लोगों की मौत की पुष्टि

एबीपी लाइव को मिली जानकारी के मुताबिक अब तक इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटना में एक महिला को हल्की चोटें आई हैं.  वहीं दो पुरुषों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गौरीकुंड के लिए रेफर किया गया है.मृतकों की शिनाख्त कर ली गयी है.

मृतकों का विवरण 

1- नितिन कुमार पुत्र रावेल सिंह जिला डोडा जम्मू कश्मीर (पालकी मजदूर) उम्र 18 वर्ष
2- चंद्रशेखर जिला डोडा जम्मू कश्मीर (पालकी मजदूर)

घायलों का विवरण -
1- संदीप कुमार पुत्र दया कृष्णा ग्राम गली तहसील जिला डोडा जम्मू (पालकी मज़दूर )
2- आकाश चितरीय पुत्र दामोदर दास निवासी भावनगर गुजरात 
3- नितिन मन्हास पुत्र मनजीत जिला डोडा जम्मू (पालकी मजदूर )

घटनास्थल पर पुलिस बल की मौजूदगी में यात्रा मार्ग पर यात्र को सावधानी के साथ चलाया जा रहा है. स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

चारधाम यात्रा में अक्सर होतीं हैं घटनाएं

यहां बता दें कि उत्तराखंड में मानसून पूरी तारा सक्रिय हो गया है. और चारधाम यात्रा में अक्सर प्राकृतिक आपदाओं की वजह से बड़े हादसे हो जाते हैं, लिहाजा यात्रियों को सावधानी व प्रशासन के नियमों के हिसाब से यात्रा करने की सलाह दी जाती है. इस घटना के बाद भी यात्रियों को वैध मार्ग से ही यात्रा करने के निर्देश हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
Ghaziabad News: शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?
गाजियाबाद शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget