एक्सप्लोरर

केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क, बीमार घोड़ा-खच्चरों को भेजा जाएगा क्वारंटीन सेंटर

Uttarakhand News: उत्तराखंड में 2 मई से केदारनाथ की यात्रा शुरू होने जा रही है. ऐसे में प्रशासन ने इस साल यात्रा के दौरान बीमार होने वाले घोड़े-खच्चरों को क्वारंटीन करने का निर्देश दिया है.

Kedarnath Yatra 2025: आगामी 2 मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने एक अहम कदम उठाया है. इस वर्ष यात्रा के दौरान यदि कोई घोड़ा या खच्चर बीमार पाया गया तो उसे तुरंत क्वारंटीन किया जाएगा, जिससे अन्य जानवर संक्रमण की चपेट में न आएं. पशुपालन विभाग ने इसके लिए कोटमा और फाटा में विशेष क्वारंटीन सेंटर स्थापित किए हैं.

यह पहली बार है जब यात्रा मार्ग पर बीमार जानवरों के लिए अलग से क्वारंटीन की व्यवस्था की गई है. पशुपालन विभाग देहरादून के अपर निदेशक डॉ. भूपेंद्र जंगपांगी के अनुसार, कोटमा और फाटा में 30-30 जानवरों की क्षमता वाले सेंटर बनाए गए हैं. इन केंद्रों में बीमार घोड़ा-खच्चरों का इलाज विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की देखरेख में किया जाएगा. विभाग ने प्रत्येक स्थान के लिए सात-सदस्यीय विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात कर दी है. यदि जरूरत पड़ी तो अन्य स्थानों पर किराए पर भी अस्थायी केंद्र बनाए जाएंगे.

हॉर्ष फ्लू मिलने के कारण लिया गया ये निर्णय
इस निर्णय के पीछे हाल ही की वह घटनाएं हैं जब जिले के बीरों, बष्टी, जलई, मनसूना और गौंडार गांवों में कई घोड़ा-खच्चर हॉर्ष फ्लू (इक्वाइन इन्फ्लूएंजा) से संक्रमित पाए गए थे. गौंडार गांव में इस बीमारी के चलते तीन खच्चरों की मौत भी हो चुकी है. इसके बाद ऐहतियातन प्रशासन ने घोड़ा-खच्चरों का पंजीकरण स्थगित कर दिया था.

अब जब संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है, तो फिर से पंजीकरण शिविर शुरू किए गए हैं. शिविरों में आने वाले प्रत्येक जानवर का खून लेकर हॉर्ष फ्लू और ग्लैंडर्स बीमारी की जांच की जा रही है. केवल जांच में पूरी तरह निगेटिव पाए गए जानवरों को ही यात्रा के लिए पंजीकृत किया जा रहा है.

प्रशासन की ये पहल सभी के लिए महत्वपूर्ण
प्रशासन की इस पहल को यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ जानवरों के स्वास्थ्य के लिहाज से भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. केदारनाथ यात्रा में घोड़ा-खच्चरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, और उनके स्वास्थ्य की अनदेखी न केवल अन्य जानवरों बल्कि यात्रियों के लिए भी खतरा बन सकती है.

यह भी पढ़ें- लखनऊ: सेंट डोमिनिक साविओ कॉलेज प्रबंधन हिंदू छात्रों से भेदभाव का आरोप, हिंदू महासभा ने किया प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget