एक्सप्लोरर

Kaushambi News: कौशांबी में कुदरत का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से सात लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से झुलसे

य़ूपी के कौशांबी जिले में आकाशीय बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गई. मारे गए लोग अपने-अपने खेतों में काम कर रहे थे. इसी दौरान बिजली की चपेट में आने से इनकी मौत हो गई.

UP News: यूपी के कौशांबी (Kaushambi) में भीषण गर्मी के बाद लगातार तीन दिन से झमाझम बारिश हो रही है. बारिश से किसानों के चेहरे खिलने लगे लेकिन बारिश के साथ-साथ आसमान से तेज गर्जना के साथ वज्रपात भी हो रहा है. जिसकी वजह से किसानों की खुशियां काफूर होने लगी हैं. मंगलवार शाम जिले के अलग-अलग हिस्से में आकाशीय बिजली (Lightning) की चपेट में आकर सात लोगों की मौत हो गई है.

मृतकों में तीन महिलाएं एवं चार पुरुष शामिल हैं. इनमें से ज्यादातर लोग अपने-अपने खेतों में काम कर रहे थे. मृतकों में सबसे ज्यादा तहसील चायल के लोग शामिल हैं. वज्रपात की चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. सूचना के बाद मौके पर राजस्व विभाग एवं पुलिस कर्मी पहुंचे. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

धान की खेती के दौरान बिजली गिरने से गई जान

सिराथू तहसील क्षेत्र के बिछौरा निवासी नथन पटेल की 20 वर्षीय बेटी रंजना देवी अपने परिवार के लोगों के साथ गांव के बाहर खेत में काम रही थी. इसी दौरान तेज गर्जन के साथ गिरी आकाशीय बिजली के चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गई. परिजन जब तक कुछ समझ पाते रंजना ने दम तोड़ दिया. मंझनपुर तहसील क्षेत्र के कोरीपुर निवासी अच्छेलाल सरोज की 31 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी भी गांव के बाहर महिलाओं के साथ खेत में धान की रोपाई कर रही थी. दोपहर बाद करीब 4 बजे  वज्रपात से लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं चायल तहसील के काजू गांव के बसंत पासी धान की रोपाई के लिए अपने खेत में पानी भर रहे थे. उसी समय आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से बसंत की मौत हो गई.

 चायल तहसील के ही चरवा गांव की बिट्टन देवी (55) और तिल्हापुर चौकी इलाके के राम प्रसाद (50), जलालपुर शाना गांव के मुन्ना (13) की बिजली गिरने से मौत हो गई. उनका शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. दूसरी तरह चायल तहसील के ही लोधौर गांव का धर्मेंद्र कुमार (37) की बिजली कड़कने से गिर गया. आनन-फानन में परिजन उसे प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए. जहां डॉक्टरों ने धर्मेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया. 

Greater Noida: तबादले के बाद जमे रहने वाले अधिकारियों का रुकेगा वेतन, कार्यमुक्त नहीं होने पर की जाएगी कठोर कार्रवाई

मृतकों के परिवार को दिए जाएंगे 4 लाख रुपये

उधर,  डीएम सुजीत कुमार ने बताया कि जनपद कौशांबी में कल शाम को आकाशीय बिजली गिरी है. जिसमें सात लोगों की मौत हुई है. मंझनपुर एवं सिराथू तहसील में एक-एक लोगों की मौत हुई है जबकि चायल तहसील में 5 लोगों की मौत हुई है. वहीं दो लोग झुलसे भी हैं जिनका इलाज चल रहा है. शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मृतक के परिवार को 4-4 लाख रुपए दिया जाएगा. एसडीएम ने घायलों को हालचाल लिया है.

ये भी पढ़ें -

Maharajganj News: महराजगंज में दारोगा जी ने मांगी थी छुट्टी, सीओ साहब ने दे दिया रिटायरमेंट!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget