एक्सप्लोरर

Kaushambi: कौशांबी में दर्दनाक हादसा, काम से लौट रहे कारीगरों को गाड़िया ने कुचला, हुई मौत

UP News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में भीषण सड़क हादसा हुआ. पुलिस अभी उस चारपहिया वाहन को जब्त नहीं कर पाई है जिसने बाइक स वार दो लोगों को टक्कर मारी थी.

Kaushambi Road Accident: यूपी के कौशांबी (Kaushambi) में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. यहां पर एक बेकाबू चार पहिया वाहन ने सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया. एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम (Postmortem) के लिए भेज दिया. पुलिस ने चार पहिया वाहन को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी. दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे. दोनों ही कारीगर वापस अपने घर जा रहे थे.

चरवा थाना क्षेत्र के बंबुरा निवासी राजेंद्र सिंह (40) फर्नीचर की दुकान में काम करता था. काम खत्म करने के बाद अपनी बाइक से वापस घर आ रहा था. मनौरी बाजार पहुंचने पर गांव का ही उसका साथी संतोष कुमार (45) मिल गया. वह भी शटरिंग लगाकर वापस अपने घर जा रहा था. बाइक में लिफ्ट लेकर वह भी राजेंद्र के साथ घर के लिए चल दिया. अभी वह चिल्लाशहबाजी गांव के समीप ही पहुंचे थे. तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें रौंद दिया. राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. दुर्घटना की जानकारी इलाकाई पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल संतोष को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया. लेकिन संतोष ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

पुलिस ने हादसे की छानबीन शुरू की
मौत की खबर दोनों के परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. टक्कर मारने वाले वाहन को पुलिस ने कब्जे में लेकर हादसे की छानबीन शुरू कर दी. अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि चरवा थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना हुई है. इसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरे की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. जो विधिक कार्रवाई है, वह की जा रही है.

ये भी पढ़ें -

UP Politics: अखिलेश यादव और नीतीश कुमार बना रहे प्लान! बीजेपी का किला ध्वस्त करने लिए पल्लवी पटेल देंगी साथ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले EC सख्त, अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए गाइडलाइन जारी
UP चुनाव से पहले EC सख्त, अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए गाइडलाइन जारी
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के संजयन त्रिपाठी ने किया मतगणना का बहिष्कार, BJP को जबरन जिताने का दावा
Live: सपा के संजयन त्रिपाठी ने किया मतगणना का बहिष्कार, BJP को जबरन जिताने का दावा
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget