एक्सप्लोरर

Kaushambi News: कौशांबी में सालों से बंद पड़े ईंट-भट्टे में चल रही थी अवैध कट्टा फैक्ट्री, पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़

Kaushambi News: पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बंद पड़े इस ईंट भट्टे में अवैध हथियारों की फैक्ट्री का संचालन हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Kaushambi News: यूपी के कौशांबी (Kaushambi) में निकाय चुनाव (Niaky Chunav) के मद्देनजर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत सैनी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कूरामुरीदन गांव के एक बंद ईट भट्ठे में अवैध कट्टा फैक्ट्री का संचालन हो रहा है. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया है. इनके पास से भारी मात्रा में अवैध तमंचा का जखीरा बरामद हुआ, जिसमें 315 बोर के 7 तमंचा, 12 बोर के दो तमंचे, 12 बोर की अर्ध निर्मित एक तमंचा, कारतूस एवं तमंचा बनाने का उपकरण भी बरामद हुए हैं.

दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बंद पड़े इस ईंट भट्टे में अवैध हथियारों की फैक्ट्री का संचालन हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने ईट-भट्टे को चारों तरफ से घेर लिया. पुलिस को आता देख वहां मौजूद दो आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया. इनमें से एक आरोपी बरकत अली कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी का रहने वाला है, जबकि आरोपी रामगोपाल कोखराज थाना क्षेत्र के ही मोहम्मदपुर असवा गांव का रहने वाला है. 

मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई

दरअसल सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू चौकी अंतर्गत कूरामुरीदन गांव में एक भट्ठा कई वर्षों से बंद पड़ा है. सुनसान पड़े भट्टे का अपराधी खूब इस्तेमाल करते हैं. इसका जीता जागता उदाहरण गुरुवार को देखने को मिला. जहां ईट भट्टे में अवैध कट्टा फैक्ट्री का संचालन हो रहा था. मुखबिर ने इस बात की सूचना सिराथू चौकी प्रभारी चंदन कुमार सिंह को दी. चौकी प्रभारी ने सूचना को गंभीरता से लिया और उच्च स्तरीय अफसरों को जानकारी दी गई जिसके बाद फोर्स के साथ उन्होंने मौके पर दबिश दी.  दबिश के दौरान दो व्यक्ति देसी कट्टे बनाते नजर आए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. 

पुलिस को दोनों आरोपियों की निशानदेही पर 315 बोर के 7 तमंचा, 12 बोर के दो तमंचा, 12 बोर की अर्ध निर्मित एक तमंचा, कारतूस एवं तमंचा बनाने का उपकरण भी बरामद हुआ है. पुलिस ने उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस अब इस मामले की आगे की जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ें- Ayodhya News: राम मंदिर के गर्भगृह में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख आई सामने, जानें- कब होगी स्थापना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव
44 लाख के बीमा क्लेम के लालच में पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार
44 लाख के बीमा क्लेम के लालच में पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार
उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील
उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील
'सरकार चाहे जितना भी...', FIR होने के बाद क्या बोले अवधेश प्रसाद?
'सरकार चाहे जितना भी...', FIR होने के बाद क्या बोले अवधेश प्रसाद?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget