एक्सप्लोरर

Kaushambi News: कौशांबी में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़, 25 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली, दो फरार

Kaushambi Police: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए आरोपी का नाम सोहेल है. उस पर रायबरेली, फतेहपुर के कई थानों में मुकदमें दर्ज हैं. इसके अलावा गैंगस्टर एक्ट के तहत में केस दर्ज है.

Kaushambi Police Encounter: यूपी के कौशांबी (Kaushambi) में पुलिस और अंतर्जनपदीय बदमाशों के बीच मुठभेड़ (Police Encounter) हो गई. इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली से एक गैंगस्टर एक्ट (Gangster Act) का आरोपी घायल हो गया. उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए. पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है. घायल बदमाश का सोहेल है. उस पर पुश चोरी समेत कई अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज है. पुलिस की ओर से आरोपी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था.
 
पिपरी थाना क्षेत्र में कई दिनों से पशु चोरी की घटनाएं हो रही थी. कुछ दिन पहले एक कार सवार बदमाशों से थाना पिपरी क्षेत्र में पुलिस की मुठभेड़ भी हुई थी, जिसमें बदमाश गाड़ी छोड़कर भाग गए थे. पुलिस टीमें उनकी धरपकड़ की कोशिश में जुटी थी, इसी क्रम में दो दिन पहले इस मामले में दो और बदमाश पकड़े गए. बाकी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए स्वाट टीम और पिपरी पुलिस को लगाया गया था. इसी कड़ी में आज सुबह तड़के करीब 3:40 बजे इसी गैंग से के सदस्यों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो जबकि उसे दो साथी मौके से फरार हो गए. 
 
आरोपी के खिलाफ कई थानों में केस दर्ज
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने अपने नाम सोहेल बताया है जो एलई,थाना खागा, जनपद फतेहपुर कहा रहने वाला है. मुठभेड़ में घायल होने के बाद आरोपी को सीएचसी चायल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मंझनपुर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. घायल बदमाश पर कौशांबी पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था. उसके खिलाफ रायबरेली के खीरो थाना पुलिस ने साल 2020 में गैंगस्टर एक्ट के तहत  मुकदमा दर्ज किया था. इसके अलावा पिपरी थाना में चार, चरवा में दो, फतेहपुर जनपद के खागा थाना में तीन मुकदमें दर्ज हैं. इसके अलावा रायबरेली के खीरो में चार, जगतपुर एवं लालगंज में एक-एक मुकदमें गंभीर धाराओं में दर्ज हैं. 
 
25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाना पिपरी एवं आसपास के कई थाना क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से पशु चोरी की शिकायत आ रही थी. इस संबंध में कुछ दिनों पहले पिपरी थाना क्षेत्र में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ भी हुई थी. जिसमें बदमाश अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गए थे. उनकी गिरफ्तारी के लिए हमारी टीमें लगी हुई थी. इसी क्रम में आज एक जगह पर घटना होने की सूचना प्राप्त हुई थी. इस पर स्वाट टीम के प्रभारी एवं पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद पुलिस की उनके साथ मुठभेड़ हो गई. 
 
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक जानकारी करने पर पता चला है कि आरोपी सोहेल खागा का रहने वाला है, इसका आपराधिक इतिहास काफी लंबा है. आरोपी के खिलाफ लगभग 15 से अधिक मुकदमें पशु चोरी के हैं. इसके अलावा गैंगस्टर एक्ट का भी मुकदमा दर्ज है. फतेहपुर एवं रायबरेली से भी यह जेल जा चुका है. कौशांबी में यह वांछित चल रहा था और इसके ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित था. 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: टनल हादसे के बाद चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का किया निरीक्षण
Live: टनल हादसे के बाद चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का किया निरीक्षण
UP Election 2027: यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बढ़ा भूस्खलन का खतरा
उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बढ़ा भूस्खलन का खतरा
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget