एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में रह रहे कश्मीरियों को मिली धमकी, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अलर्ट

Uttarakhand: उत्तराखंड में रह रहे कश्मीरी मुसलमानों को उत्तराखंड छोड़ने की धमकी हिंदू रक्षा दल की तरफ से दी गई है. धमकी मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में एक बार फिर कश्मीरी छात्रों और लोगों के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है. हिंदू रक्षा दल के नेता ललित शर्मा द्वारा एक वायरल वीडियो में कश्मीरी मुसलमानों को उत्तराखंड छोड़ने की धमकी देने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है. देहरादून पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और सोशल मीडिया से 25 भड़काऊ पोस्ट हटाए हैं

बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें हिंदू रक्षा दल के ललित शर्मा ने कहा, “पहलगाम की घटना ने हमें आहत किया है… अगर कल सुबह 10 बजे के बाद हमें कोई भी कश्मीरी मुसलमान उत्तराखंड में दिखा, तो उसे उचित सबक सिखाया जाएगा. कल हमारे सारे कार्यकर्ता घरों से निकलेंगे और कश्मीरी मुसलमानों को सबक सिखाएंगे. हम सरकार के इंतजार में नहीं बैठेंगे… कश्मीरी मुसलमानों, 10 बजे तक छोड़ दो उत्तराखंड, वरना परिणाम भुगतने को तैयार रहो.” इस बयान के बाद राज्यभर में डर का माहौल बन गया, खासकर उन संस्थानों में जहां बड़ी संख्या में कश्मीरी छात्र पढ़ाई कर रहे हैं.

देहरादून के डून पीजी कॉलेज के एक छात्र ने बताया कि धमकी के बाद कम से कम पांच छात्र हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गए. “हमारे 15 साथियों की आज परीक्षा थी, लेकिन उन्हें राइट विंग ग्रुप्स से धमकियां मिल रही थीं,” उन्होंने कहा.

कॉलेज प्रोफेसर ने सुरक्षित जगहों में शिफ्ट होने की दी सलाह
बीएफआईटी कॉलेज में पढ़ने वाले एक बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र ने बताया कि उन्होंने और उनके दोस्तों ने गुरुवार शाम की फ्लाइट बुक की थी. “कॉलेज के प्रोफेसर ने हमारी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और हमें लगभग 50 किलोमीटर दूर किसी सुरक्षित इलाके में शिफ्ट होने की सलाह दी. वे हमें चंडीगढ़ भेजने की सोच रहे थे, लेकिन हमने रात 2 बजे ही कैंपस छोड़ दिया और दिल्ली के लिए उड़ान भरी. हमारे प्रोफेसर ने अपनी गाड़ी और सुरक्षा गार्ड तक दे दिया.”

एसएसपी ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि पुलिस देहरादून के विभिन्न कॉलेजों के डीन और वार्डन के संपर्क में है. “हमने सभी को सुरक्षा का भरोसा दिया है और अगर कोई कानून के खिलाफ कुछ करता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी,” उन्होंने कहा. हालांकि, ललित शर्मा के वायरल वीडियो पर उन्होंने कोई सीधी टिप्पणी नहीं दी.

जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के नासिर खुहामी ने दावा किया कि राज्य के राइट विंग समूह लगातार कश्मीरी मुसलमानों को धमकियां दे रहे हैं. “10 बजे तक उत्तराखंड छोड़ने की धमकी के बाद कई छात्र तुरंत एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए. हमने राज्यपाल और पुलिस से बात की है और छात्रों के संपर्क में हैं.” 

ये भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील 'नई परंपरा' पर भड़के, कहा- ऐसे चलता रहा तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य की नसीहत, बोले- पिता मुलायम सिंह से सीखें
अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य की नसीहत, बोले- पिता मुलायम सिंह से सीखें
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
लखनऊ ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा एक्शन, SHO और चौकी प्रभारी सस्पेंड
लखनऊ ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा एक्शन, SHO और चौकी प्रभारी सस्पेंड

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget