एक्सप्लोरर

Shivanand Baba Life Secret: काशी के 126 साल के पद्मश्री संत ने बताया लॉन्ग लाइफ का सीक्रेट, पीएम मोदी भी कर चुके हैं तारीफ

काशी में रहने वाले स्वामी शिवानंद 126 साल के हैं. लेकिन इस उम्र में भी पूरी तरह स्वस्थ हैं. स्वामी शिवानंद की फिटनेस की तारीफ पीएम मोदी भी कर चुके हैं.

Swami Shivanand Fitness Secret: वाराणसी के रहने वाले 126 साल के स्वामी शिवानंद (Swami Shivanand)  ने हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पद्मश्री पुरस्कार ग्रहण किया था. उस दौरान इस उम्र में भी उनकी चुस्ती-फर्ती देखकर हर कोई हैरान रह गया था. यहां तक कि पीएम मोदी ने भी उनकी तारीफ की थी. जिसके बाद हर किसी के मन में ये जानने की उत्सुकता थी कि स्वामीजी कैसे 126 साल की उम्र में भी इतने स्वस्थ हैं. बहरहाल विश्व स्वास्थ्य दिवस पर दैनिक भास्कर से खास बातचीत में स्वामी शिवानंद ने इस उम्र में भी अपने फिट रहने का राज बताया है.

क्या है स्वामी शिवानंद की फिटनेस का राज?

स्वामी शिवानंद कहते हैं कि 126 साल की उम्र उनके लिए महज एक नंबर है. वे कहते हैं कि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें कोई बीमारी भी नहीं है. यहां तक कि वे कभी बीमार भी नहीं पड़े हैं. स्वामी शिवानंद कहते हैं कि वे किशोर अवस्था से ही योग करते आ रहे हैं. योग की वजह से अनिद्रा और डिप्रेशन नहीं होता है और प्रणायाम करने से कभी दवा का सहारा नहीं लेना पड़ता है.

युवाओं को योग करने के लिए करते हैं प्रेरित

स्वामी शिवानंद कहते हैं कि दवा हमारे शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाती है. युवाओं को योग के लिए प्रेरित करते हुए वे कहते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए योग करना जरूरी है तभी शरीर हमेशा साथ देगा. स्वामी बताते है कि वे रोज नियम से तड़के 3 बजे उठ जाते हैं. इसके बाद ठंड़े पानी से आखे धोकर दैनिक क्रियाओं से निवृत्त होते हैं. मौसमानुसार ठंडे या गर्म पानी से स्नान करते हैं. इसके बाद एक घंटा टहलते हुए अपने गुरु से मिले मंत्र का जाप करते हैं. इसके बाद एक घंटा योगासन करते हैं

स्वामी शिवानंद क्या-क्या योगासन करते हैं

 स्वामी शिवानिंद बताते हैं कि वे सर्वांगासन करते हैं इससे थायराइड जैसा रोग कभी नहीं होता है.वहीं जिन्हे ये बीमारी है इस योग से उनका ये रोग दूर हो जाता है. वे पवन मुक्तासन भी जरूर करते हैं. इसके करने से पेट और गैस की समस्या नहीं होती है. इनके अलावा वे वज्रासन करते हैं. इस आसन को भोजन करने के बाद करना चाहिए. इससे खाना आसानी से पच जाता है. योजासन के बाद स्वामी शिवानंद पूजा पाठ करते हैं.

 खाने में क्या लेतें है स्वामी शिवानंद

 स्वामी शिवानंद बताते है कि वे दोपहर 1 बजे भोजन ग्रहण करते हैं. उनका भोजन बिना तेल-नमक वाला होता है. इसमें उबली दाल और सब्जियां शामिल होती हैं. कभी-कभी वे सेंधा नमक का सेवन कर लेते हैं. स्वामी शिवानंद कहते हैं कि वे दिन में कभी नहीं सोते हैं. वहीं हर रोज शाम को आठ बजे वे स्नान भी करते हैं. रात्रि भोजन में वे जौ से बना दलिया, आलू का चोखा और उबली सब्जियां लेते हैं. इसके बाद रात नौ बजे तक वे सो जाते हैं.

खुद करते हैं सारा काम

स्वामी शिवानंद बताते हैं कि 126 साल की उम्र में भी वे अपना सारा काम खुद करते हैं. बर्तन धोन से लेकर कपड़े और कमरे की साफ-सफाई वे खुद करते हैं. स्वामी शिवानंद के मुताबिक वे स्कूल कभी नहीं गए लेकिन हिंदी, अंग्रेजी और बांग्ला भाषा बोल लेते हैं.

ये भी पढ़ें

UP MLC Election 2022: मेरठ गाजियाबाद एलएलसी सीट पर दिलचस्प मुकाबला, बीजेपी और सपा-रालोद गठबंधन दोनों बड़े दावे

Bareilly News: पेपर खराब होने की वजह से 12वीं के छात्र ने गोली मारकर आत्महत्या की, परिवार ने बताई ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget