एक्सप्लोरर

UP MLC Election 2022: मेरठ-गाजियाबाद एमएलसी सीट पर दिलचस्प मुकाबला, बीजेपी और सपा-रालोद गठबंधन दोनों के बड़े दावे

UP MLC Election 2022: मेरठ गाजियाबाद एमएलसी सीट पर बीजेपी और रालोद-सपा गठबंधन के बीच दिलचस्प जंग देखने को मिल रही हैं. दोनों दलों ने इस सीट पर कब्जा जमाने के लिए पूरी ताकत लगाई हुई है.

Meerut Ghaziabad MLC Election: मेरठ गाजियाबाद एमएलसी सीट पर 9 अप्रैल को होने वाले चुनाव की जंग बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है. बीजेपी हो या रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी, दोनों ही दल लगातार इस सीट पर अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी सीधे बीजेपी और सपा के बीच मुकाबला है. बीजेपी ने इस सीट पर धर्मेद्र भारद्वाज को उतारा हैं जिनके समर्थन में कई बड़े नेता भी सभाएं कर रहे हैं तो वहीं सपा-रालोद गठबंधन की ओर से सुनील रोहटा पूरे दमखम के साथ मैदान में टिके हुए हैं. 

बीजेपी-सपा के बीच दिलचस्प जंग

मेरठ गाजियाबाद एमएलसी सीट पर बीजेपी और सपा की लड़ाई बेहद रोचक है. इस सीट को जीतने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत लगाई हुई हैं. खुद बीजेपी प्रत्याशी धर्मेंद्र भारद्वाज को गांव-गांव में सभा कर अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं. मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और हापुड़ चार जिलों के इस चुनाव में करीब 4250 वोट हैं. हर वोट कीमती है. उनके साथ बीजेपी के बड़े-बड़े नेताओं ने भी एड़ी चोटी का जोर लगाया हुआ है. बीजेपी की बैठकों में भीड़ भी देखने को मिल रही है. यही नहीं नोएडा से बीजेपी विधायक पंकज सिंह भी मेरठ में कई बैठकें कर चुके हैं. धर्मेंद्र भारद्वाज ने दावा किया कि जीत उनकी ही होगी. 

दोनों पार्टियों ने किया जीत का दावा

वहीं दूसरी तरफ सपा-रालोद ने इस सीट से सुनील रोहटा को मैदान में उतारा है. जो पूरे दमखम के साथ मजबूत ताल ठोक रहें हैं. इस एमएलसी चुनाव में सपा ने रालोद को दो सीटें दी हैं. एक सीट मेरठ गाजियाबाद और दूसरी बुलंदशहर. बुलंदशहर में बीजेपी प्रत्याशी की निर्विरोध जीत तय हो चुकी है. अब मेरठ-गाजियाबाद सीट पर सबकी नजरें टिकी हैं. रालोद और सपा के नेता जगह-जगह बैठकें कर रहे हैं और सुनील रोहटा की जीत का दावा कर रहे हैं. गठबंधन धर्म का पालन करते हुए सपा और रालोद के नेता एमएलसी चुनाव जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे. बीजेपी की तरह रालोद प्रत्याशी सुनील रोहटा भी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. 

यूपी एमएलसी चुनाव को लेकर सियासत पूरी तरह गर्माई हुई है. बीजेपी और सपा ने इन चुनावों में पूरी ताकत लगाई हुई है. मेरठ गाजियाबाद सीट पर दोनों ही पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर हैं. दोनों ही दल अपनी जीत का दावा कर रहे हैं लेकिन एक बात तो तय है कि जीतेगा तो कोई एक ही. और ये जीत किसकी होगी ये तो आने वाला समय ही बताएगा. 

यह भी पढ़ें:

Bareilly News: पेपर खराब होने की वजह से 12वीं के छात्र ने गोली मारकर आत्महत्या की, परिवार ने बताई ये बात

UP News: गोरखनाथ मंदिर हमले के अभियुक्त को पूछताछ के लिए लाया गया एटीएस मुख्यालय, अधिकारियों ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
वाराणसी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते GST डिप्टी कमिश्नर अंबिका रंगे हाथ गिरफ्तार
वाराणसी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते GST डिप्टी कमिश्नर अंबिका रंगे हाथ गिरफ्तार
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
दिल्ली-NCR में इस दिन होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने जारी की तारीख
दिल्ली-NCR में इस दिन होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने जारी की तारीख

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
Rice or Roti Which Spoils First in Summer: चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
Embed widget