एक्सप्लोरर

कांवड़ यात्रा मार्ग पर हाईटेक सुरक्षा, 29454 CCTV, 375 ड्रोन से निगरानी, 66 हजार पुलिसकर्मी तैनात

यूपी में कांवड़ यात्रा को दौरान सुरक्षा व्यवस्था को कड़े करने के निर्देश दिए गए हैं. डीजीपी राजीव कृष्ण ने इस संबंध में मेरठ में बैठक की जिसमें तमाम अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए.

उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर पूरी तरह से चाक चौबंद तैयारियां की जा रही है. कांवड़ मार्ग पर किसी तरह की गड़बड़ी न हो सके इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. पुलिस प्रशासन अभी से सतर्क हो गया है. चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जा रील है. यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण ने मेरठ में कांवड़ यात्रा के सुरक्षा प्रबंधों को लेकर समीक्षा की और सभी जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए. 

डीजीपी ने साफ कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान इंटरनेट या मीडिया पर किसी भी तरह के भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट पर नजर रखी जाए और अफवाहों का तत्काल खंडन हो. ऐसे शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए और कठोरतम कार्रवाई हो. डीजीपी ने कांवड़ मार्ग पर ट्रैफिक के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए. 

चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी
कावड़ यात्रा मार्ग सुरक्षा के मोर्चे पर अभेद रखने के इंतज़ाम किए गए हैं. इसके लिए यात्रा मार्ग पर 29454 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं. जिसके जरिए तमाम मुख्य मार्गों और चौराहों पर पूरी तरह से नजर रखी जाएगी. यात्रा मार्ग पर 375 ड्रोन के जरिए निगरानी की जाएगी. जो कंट्रोल रूम से कनेक्ट होंगे हर वक्त फ़ीड अपडेट होती रहेगी. पुलिस अधिकारियों, थानाध्यक्षो के मोबाइल नंबर और यातायात के डायवर्जन और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी बारकोड के जरिए दिए जाने के भी निर्देश हैं. 

कांवड़ यात्रा को लेकर खास इंतजाम
कांवड़ियों के लिए मार्ग पर पीने के पानी के लिए 1845 जल सेवा केंद्र बनाए गए हैं. स्वास्थ्य सेवा के लिए 829 चिकित्सा शिविर और 1222 पुलिस सहायता रूम भी स्थापित किए गए हैं. यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर भारी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया है. इस दौरान 66 हजार पुलिसकर्मियों के अलावा 50 कंपनी केंद्रीय सशस्त्र बल/ पीएसी, 1424 होमगार्ड तैनात किए गए हैं. इसके अलावा 587 राजपत्रित अधिकारी, 2040 निरीक्षक, 13520 उपनिरीक्षक और महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है. 

कांवड़ मार्ग पर भीड़ की वजह से कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित हो जाती है. ऐसे में ट्रैफिक पुलिस के द्वारा ट्रैफिक डायवर्जन और वैकल्पिक मार्ग पहले से चिन्हित कर लिए गए है. इस दौरान हल्के और भारी वाहनों को अलग-अलग मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा. महिला कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए गए हैं. 

JPNIC का जिक्र कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, कहा- बौखला गए हैं ‘बबुआ’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो
क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो
Varanasi News: शिक्षकों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री योगी इस योजना के तहत पोर्टल करेंगे शुरूआत
वाराणसी: शिक्षकों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री योगी इस योजना के तहत पोर्टल करेंगे शुरूआत
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Dhamaal 4 को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी , लेकिन बदले जाएंगे 'अशलील शब्द' जानें- कितना है रन टाइम
'धमाल 4' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी , लेकिन बदले जाएंगे 'अशलील शब्द' जानें- कितना है रन टाइम
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget