एक्सप्लोरर

कांवड़ यात्रा के लिए नोएडा-गाजियाबाद में ट्रैफिक प्लान जारी, जानें क्या है रूट

Kanwar Yatra 2024: हापुड़/बुलंदशहर की ओर से आने वाले वाहन सातना पुल से सीधे गाजियाबाद शहर की ओर न आकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 29 का प्रयोग करते हुए अपने आगे जाएंगे.

UP News: कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने कमर कस ली है. गाजियाबाद पर सबसे ज्यादा दबाव कांवड़ का रहता है. इसलिए ट्रैफिक पुलिस की तरफ से एडवाइजरी और डायवर्जन प्लान जारी कर दिया गया है. इसके मुताबिक भारी वाहनों (ट्रक/बस/कैन्टर/ट्रैक्टर आदि) का रूट डायवर्जन 22 जुलाई को रात 12 बजे से लेकर 5 अगस्त रात 8 बजे तक जारी रहेगा.

गाजियाबाद पुलिस के यातायात विभाग द्वारा जारी किए गए ट्रैफिक प्लान के मुताबिक, दिल्ली की ओर से आने वाले भारी वाहनों का (तुलसी निकेतन बॉर्डर, सीमापुरी बॉर्डर, आनंद विहार बॉर्डर) गाजियाबाद शहर में प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा. सभी भारी वाहन चौधरी चरण सिंह मार्ग का प्रयोग कर यूपी गेट (गाजीपुर बॉर्डर) होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 9 का प्रयोग करते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे.

इसी प्रकार दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन जिन्हें हरिद्वार, अमरोहा, मुरादाबाद, लखनऊ आदि स्थानों पर जाना है, वो यूपी गेट (गाजीपुर बॉर्डर) से प्रवेश कर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-9 का प्रयोग करते हुए साराना इंटरसेक्शन से इस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे होते हुए आगे जाएंगे. बागपत की और से जाने वाले वाहन जिन्हें दिल्ली की ओर जाना है, ट्रॉनिका सिटी/सोनिया विहार होते हुए आगे जाएंगे.

हापुड़/बुलंदशहर की ओर से आने वाले वाहन सातना पुल से सीधे गाजियाबाद शहर की ओर न आकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 29 का प्रयोग करते हुए अपने आगे जाएंगे. बुलन्दशहर/हापुड़ की ओर से जाने वाले वाहन लाल कुआं से सीधे गाजियाबाद शहर की और न आकर राष्ट्रीय राजमार्ग का प्रयोग करते हुए आगे बढ़ेंगे. दिल्ली/हापुड़/लालकुआं की ओर से आने वाले वाहन आत्माराम स्टील प्लांट तिराहा से शहर की ओर न आकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-9 का प्रयोग करते हुए जायेंगे.

इस यात्रा के लिए गौतमबुद्ध नगर में भी तैयारी पूरी कर ली गई है. ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है और 10 अस्थाई चौकी का भी निर्माण कर दिया गया है. जिनमें प्रत्येक पर 10 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. अधिकारियों की देखरेख में कांवड़ सेल का भी गठन किया गया है.

शिव भक्तों के लिये कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर के अंतर्गत 14 मार्गों पर व्यवस्था स्थापित की गयी हैं. जिनमें चिल्ला रेड लाइट से डीएनडी, पक्षी विहार होकर कालिन्दी कुंज बॉर्डर तक लगभग 6 किमी, मॉडल टाउन सेक्टर 62 से सेक्टर 60, 71 होकर सिटी सेंटर, सेक्टर 37 से कालिन्दी बॉर्डर तक लगभग 15 किमी, छिजारसी से बहलोलपुर होकर सेक्टर 71, सिटी सेंटर, सेक्टर 37 से कालिन्दी बॉर्डर तक लगभग 16 किलोमीटर, तिगरी से किसान चौक, पर्थला, सेक्टर 71, सेक्टर 37 से कालिंदी बॉर्डर तक लगभग 18 किलोमीटर, साहबेरी से एक मूर्ति गोल चक्कर, किसान चौक, पर्थला, सेक्टर 71, सेक्टर 37 से कालिंदी बॉर्डर तक लगभग 18 किलोमीटर का मार्ग शामिल है.

ग्रेटर नोएडा में अस्थाई रूप से बनईं 10 पुलिस चौकियां

कांवड़ के अवसर पर कमिश्नरेट के अन्तर्गत तीनों जोन नोएडा, सेन्ट्रल नोएडा व ग्रेटर नोएडा में अस्थाई रूप से कुल 10 पुलिस चौकियों का निमार्ण किया गया है. प्रत्येक अस्थाई पुलिस चौकी पर 10-10 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. इसके अलावा सम्बन्धित थाने की पीसीआर/थार/थाना मोबाईल समय समय पर आवश्यकतानुसार उपयोग में लाई जायेगी.

बच्चों के जज्बे को बाढ़ भी नहीं कर पाई प्रभावित, पेड़ की छांव के नीचे जगने लगी शिक्षा की अलख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget