एक्सप्लोरर

UP News: कानपुर में दारोगा की बाइक से टकराना छात्रों को पड़ा महंगा, पुलिसकर्मियों ने जमकर पीटा

Kanpur News: इस घटना के बाद पुलिस कमिश्नर के आदेश पर आरोपी दरोगा जितेंद्र बहादुर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया. पीड़ितों में से एक छात्र आशीष बीएससी कर रहा है जबकि दूसरा नमन बीएड कर रहा है.

Kanpur Police: कानपुर में छात्रों की बाइक दारोगा की बाइक से क्या टकरा गई, उनकी तो जैसे शामत ही आ गई. गुस्साये पुलिसकर्मियों ने दोनों छात्रों की इतनी पिटाई कर दी कि उनके शरीर काले पड़ गये. इससे भी मन नहीं भरा तो उनके खिलाफ धारा 151 की कार्रवाई भी कर दी. इस कारण उन्हें कोर्ट से जमानत लेनी पड़ी. 

बच्चों को लेकर कमिश्नर कार्यालय पहुंचे परिजन
इस घटना के बाद दोनों छात्रों को लेकर उनके परिजन पुलिस कमिश्नर कार्यालय शिकायत करने पहुंचे. यहां पर उन्होंने डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार को अपनी चोटें दिखाईं. पीड़ितों में से एक छात्र आशीष बीएससी कर रहा है जबकि दूसरा नमन बीएड. इनके परिजनों ने रोते हुए पुलिस की गुंडई का जिक्र किया. इसके बाद पुलिस कमिश्नर के आदेश पर आरोपी दरोगा जितेंद्र बहादुर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया. अब पूरे मामले की जांच एसीपी को सौंप दी गई है.

पिज्जा लेने गये थे दोनों छात्र
पीड़ित छात्रों के परिजनों का कहना है कि छोटे भाई के जन्मदिन में उनका बेटा पिज़्ज़ा लेने गया था, जब घर वापस नहीं आया तो फोन किया, लेकिन जब फोन नहीं उठा तो वे गोविंद नगर थाने में शिकायत करने गए. वहां पहुंचते ही अपने बेटे की हालत देख चौंक गए.वहीं पुलिस ने दोनों पर केस भी दर्ज कर दिया था. 

दरोगा तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर
डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार ने बुधवार को बताया कि अभी ऑफिस में छात्र अपने परिजन के साथ आए थे. उन्होंने बताया कि जब वे गोविन्द नगर में कहीं जा रहे थे, तो बाइक का आपस में लड़ने को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद उन्हें थाने में लाया गया था. छात्रों ने एक दारोगा पर पिटाई करने का भी आरोप लगाया है. मामले में पुलिस कमिश्नर ने जांच के आदेश दे दिए हैं. दरोगा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है, ताकि निष्पक्ष जांच हो सके.

यह भी पढ़ें: Lucknow Building Collapses: लखनऊ हादसे में सपा प्रवक्ता अब्बास हैदर की मां और पत्नी की मौत, अस्पताल में थीं भर्ती 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुल्तानपुर कोर्ट से राहुल गांधी बरी, बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल बोले- लेकिन देश की जनता...
सुल्तानपुर कोर्ट से राहुल गांधी बरी, बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल बोले- लेकिन देश की जनता...
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
'बाप क्या नाजायज औलादें भी...', खरगे के बाद दानिश अली का भी विवादित बयान
'बाप क्या नाजायज औलादें भी...', खरगे के बाद दानिश अली का भी विवादित बयान
मुजफ्फरनगर में नकली ब्रांडेड शराब का खेल बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में नकली ब्रांडेड शराब का खेल बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget