एक्सप्लोरर

UP Election: यूपी चुनाव से पहले बीजेपी में इस्तीफों का दौर जारी, कानपुर में भी नेताओं के पाला बदलने का कयास

UP Elections: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल तमाम नेता धड़ाधड़ इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी का दामन थाम चुके हैं. ऐसे में कानपुर में भी नेताओं का पाला बदलने का बाजार गर्म है.

UP Assembly Election 2022: यूपी चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक दलों में भगदड़ सा माहौल देखने को मिल रहा है. उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल तमाम नेता धड़ाधड़ इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी का दामन थाम चुके हैं. तो वहीं भारतीय जनता पार्टी भी समाजवादियों को बीजेपी में शामिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. ऐसे में कानपुर महानगर की 10 और कानपुर देहात की चार सीटों पर टिकट कटने, टिकट बदले जाने और पाला बदलने को लेकर तमाम कयास बाजी लग रही है. अफवाहों का बाजार गर्म है और उसमें तमाम नेताओं के नाम अफवाहों के बाजार में सबसे ऊपर चल रहे हैं. आइए इन पर नजर डालते हैं.

कानपुर की कल्याणपुर विधानसभा की बात करें तो यहां से भारतीय जनता पार्टी की नीलिमा कटियार विधायक हैं, जो प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री भी हैं. लेकिन माना जा रहा है कि नीलिमा कटियार का मुकाबला समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रहे सतीश निगम से है और इस बार सतीश निगम की जीत तय है. ऐसे में नीलिमा कटियार की टिकट यहां से बदलकर जहानाबाद की जा सकती हैं. कहा यह भी जा रहा है कि सतीश निगम को जीता हुआ कैंडिडेट सर्वे में पाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के रणनीतिकार उन्हें अपने पाले में लाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे. हालांकि सतीश निगम समाजवादी पार्टी का साथ ना छोड़ने की कसमें खा रहे हैं.

किदवई नगर से बदल सकता है इस नेता का टिकट 

किदवई नगर से पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के विधायक महेश त्रिवेदी का टिकट बदले जाने की चर्चा शहर में पिछले काफी वक्त से जोरों पर है. महेश त्रिवेदी को कानपुर देहात के अकबरपुर रनिया सीट भेजा जा सकता है. ऐसे में महेश त्रिवेदी भी राजनीति और मोह माया से ऊपर उठकर बयान देते दिख रहे हैं और साथ ही पाला बदल करने वाले नेताओं को नसीहत भी दे रहे हैं.

बीजेपी विधायक ने किया सपा में जानें की खबरों का खंडन

कानपुर देहात की अकबरपुर रनिया सीट से बीजेपी विधायक प्रतिभा शुक्ला के समाजवादी पार्टी में जाने की खबरों का खंडन खुद प्रतिभा शुक्ला ने आगे आकर किया है. इनके टिकट पर भी खतरा मंडरा रहा है.

इससे बढ़कर जानकारों की माने तो तमाम ऐसे नेता हैं जिनके टिकट कट सकते हैं. इनमें कानपुर देहात की भोगनीपुर सीट से भाजपा के विनोद कटियार, रसूलाबाद सीट से निर्मला संखवार इसके अलावा कानपुर महानगर की घाटमपुर सीट से उपेंद्र पासवान भी शामिल हैं. वहीं, बिल्हौर से टिकट कटने के डर से पहले ही भगवती प्रसाद सागर पाला बदल चुके हैं. 

जानकारों की मानें तो हर राजनेता की अपनी महत्वाकांक्षा होती है. लेकिन टिकट कटने के डर से दल बदल इनके लिए लाजिमी हो जाता है. हालांकि महाराजपुर से सतीश महाना, गोविंद नगर से सुरेंद्र मैथानी, बिठूर से अभिजीत सिंह सांगा समेत अन्य सीटों पर ज्यादा घमासान नहीं देखने को नहीं मिलता.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी के दफ्तर पहुंचे चंद्रशेखर, अखिलेश से हो सकती है मुलाकात

UP Election 2022: चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, अब तक ये विधायक छोड़ चुके हैं पार्टी का साथ, देखें लिस्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मायावती ने ऊना हिंसा आरोपियों के बरी होने पर जताई चिंता, सरकार से की अपील
मायावती ने ऊना हिंसा आरोपियों के बरी होने पर जताई चिंता, सरकार से की अपील
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब
आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget