एक्सप्लोरर

UP News: नापाक मंसूबों और घुसपैठ पर अंकुश लगाएगी कानपुर की सर्च लाइट, बॉर्डर पर सेना की करेगी मदद

UP News: भारत ने सीमा घुसपैठ को रोकने के लिए कानपुर की एक कंपनी से 350 विशेष सर्चलाइट ऑर्डर की हैं. यह लाइट 1 किमी तक रोशन कर सकती है और अन्य देशों में भी इसकी मांग है.

Kanpur News: देश में बढ़ते घुसपैठ और नापाक मंसूबों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार हर मुमकिन कोशिश करती नजर आ रही है. देश के अंदर और देश की सीमा पर जांच एजेंसियों ,सेना के जरिए मुल्क को महफूज रखने की कवायद की जा रही है. इसी कवायत में सुरक्षा के बंदोबस्त में चार चांद लगा रही है. कानपुर की स्पेशल सर्च लाइट के कमाल को देख कर अब बीएसएफ की ओर से इस सर्च लाइट की मांग की गई है. जिसके चलते बांग्लादेश बॉर्डर ,पाकिस्तान बॉर्डर पर इन खास लाइटों का ऑर्डर कानपुर की एक निजी कंपनी को मिला है.

दरअसल भारत की सरहद से जो भी मुल्क के बॉर्डर जुड़ते हैं. वहां से होने वाली घुसपैठ और देश के लिए खतरा साबित होने वाली हर उस गतिविधि पर अंकुश लगाने में सहायक होगी जो बॉर्डर के जरिए होती हैं. वहीं इस लाइट को बॉर्डर पर चौकसी को लेकर फोर्स की मंशा अब ऑर्डर में तब्दील हो गई है. बांग्लादेश के साथ पाकिस्तान बॉर्डर पर भारत से निगरानी रखने के लिए कानपुर की इस कैलिन इंजीनियरिंग कंपनी को  बीएसएफ की ओर से 350 सर्च लाइट का ऑर्डर दिया गया है. 

लाइट की डिमांड अन्य देशों में भी
इसके साथ ही एनटीपीसी, गेल,ऑर्डिनेंस, रिफाइनरी,नेवी, कोस्ट गार्ड से भी इस अनोखी और कारगर 100 सर्च लाइट के ऑर्डर अलग से मिले. जिसे युद्ध स्तर पर बनाया जा रहा है. इसके साथ ही इस कंपनी के मालिक महेंद्र अवस्थी ने बताया की इस लाइट की मांग देश के साथ अन्य देशों से भी हो रहीं है. वहीं  भारत का पड़ोसी और दुश्मन मुल्क पाकिस्तान भी इस लाइट के लिए अप्रोच कर चुका है. जिसे साफ तौर पर। हमारी ओर से मना कर दिया गया है.

लाइट की फोकस क्षमता एक किलोमीटर
वहीं इस लाइट की कीमत डिमांड और सुविधाओं पर निर्भर करती है. 1 लाख रुपए से लेकर 2 लाख रुपए कीमत की ये लाइट बनती है. जिसे बनाने में महीनों का समय लगता है. इस लाइट की फोकस क्षमता और एक किलोमीटर तक की रौशनी इसकी खासियत है, जो इसे दूसरी लाइटों से जुदा करती है. वहीं ये लाइट सभी मानकों को पास कर चुकी है और इसके परफॉर्मेंस को देखने और परखने के बाद इसे बीएसएफ की ओर से ऑर्डर किया गया है. अब जल्द ही ये सर्च लाइट कानपुर से निकलकर भारत के बॉर्डर से देश के खिलाफ होने वाली गतिविधियों और घुसपैठ पर नजर रखने में काम आयेगी.

ये भी पढ़ें: योगी सरकार का फैसला, अखिलेश यादव के परिवार के सामने सियासी मैदान तैयार, दिलचस्प होगी जंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
जौहर यूनिवर्सिटी मामले में इन लोगों पर ED की नजर, आजम के करीबियों पर जल्द कसेगा शिकंजा!
जौहर यूनिवर्सिटी मामले में इन लोगों पर ED की नजर, आजम के करीबियों पर जल्द कसेगा शिकंजा!
योगी सरकार की जननी सुरक्षा योजना का दिखा असर, यूपी में 7 लाख से ज्यादा संस्थागत प्रसव
योगी सरकार की जननी सुरक्षा योजना का दिखा असर, यूपी में 7 लाख से ज्यादा संस्थागत प्रसव
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget