एक्सप्लोरर

'पैसे नहीं दिए तो कर दूंगा एनकाउंटर..', दारोगा ने व्यापारी को अगवा कर बनाया बंधक और दी मारने की धमकी

Kanpur News: व्यापारी का आरोप है कि आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर एक होटल में रखा और उससे मारपीट की. यही नहीं दारोगा ने ये भी कहा कि अगर उन्हें पैसे नहीं दिए गए तो वो उसका एनकाउंटर कर देंगे.

Kanpur News: कानपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जहां एक खाकी वर्दी धारी दारोगा ने अपने साथियों के साथ एक व्यापारी को अगवा कर लिया और फिर उसे बंधक बनाकर पांच लाख रुपये मांगे. ऐसा नहीं करने पर दारोगा ने व्यापारी को एनकाउंटर की धमकी दी. दारोगा ने उसे होटल के कमरे में बंद रखा और उसकी बेरहमी से पिटाई भी की. जिसके बाद व्यापारी ने पत्नी से तीन लाख रुपये मंगवाकर उसे दिए, तब उसकी जान छूटी. पीड़ित ने आला अधिकारियों से उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है. 

पूरा मामला कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र कहा है. यहां सिद्धपुर सीढ़ी निवासी दुकानदार राम बहादुर का आरोप है कि 2 जुलाई को दो लोग कार से उतरकर सिगरेट लेने आए थे. हमने कहा कि हमारी दुकान पर सिगरेट नहीं है. इसके आधे घंटे बाद पांच लोग काली गाड़ी से वापस आए और खुद को एमपी क्राइम ब्रांच बताकर उसे अगवा कर ले गए, जिसके बाद उसे किदवई नगर के एक होटल में रखा गया, जहां उसे रातभर पीटा गया. इसके बाद उसे छोड़ने के लिए पांच लाख रुपये की डिमांड की. 

व्यापारी को अगवा कर बनाया बंधक
पीड़ित व्यापारी ने बताया कि अगले दिन सुबह उसे किदवई नगर चौकी ले जाया गया, जहां  उसके साथ फिर से मारपीट की गई और पैसे मंगवाने का दबाव बनाया गया. जब व्यापारी ने हाथ जोड़कर उनसे अपना क़सूर पूछा तो दारोगा ने कहा कि अपने घर से पांच लाख रुपये मंगा ले नहीं तो तेरा मध्य प्रदेश ले जाकर एनकाउंटर कर दूंगा. जिसके बाद व्यापारी ने पत्नी से पैसे मंगवाए. बहुत हाथ-पैर जोड़ने के बाद दारोगा तीन लाख रुपये पर मान गया. 

इसके बाद आरोपी व्यापारी को बर्रा बाइपास होते हुए पनकी, गंगा बैराज घुमाते हुए वापस उसी होटल पर लाए, उसी रात पीड़ित की पत्नी, साला और मौसा रुपये लेकर पहुंचे. इस पर पीड़ित के मौसा को साकेत नगर के पराग दूध डेयरी के सामने बुलाया गया और कार में बैठाकर रुपये लिए गए. इसके बाद कुछ आगे जाने के बाद दोनों को उतार दिया गया. 

पुलिस ने मामले की जांच की शुरू
आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद जब व्यापारी घर पहुंचा तो उसने पुलिस के आला अधिकारियों से पूरे मामले की शिकायत की, जिसके बाद एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर आशुतोष कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिक जांच पनकी एसीपी शिखर को सौंपी गई. जिसके बाद घटनास्थलों का मुआयना किया गया है. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी बरामद कर लिए हैं. 

एसीपी ने बताया कि इस मामले में किदवई नगर थाने के दारोगा की भूमिका संदिग्ध मिली है.  जांच रिपोर्ट मिलते ही आरोपी दारोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई और सस्पेंड किया जाएगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस को BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा... कर्नाटक में विज्ञापन पर बवाल
खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस के विज्ञापन पर BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
'भारत और PAK का बंटवारा कराने के लिए', मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
RSS चीफ मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न देने की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम में आने का दिया ऑफर!
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम को दिया बड़ा ऑफर

वीडियोज

Janhit With Romana Ishar Khan: 'परमात्मा जिम्मेदार'...कोई नहीं गुनहगार? | Surajkund Mela
म्यूजिक के खौफ में नौजवानों को फांसी
Uttarakhand में अपने पैतृक गांव पहुंचे CM Yogi का दिखा अलग अंदाज | ABP News
Surajkund Mela Accident: नहीं रूक रहा हादसे का कहर..मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा? | Haryana News
Sandeep Chaudhary Debate: रूसी तेल पर अमेरिकी फरमान...किसका नफा, किसे नुकसान? | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस को BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा... कर्नाटक में विज्ञापन पर बवाल
खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस के विज्ञापन पर BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
'भारत और PAK का बंटवारा कराने के लिए', मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
RSS चीफ मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न देने की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम में आने का दिया ऑफर!
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम को दिया बड़ा ऑफर
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, न्यूक्लियर इनरिचमेंट नहीं छोड़ेंगे', अमेरिका से बातचीत के बीच ईरान की ट्रंप को दो टूक
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, लेकिन न्यूक्लियर इनरिचमेंट...', US से बातचीत के बीच ईरान की दो टूक
UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा? इससे ज्यादा देर की तो होगा तगड़ा नुकसान
UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा? इससे ज्यादा देर की तो होगा तगड़ा नुकसान
Video: जब कव्वाली सुन भावुक हो गए पीएम नरेंद्र मोदी, विपक्ष के साथ बैठ जमकर बजाई थी तालियां, वीडियो वायरल
जब कव्वाली सुन भावुक हो गए पीएम नरेंद्र मोदी, विपक्ष के साथ बैठ जमकर बजाई थी तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget