एक्सप्लोरर

Kanpur: सबूत मिटाने के लिए चोरों ने अपनाए अनोखे हथकंडे, लेकिन एक 'चोटी' से हो गया खेल, जानें- कैसे गिरफ्त में आए?

उत्तर प्रदेश के कानपुर में लूटपाट मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि इस गैंग के दो मुख्य सदस्य अभी फरार चल रहे हैं. पुलिस ने आरोपियों से लूट का सामान भी बरामद कर लिया है.

UP News: कानपुर (Kanpur) पुलिस ने रावतपुर में हुई डकैती की घटना का खुलासा किया है. रावतपुर के केशव पुरम में 17 दिसंबर की रात मोबाइल कारोबारी (Mobile Trader) के परिवार को बंधक बनाकर 14 लाख की डकैती की गई थी. बताया जा रहा है कि लुटेरों ने क्राइम पेट्रोल (Crime Petrol) सीरियल देख कर वारदात को अंजाम दिया था. घटना में शामिल छह बदमाशों ने बचने के लिए हर हथकंडे अपनाए लेकिन पुलिस से वह बच नहीं पाए.

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने नकाब और दस्ताने पहनकर वारदात को अंजाम दिया था. यहां तक कि घटनास्थल पर मोबाइल का भी इस्तेमाल नहीं किया गया था. हालांकि पास के लगे सीसीटीवी कैमरे में जो बदमाश कैद हुए उनमें से एक की बड़ी चोटी कैमरे में कैद हो गई और इसी चोटी से पुलिस को अहम सुराग लग गया. मुख्य साजिशकर्ता समेत चार बदमाशों को पकड़ने में कामयाब हुई. पुलिस ने लूट का माल बरामद करने का भी दावा किया है.

पड़ोस की महिला के घर आया करता था आरोपी

दरअसल, पुलिस ने चोटी वाले बदमाश के बारे में जब छानबीन शुरू की तो पता चला कि एक ऐसा युवक कारोबारी कमलेश शर्मा के पड़ोस में रहने वाली महिला शीला के यहां आता था. इसके बाद पुलिस ने उसका नंबर जुटाकर सर्विलांस पर लगाया. मंगलवार रात को यह नंबर कल्याणपुर में दलहन रोड पर सक्रिय मिला. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार सवार तीन आरोपियों को पकड़ लिया. इनमें चोटी बांधने वाला मुख्य आरोपी कानपुर देहात के मंगलपुर झींझक निवासी सागर उर्फ अभिषेक भी है. इसके अलावा सरदारपुरा जोगिन डेरा निवासी टुनटुन नाथ, पिंटू और यश ठाकुर उर्फ बाबा को भी पकड़ा गया है. हालांकि इनके साथी धर्मवीर सौरभ और अरुण फरार हैं.

पुलिस ने बरामद किया कैश और सोना

डीसीपी वेस्ट विजय ढुल की मानें तो नकाबपोश बदमाश कमलेश की पत्नी पुष्पा,बेटी आस्था और बेटे अविरल को बंधक बनाकर दो लाख की नकदी और 12 लाख के जेवरात लूट ले गए थे.  डीसीपी के मुताबिक आरोपी 20 से 25 साल की उम्र के हैं. सभी ने 12वीं तक पढ़ाई की है. पुलिस ने इनके पास से एक वैगनआर कार, सोने और चांदी के जेवर, चांदी के 5 बिस्किट एक नारियल काटने का चापड़ और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

ये भी पढ़ें -

Uttarakhand Accidents: सड़क हादसों से भरा रहा साल 2022, पिछले 5 सालों में इस बार हुई ज्यादा मौतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
Aligarh News: नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget