एक्सप्लोरर

Kanpur News: कानपुर में टीचर ने डांटा तो छात्रों ने मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

Kanpur Crime News: कानपुर से अपराध का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां टीचर की डांट से नाराज दो नाबालिग लड़कों ने शिक्षक पर ही गोली चला दी. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

Kanpur News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. पुलिस ने गोली चलाने के मामले में दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि दोनों नाबालिगों ने शिक्षक के डांटने पर उनके ऊपर गोली चला दी. जिससे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों आरोपी भाई बताए गए हैं. 

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपियों ने चौबेपुर थाना क्षेत्र में एक स्कूल में कथित तौर पर डांटने और पीटने के चलते अध्यापक पर गोली चलाई थी. नाबालिगों के हमले में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. आरोपी छात्र 11वीं कक्षा में पढ़ते हैं.

टीचर की डांट से था नाराज
पुलिस आयुक्त रामकृष्ण स्वर्णकार ने बताया, ''इनमें से एक नाबालिग रसायन विज्ञान के अध्यापक विकास तिवारी से आहत था, क्योंकि उन्होंने बृहस्पतिवार को कक्षा में उसे कथित तौर पर डांटा था और उसकी पिटाई की थी. इसके बाद उसने अपने भाई के साथ मिलकर अध्यापक पर हमला करने की योजना बनाई. दोनों आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है." 

देसी तमंचे से किया हमला 
स्वर्णकार के अनुसार, पुलिस की जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि ये नाबालिग अपने साथ एक देसी तमंचा लेकर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे स्कूल पहुंचे और गेट पर तिवारी के आने का इंतजार किया. उन्होंने बताया कि जब तिवारी स्कूल पहुंचे, तो दोनों लड़कों ने उन पर गोली चला दी जिससे वह घायल हो गए.

पुलिस आयुक्त के मुताबिक, घटना के कुछ घंटे बाद पुलिस ने दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया. उन्होंने बताया कि नाबालिगों की छिपने में मदद करने वाले उनके दो रिश्तेदारों- विवेक और इंद्रेश यादव को भी हिरासत में लिया गया है.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Inauguration: 'राम मंदिर में प्रभु के दर्शन के लिए हर जिले से लाए जाएंगे श्रद्धालु', CM योगी ने की घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rampur Road Accident: रामपुर: ट्रक में जा घुसी अनियंत्रित कार, दर्दनाक सड़के हादसे में 4 लोगों की मौत
रामपुर: ट्रक में जा घुसी अनियंत्रित कार, दर्दनाक सड़के हादसे में 4 लोगों की मौत
'मंदिर ट्रस्टों में भी हो गैर हिंदू सदस्यों की नियुक्ति', कांग्रेस नेता शाहनवाज आलम ने की मांग
'मंदिर ट्रस्टों में भी हो गैर हिंदू सदस्यों की नियुक्ति', कांग्रेस नेता शाहनवाज आलम ने की मांग
हापुड़: सीलबंद पानी की बोतल में निकला तेजाब! दो घूंट पीते ही युवती की हालत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती
सीलबंद पानी की बोतल में निकला तेजाब! दो घूंट पीते ही युवती की हालत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती
बदरीनाथ दान गड़बड़ी मामले में आज BKTC सदस्यों के बयान करेगी दर्ज एसआईटी, CCTV की भी होगी जांच
बदरीनाथ दान गड़बड़ी मामले में आज BKTC सदस्यों के बयान करेगी दर्ज एसआईटी, CCTV की भी होगी जांच

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Dhamaal 4 Box Office Collection: 'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget